ब्रह्मांड क्या है? Universe In Hindi! (Facts Information)

ब्रह्मांड क्या है? सामान्य जानकारी What Is Universe In Hindi

ब्रह्मांड के बारे में निश्चित तौर पर कुछ भी नही कहा जा सकता है। यह अनन्त ब्रह्मांड अनन्त संभावनाओं से भरा हुआ है। वैज्ञानिक लगातार इस दिशा में प्रयत्न कर रहे है कि ब्रह्मांड की उत्पत्ति (Origin Of Universe) से सम्बंधित जानकारी मिल जाये। तो आइए दोस्तो, ब्रह्मांड क्या है What Is Universe In Hindi और इसके रोचक तथ्यों “Facts Information Of Universe” की बात करते है।

What Is Universe In Hindi

ब्रह्मांड के बारे में जानकारी Universe Information In Hindi

दोस्तो, कहते है कि अनन्त ब्रह्मांड (Universe) में हमारे सूर्य के जैसे असंख्य तारे है। तारो की गिनती का केवल अनुमान ही लगाया जा सकता है। आज हम “Observable Universe” की बात करेंगे। Observable Universe का अर्थ उस ब्रह्माण्ड से है जिसको वैज्ञानिको ने खोज लिया है। बाकी तो इससे भी आगे अनन्त ब्रह्माण्ड है।

सबसे पहले बात करते है कि ब्रह्मांड क्या है? (What Is Universe In Hindi) और यह कितना बड़ा है? ब्रह्मांड के जन्म से जुड़ी कई थ्योरी है जिसमे से बिग बैंग थ्योरी वैज्ञानिक जगत में सबसे अधिक स्वीकार्य है। ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति करीब 15 अरब साल पहले की मानी जाती है। समस्त अंतरिक्ष जिसमे आकाशगंगाए, निहारिकायें, सौरमण्डल, तारे और ग्रह आते है, उसे ब्रह्मांड कहते है।

हमारा ग्रह धरती भी ब्रह्मांड के एक छौर पर स्थित है। ब्रह्मांड कितना विशाल है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि हमारी पृथ्वी इस ब्रह्मांड में एक विशाल रेगिस्तान के रेत के कण के समान है जिसका कोई वजूद नजर नही आता है।

ब्रह्मांड में कितने सूर्य, ग्रह या आकाशगंगाए है?

हमारे इस अनन्त ब्रह्मांड में क्या है? ब्रह्मांड में सबसे छोटी इकाई सौरमण्डल है। सौरमण्डल में तारे और ग्रह होते है। सौरमंडलों का विशाल समूह मिलकर आकाशगंगा (Galaxy) बनाता है। हमारी आकाशगंगा का नाम मिल्की वे है। किसी भी आकाशगंगा में करोड़ो सौरमण्डल होते है।

आकाशगंगाए मिलकर क्लस्टर का निर्माण करती है जिसमे अरबो गैलेक्सी होती है। ये क्लस्टर मिलकर एक सुपर क्लस्टर बनाते है। हमारे ब्रह्मांड में करोड़ो की संख्या में “सुपर क्लस्टर” है। तो मित्रो यह एक विचार करने योग्य प्रश्न है की ब्रह्मांड कितना विशाल है?

ब्रह्मांड की जानकारी Universe Kya Hai

यह तो हुई ब्रह्मांड (Universe In Hindi) की रूपरेखा और विशालता, अब बात करेंगे मौजूद डार्क मैटर की। ब्रह्माण्ड में डार्क मैटर और डार्क एनर्जी होती है। डार्क मैटर यूनिवर्स का वो हिस्सा है जो अंधकारमय है। ब्रह्माण्ड में इसके अलावा प्रकाश की मौजूदगी होती है। यूनिवर्स में प्रकाश का स्रोत तारे है। ब्रह्माण्ड में ब्लैक होल की भी मौजूदगी दर्ज की गई है।

ब्रह्माण्ड में प्रत्येक सौरमंडल का एक केंद्र तारा होता है। हमारे सौरमण्डल का केंद्र तारा सूर्य है। तारे के चारो और ग्रह चक्कर लगाते है। ब्रह्मांड में अब तक केवल धरती ही एकमात्र ग्रह है, जहा जीवन है। वेसे वैज्ञानिक लगातार यूनिवर्स में जीवन की खोज कर रहे है। उनका लक्ष्य ऐसे ग्रहों की खोज करना है जो बिल्कुल पृथ्वी जैसे हो जिन्हें सुपर अर्थ कहते है।

एक बात और दोस्तो हमारे ब्रह्मांड में प्रत्येक चीज गतिमान है कोई स्थिर नही है। चन्द्रमा पृथ्वी के चारो और धूमता है। हमारी पृथ्वी सूर्य के चारो और चक्कर लगाती है। सूर्य हमारी आकाशगंगा का चक्कर लगाता है। आकाशगंगा भी ब्रह्मांड में चक्कर लगाती है। ब्रह्मांड में सब कुछ गतिशील है क्योंकि ब्रह्मांड का फैलाव लगातार हो रहा है।

