वृक्षों का महत्व पर निबंध | Importance Of Trees In Hindi Essay

वृक्ष जीवन के स्तम्भ होते है। यह लेख वृक्षों का महत्व पर निबंध Importance Of Trees In Hindi Essay के बारे में है। पृथ्वी पर जीवन के लिए जरूरी तत्वों में हवा और पानी की उत्पत्ति के लिए पेड़ ही जिम्मेदार है। पेड़ो के बिना धरती पर जीवन नामुमकिन है।

पेड़ हमे फल देते है और धरती पर जीवो के लिए भोजन का प्रबंध करते है। मनुष्य जीवन के लिए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति वृक्ष ही करते है। पेड़ खत्म हो रहे है और वन उजाड़ हो रहे है। जंगलो की कम होती भूमि यह दर्शाने के लिए काफी है कि धरती का भविष्य खतरे में है।

Importance Of Trees In Hindi Essay
Essay On Trees In Hindi

वृक्षों का महत्व पर निबंध Importance Of Trees In Hindi Essay

दोस्तो, पूरे ब्रह्मांड में अब तक खोजे गए ग्रहो में से धरती ही एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहा जीवन रूपी पेड़ और पौधे है। प्रकति पर निबंध, पेड़ो का इतिहास और वायु प्रदूषण पर निबंध में भी हमने पेड़ पौधों के महत्व के बारे में चर्चा की थी। इस आर्टिकल में भी पेड़ पौधों के महत्व की जानकारी देने का सतत प्रयास है।

वृक्ष का प्रत्येक हिस्सा जीवों को कुछ ना कुछ जरूर देता है। इसका तना, पत्तियां, फूल, फल, जड़ इत्यादि सब मनुष्य जाति के लिए उपयोगी होते है। वृक्ष बन्दर, तोता, गोरैया, जैसे जीवों का आवास भी है। Importance Of Trees In Hindi Essay निबंध में वृक्षों का मानव जाती के लिए महत्त्व की जानकारी है।

आज लगाया गया पौधा कल वृक्ष बनता है जो आने वाली कई पीढ़ियों को फायदा देता है। पेड़ हमे क्या कुछ नही देते है, हवा, पानी, भोजन, लकड़ी, चारा जैसी बहुमूल्य चीजे मनुष्य जाति को प्रदान करते है। लकड़ी के रुप में ईंधन पेड़ पौधे ही देते है।

जीवों के द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करके पेड़ पौधे प्राणवायु ऑक्सीजन छोड़ते है। ये हमें इतना कुछ देते है लेकिन बदले में हमसे कुछ भी नही लेते है। परन्तु मनुष्य लालच में आकर इनको काट देता है।

यह भी पढ़े –

वृक्षों का महत्व Importance Of Trees

1. पेड़ (Tree) हमें फल देते है। आम, अनार, अंगूर, पपीता, सेब जैसे गुणकारी फल पेड़ पौधों से ही प्राप्त होते है। गेंहू, दाल जैसे अनाजो को पोधो से ही कृषि करके प्राप्त किया जाता है।

2. पेड़ पौधों पर फूल भी लगते है जो धरती पर मनमोहक छटा बिखेरते है। गुलाब, कमल, गेंदा जैसे आकर्षक फूल मन को मोह लेते है।

3. पेड़ पौधों को विश्व मे कई जगह पूजा भी जाता है। खासकर भारत मे पीपल, तुलसी जैसे पेड़ पौधों को पवित्र मानकर पूजा जाता है। कई प्रकार के पेड़ पौधे औषधि में उपयोग किये जाते है। नीम, तुलसी, आमला जैसे पौधे औषधि के रूप में काफी उपयोग किये जाते है।

4. पेड़ पौधे मृदा अपरदन को रोकते है। मिट्टी के कटाव को कम करते है। पेड़ पौधे तपती गर्मी में धूप को रोककर छांव देते है। जीव जंतु पेड़ो की छांव में ही आराम करते है।

5. वृक्ष धरती पर वर्षा के लिए जिम्मेदार होते है। जिससे कृषि और घरेलू कार्यो के लिए पानी का इंतजाम होता है।

6. पेड़ वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण को कम करके जीवों पर उपकार करते है। पेड़ पौधे लकड़ी भी प्रदान करते है। पेड़ो से प्राप्त लकड़ी से कई प्रकार के फर्नीचर बनाये जाते है। ईंधन के लिए लकड़ी भी पेड़ो से ही प्राप्त होती है।

