कंप्यूटर का इतिहास और जनरेशन | History Of Computer In Hindi

इस पोस्ट Brief History Of Computer In Hindi में कंप्यूटर बनने का रोचक इतिहास और कंप्यूटर जनरेशन पर जानकारी की बात करेंगे। शुरुआती कंप्यूटर एक बड़े कमरे के आकार के होते थे। वर्तमान में कंप्यूटर आपके हाथ मे है जिसे मोबाइल कहते है।

कंप्यूटर को वर्तमान स्वरूप में आने के लिए कई जनरेशन से गुजरना पड़ा था। तो आइए दोस्तो कंप्यूटर का इतिहास (Computer Short History In Hindi) और “कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया” जानने का प्रयास करते है।

History Of Computer In Hindi

कंप्यूटर का इतिहास – History Of Computer In Hindi

कंप्यूटर (Computer) शब्द की उत्पत्ति अंग्रेजी के “कम्प्यूट” शब्द से हुई है। प्रारंभिक कंप्यूटर या यह कहिये की दुनिया का प्रथम कंप्यूटर ENIAC था। इसका पूरा नाम “इलेक्ट्रॉनिक न्यूमेरिकल इंटेग्रेटर एंड कंप्यूटर” था। इस कंप्यूटर को वर्ष 1946 में बनाया गया था। इस प्रारंभिक कंप्यूटर से पहले की बात करे तो गणना करने के लिए कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नही था। कंप्यूटर के इतिहास (History Of Computer In Hindi) का यह प्रारंभिक हिस्सा है।

प्राचीन समय मे गणना करने के लिए अबेकस नामक एक उपकरण का उपयोग किया जाता था। अबेकस का आविष्कार चीन में हुआ था। यह एक आयताकार फ्रेम था जिसमें छड़े थी और इन पर मोतियों को पिरोया गया था।

इन्ही मोतियों की सहायता से जोड़ बाकी की गणना की जाती थी। यह एक साधारण डिवाइस था जिसकी मदद से गणना सम्पन्न की जाती थी। कालांतर में कागज का विकास हुआ और गणना कागज पर लिखकर की जाने लगी।

कंप्यूटर (Computer) में जिस मशीनी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, उसका आधार 0,1 है। प्रथम कंप्यूटर में इसी कोडिंग का उपयोग किया गया था। प्रथम कंप्यूटर के बनने से लेकर आज के आधुनिक कंप्यूटर के आने तक कंप्यूटर ने काफी विकास किया है। आधुनिक कंप्यूटर की शुरुआत पास्कलाइन से मानी जाती है। इसे ब्लेज पास्कल नामक गणितज्ञ ने बनाया था। यह एक तरह का यांत्रिक कैलकुलेटर था।

कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया (Discovery Of Computer)

संसार के पहले इलेक्ट्रॉनिक मेकैनिकल कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैबेज ने किया था। इन्होंने एक एनालिटिकल इंजन बनाया था जो गणितीय गणना करने में सक्षम था। इसे डिफरेंशियल इंजन भी कहा गया। चार्ल्स बैबेज एक ब्रिटिश गणित प्रोफेसर थे जिनको कंप्यूटर का जनक भी कहा जाता है।

कंप्यूटर जनरेशन क्या है? Generations Of Computer

अब आइये दोस्तो कंप्यूटर के क्रमिक विकास और कंप्यूटर जनरेशन (Generation History Of Computer In Hindi) के बारे में जानते है। कंप्यूटर की कुल 5 पीढियां (Generation) है।

1. प्रथम पीढ़ी (First Generation)

इस पीढ़ी के कंप्यूटर आकार में एक बड़े कमरे के बराबर होते थे। इस कंप्यूटर के मुख्य उपकरण वैक्यूम ट्यूब और मैग्नेटिक ड्रम थे। यह कंप्यूटर ऊष्मा का अधिक उत्सर्जन करता था। इसलिये इस कंप्यूटर को कूलिंग की ज्यादा आवश्यकता थी और रखरखाव पर अधिक खर्चा होता था।

इस कंप्यूटर में मशीनी भाषा 0 और 1 का उपयोग किया गया था। यह एक साधारण गणितीय गणना करने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस था। इस पीढ़ी का पहला कंप्यूटर ENIAC था।

2. दूसरी पीढ़ी (Second Generation)

इस जनरेशन का मुख्य कंपोनेंट ट्रांज़िस्टर था। वैक्यूम टयूब के स्थान पर ट्रांज़िस्टर का उपयोग किया जाने लगा। यह पहली पीढ़ी की तुलना में आकार में छोटा और तेज गति से कार्य करने वाला था।

3. तीसरी पीढ़ी (Third Generation)

इस पीढ़ी में आईसी IC (इंटीग्रेटेड सर्किट) चिप का इस्तेमाल शुरू हुआ था। इसके कारण बड़े ट्रांज़िस्टर की जगह एक छोटी चिप ने ले ली थी। इस चिप पर कई ट्रांज़िस्टर होते थे। इस पीढ़ी में ही कीबोर्ड और मॉनिटर का इस्तेमाल शुरू हुआ था।

यह बहुत छोटे आकार का कंप्यूटर था। इसकी क्षमता दोनों पीढ़ियों के कंप्यूटरों से बहुत ज्यादा थी। इसी पीढ़ी के कंप्यूटर का इस्तेमाल घरेलू स्तर पर प्रारम्भ हुआ था।

4. चौथी पीढ़ी (Fourth Generation)

इस पीढ़ी के कंप्यूटर को डेस्कटॉप और पर्सनल कंप्यूटर भी कहते है। माइक्रोप्रोसेसर की शुरुआत इसी पीढ़ी से हुई थी। हजारो आईसी को एक सिलिकॉन चिप पर लगाकर माइक्रोप्रोसेसर बनाया गया था। ये कंप्यूटर अधिक क्षमता और तेज गति वाले थे। इस पीढ़ी के कंप्यूटर में तकनीक को VLSI (Very Large Scale Integration) कहा जाता है।

5. पांचवी पीढ़ी (Fifth Generation)

यह अत्याधुनिक कंप्यूटर पीढ़ी है। इस पीढ़ी के कंप्यूटर में ULSI (Ultra Large Scale Integration) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये कंप्यूटर आर्टिफिशियल इंटलीजेंस AI पर आधारित है। इस तरह के कंप्यूटर रोबोट्स में देखे जा सकते है।

History Of Computer In Hindi – वर्तमान में कंप्यूटर (Computer) अपने उत्कृष्ट स्थान को पा चुका है। कंप्यूटर का स्थान धीरे धीरे मोबाइल ले रहा है। एक स्मार्टफोन कंप्यूटर ही है। आज की दुनिया बिना कंप्यूटर के सम्भव नही है। तो दोस्तो आपको कंप्यूटर का इतिहास अच्छा लगा होगा, हम उम्मीद करते है।

यह भी पढ़िए –

Note – कंप्यूटर का इतिहास History Of Computer In Hindi और कंप्यूटर जनरेशन Generation Of Computer In Hindi पर यह आर्टिकल आपको कैसा लगा। “जनरेशन ऑफ़ कंप्यूटर, कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया जैसे टॉपिक्स आपके लिए ज्ञानवर्धक रहे होंगे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “कंप्यूटर का इतिहास और जनरेशन | History Of Computer In Hindi”

  1. nice article sir
    I am impress with your article,your writing skill and your talent
    Thanks…
    for share your knowledge
    I got more knowledge with you so
    Thanks a lot

    Reply

Leave a comment