ब्रह्मांड से जुड़े रोचक तथ्य Amazing Facts About Universe In Hindi

  • सूर्य हमारी आकाशगंगा मिल्की वे का एक चक्कर पूरा करने में करीब 25 करोड़ साल लगाता है। इस अवधि को “Cosmic Year” कहते है।
  • यूनिवर्स में करीब 10 खरब के आसपास तारे हो सकते है। यह केवल ऑब्सेरबल यूनिवर्स का अनुमान है बाकी तो सब अनन्त है।
  • यूनिवर्स में कई तारे हमारे सूर्य से भी कई गुना बड़े है। हमारा सूर्य मध्य्यम आकार का तारा है।
  • ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा जीवन अभी तक नही मिला है। फिर भी वैज्ञानिक लगातार जीवन की खोज कर रहे है। एक अनुमान के मुताबिक पृथ्वी जैसे करोड़ो ग्रह पूरी यूनिवर्स में हो सकते है। अभी तक ये ग्रह हमारी पहुंच से बहुत दूर है।
  • ब्रह्मांड में हर रोज करोड़ो तारे जन्म लेते है और करोड़ो मर जाते है। तारो का बनना और खत्म होना सतत चल रहा है। बिग बैंग के बाद से ही ब्रह्माण्ड का फैलाव लगातार हो रहा है। ये तारे और आकाशगंगाए आपस में दूर जा रही है।
  • वैज्ञानिको ने ब्रह्मांड का अध्ययन करने के लिए हब्बल नामक टेलीस्कोप ब्रह्माण्ड में छोड़ा है। अभी तक इस टेलीस्कोप ने यूनिवर्स के कई ग्रहों और तारों का पता लगाया है।
  • Abell 2029 नामक आकाशगंगा अब तक खोजी गयी आकाशगंगाओ में से सबसे बड़ी है। यह मिल्की वे से 80 गुना ज्यादा बड़ी है और इसकी धरती से दूरी 107 करोड़ प्रकाश वर्ष है।
  • ब्रह्माण्ड में टाइम और स्पेस कार्य करते है। केवल ब्लैक होल में ये दोनों कार्य नही करते है।

ब्रह्मांड के रोचक तथ्य Universe Facts In Hindi

  • विशाल ब्रह्मांड में कई अजीब और रोचक ग्रह तारे भी है। यूनिवर्स में एक ऐसे ग्रह की खोज की गई है जो पूरा डायमंडस से बना हुआ है। इस ग्रह का नाम “55 Cancri” है।
  • ब्रह्माण्ड (Universe) में एक शराब का विशाल बादल भी है। इस बादल में अल्कोहल की मात्रा अत्यधिक है। इसका नाम “SGR B2” है।
  • ब्रह्मांड में पानी भी मौजूद है लेकिन यह भाप के रूप में है। यह ब्रह्माण्ड में तैर रहा है। धरती के मुकाबले यह पानी 150 ट्रिलियन गुना ज्यादा है।
  • ब्रह्मांड में गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव भी है जो सभी तारो और ग्रहों को अपनी निश्चित सीमा में रखता है। ग्रेविटी इन पिंडो को एक दूसरे के पास खिंचती है।
  • अभी तक 19 अरब गैलेक्सी का पता लगाया जा चुका है। हमारी आकाशगंगा मिल्की वे में 100 अरब के आसपास तारे है।
  • ब्रह्माण्ड में दूरी प्रकाश वर्ष में मापी जाती है।

ब्रह्मांड (Universe) के बारे में कई सारी थ्योरी है। वैज्ञानिक इसके निश्चित आकार का अभी तक पता नही लगा पाये है। अगर हम मान भी ले कि ब्रह्मांड का कोई छोर है तो उस छोर के आगे क्या है। क्या कोई दूसरा ब्रह्मांड है? इसके अनुसार हमारे ब्रह्मांड की तरह कई ब्रह्माण्ड मौजूद हो सकते है। यह सिर्फ एक अनुमान है, अभी के लिये केवल इतना ही कह सकते है कि ब्रह्मांड अनन्त है।

Note:- ब्रह्मांड क्या है What Is Universe In Hindi और ब्रह्मांड के बारे में रोचक जानकारी “Amazing Facts about Universe In Hindi” पर यह आर्टिकल “Universe Information In Hindi” आपको कैसा लगा। Universe Kya Hai? के बारे में आपके क्या विचार है? और पोस्ट पसंद आयी हो तो शेयर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

3 thoughts on “ब्रह्मांड क्या है? Universe In Hindi! (Facts Information)”

  1. Its very interesting to know about space….
    there are points which give shock to know them..
    i think nobody will be here who does not want to get knowledge about space…..
    its interesting …..really

    Reply
  2. Maine aapke post ke mhadhium se universe ke bare Jana thanks
    Mughe bhut hi interesting laga univrse ke bare me Jan me

    Reply

Leave a comment