7. पेड़ो की लकड़ी और छाल का उपयोग उद्योगों में भी किया जाता है। पेड़ो की लकड़ी से कागज भी बनाया जाता है। कई प्रकार की हर्बल और आर्युवेदिक दवाइयों में इनका इस्तेमाल किया जाता है।

वृक्षों की अत्यधिक कटाई से नुकसान Essay On Trees In Hindi

1. पेड़ पौधों (Trees) की अंधाधुंध कटाई के पीछे का कारण जनसँख्या में अत्यधिक बढ़ौतरी को माना जाता है। पेड़ो की घटती संख्या से प्रकति का संतुलन गड़बड़ाने लग गया है। जीवो की कई प्रजातियां पेड़ो पर ही निर्भर होती है।

पक्षी पेड़ो पर ही अपना घोंसला बनाते है। उनका आवास पेड़ो तक ही सीमित रहता है। जीवो का यह आवास धीरे धीरे खत्म हो रहा है जिससे कई प्रजातियां विलुप्त हो रही है। Importance Of Trees Essay In Hindi लेख पेड़ों का महत्व बताता है।

2. वृक्षों की कमी से वातावरण में दूषित गैसों में बढ़ौतरी होती है। वायु प्रदूषण इसी के कारण होता है।

3. वृक्ष नही होने से मिट्टी का कटाव अत्यधिक होता है जिससे बाढ़ आने का खतरा बढ़ जाता है। सूखा पड़ना या अकाल आना भी काफी हद तक पेड़ो पर निर्भर करता है। क्योंकि पेड़ वर्षा कारक होते है।

4. मिट्टी उपजाऊ नही रहती है क्योंकि मिट्टी में मिलने वाली पेड़ो की पत्तियां और लकड़ी मिट्टी की उवर्कता बढ़ाती है। कम पेड़ होने से मिट्टी की उवर्कता कम हो जाती है। रेगिस्तान की सीमा में इजाफा हो रहा है। यह एक बड़ी चिंता का विषय है।

5. पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई से पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिंग की समस्या उत्पन्न हो गयी है। पृथ्वी के तापमान में अत्यधिक बढ़ौतरी हुई है जिससे कई बड़े ग्लेशियर पिघल रहे है। महासागरों के जल में बढ़ौतरी हुई है, इसके कारण कई तटीय क्षेत्र डूब की श्रेणी में आ गए है। ओजोन परत को भी काफी नुकसान हुआ है।

अन्य महत्वपूर्ण निबंध – 

वृक्षों पर निबंध Importance Of Trees Essay In Hindi

वृक्षों (Trees) की अत्यधिक कटाई को रोकने के लिए जन जागरूकता की आवश्यकता है। आमजन में पेड़ो को बचाने के लिए सन्देश जाना चाहिए। लोगो को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिये। वृक्षों के महत्व को स्कूली शिक्षा में शामिल करना चाहिए जिससे बच्चों में वृक्षों के प्रति जागरूकता बढे।

पेड़ो की अंधाधुंध कटाई पर कानून लाना जरूरी है। बिना किसी ठोस वजह के पेड़ नही काटने चाहिए। अगर फिर भी पेड़ काटना पड़े तो उसके बदले में 2 पेड़ लगाने चाहिये।

वृक्षों का संरक्षण जरूरी है। इसलिए पेड़ लगाइये और पुण्य कमाइए। हरी भरी खुशहाल जीवो से भरी धरती पेड़ पौधों पर ही निर्भर है। वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना करना बेमानी है। इसलिए पेड़ो की अंधाधुंध कटाई पर रोक लगनी चाहिए।

वृक्षों का महत्व पर निबंध Importance Of Trees In Hindi Essay आपको कैसा लगा? वृक्षों पर निबंध Essay On Trees In Hindi पर आपके विचार सर्वोपरि है। यह आर्टिकल “Save Trees Essay In Hindi” पसंद आया हो तो इस पोस्ट “Information About Trees In Hindi” को शेयर करे।

यह भी पढ़िए – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “वृक्षों का महत्व पर निबंध | Importance Of Trees In Hindi Essay”

  1. Hum ek Green Group UP NGO ka Nirman kar rahe hain Jisme in ham Hum logo ko PED podho ko Lagan aur Unki e rickshaw karne Apar Dhyan de rahe hain Hum Teen Dost Milkar yeah Ek Chhoti thi shuruaat kar rahe hain jisse a ham Hum Apni Jeevan Shaili Mein sabse important sabse most purn pedon par sabse Vishesh Dhyan de rahe hain aur aur is NGO ko Aage badhane ki soch rahe hain Jisme sabse Jyada Prakriti Niyam Apna rahe hain

    Reply

Leave a comment