ग्लोबल वार्मिंग क्या है और निबंध Global Warming Essay In Hindi

ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध Global Warming Essay In Hindi

Global Warming Essay In Hindi

यह आर्टिकल Global Warming Essay In Hindi ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध वैश्विक समस्या “ग्लोबल वार्मिंग” पर है। ग्लोबल वार्मिंग वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी समस्या है। पृथ्वी का बढ़ता तापमान धरती के भविष्य के लिए चिंताजनक है। इस पर दुनिया को ध्यान देना जरूरी हो गया है, वरना गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है।

ग्लोबल वार्मिंग Global Warming के कारण पृथ्वी के तापमान में वृद्धि हो रही है। पृथ्वी के मौसम में असंतुलन हुआ है। बाढ़ और अकाल असमय आ रहे है जिससे जन और धन की हानि हो रही है। तापमान में बढ़ोतरी से ध्रुवों के ग्लेशियर पिघल रहे है।

What Is Global Warming In Hindi ग्लोबल वार्मिंग क्या है –

ग्लोबल वार्मिंग Global Warming से मतलब पृथ्वी के तापमान में बढ़ौतरी से है। धरती पर जीवन के लिए सबसे जरूरी ऑक्सिजन है लेकिन ग्लोबल वार्मिंग के कारण कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में बढ़ौतरी हो रही है। धरती के वायुमंडल की परतों में से एक ओजोन परत में एक छिद्र भी हो गया है। छिद्र से मतलब इस जगह पर ओजोन गैस की सघनता में कमी आने से है। ओजोन परत का कार्य सूरज से आने वाली पराबैंगनी किरणों से धरती की रक्षा करना है। इस छिद्र की वजह से पराबैंगनी किरणे सीधे धरती पर आ रही है जिससे धरती पर तापमान में असंतुलन हो रहा है।

What Is Global Warming In Hindi –

धरती के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवो पर बर्फ पिघल रही है। तापमान में वृद्धि इसका एक बड़ा कारण है। बड़े ग्लेशियर पिघल कर समुद्र में समा रहे है। धरती के जलस्तर में भी बढ़ौतरी हो रही है। धरती के वायुमण्डल में कई सारी गैसे है जो संतुलित है। प्रत्येक गैस की मात्रा निश्चित है। पृथ्वी पर गैसों का यह आवरण ग्रीन हाउस कहलाता है। जब इन गैसों में असंतुलन होता है, तब ग्लोबल वार्मिंग होती है। ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध Global Warming Essay In Hindi में ग्लोबल वार्मिंग के कारण, प्रभाव और उपाय को जानेंगे।

ग्लोबल वार्मिंग के कारण Causes Of Global Warming In Hindi

1. ग्लोबल वार्मिंग Global Warming का मुख्य कारण वायु प्रदूषण है। वायु प्रदूषण के चलते वायुमण्डल में ज़हरीली गैसों के प्रतिशत में इजाफा हुआ है। कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में भी वृद्धि हुई है।

2. घटते जंगल और पेड़ पौधे भी ग्लोबल वार्मिंग का एक बड़ा कारण है। वर्तमान में दुनिया के जंगल लगातार कम हो रहे है। पेड़ो की अंधाधुंध कटाई हो रही है जिससे पर्यावरण में असंतुलन बढ़ रहा है। पेड़ ऑक्सिजन का उत्पादन करते है जिससे वायुमण्डल में इसका प्रतिशत बना रहता है।

3. बढ़ते आधुनिकरण के कारण नई इमारते, रिहायसी बिल्डिंग, सड़के, पुल बन रहे है। इससे पेड़ पौधों को काटा जा रहा है। आधुनिकरण भी ग्लोबल वार्मिंग का कारण है।

4. वाहनों और कारखानों से निकला जहरीला धुंआ भी धरती के पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है। इसके कारण भी तापमान में अत्यधिक व्रद्धि हो रही है।

5. धरती पर बढ़ती इंसानो की जनसंख्या भी ग्लोबल वार्मिंग की जिम्मेदार है। दुनिया मे मौजूद सॉर्स लगातार कम हो रहे है। बढ़ती आबादी पर भी अंकुश लगाना जरूरी है। What Is Global Warming In Hindi

ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव Effects Of Global Warming In Hindi

1. ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) एक वैश्विक समस्या है। धरती का बढ़ता तापमान और पर्यावरण में असंतुलन इसके प्रभाव है।

2. ग्लोबल वार्मिंग के चलते पर्यावरण में असंतुलन हुआ है। ऋतुओ का समय चक्र पर प्रभाव पड़ा है। अकाल, बाढ़ इसके बहुत बड़े प्रभाव है।

3. इसके कारण पृथ्वी पर कई जीव जंतुओं की प्रजातिया विलुप्त हो चुकी है। ग्लोबल वार्मिंग से पृथ्वी के भोगोलिक परिवेश पर असर पड़ा है जिससे पशु पक्षियों का निवास स्थान प्रभावित हुआ है।

4. ध्रुवो की बर्फ पिघलने से धरती के जलस्तर में बढ़ौतरी हुई है। इससे समुद्र में मौजूद कई छोटे द्वीप डूब गए है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को इसका भयंकर सामना करना पड़ेगा।

5. धरती पर मौजूद रेगिस्तानी इलाके का विस्तार हुआ है। वनस्पतियां नष्ट होने और बारिश कम होने से हरित इलाके भी बंजर हो रहे है। रेगिस्तान का फैलाव लगातार हो रहा है जो अत्यधिक चिंताजनक बात है।

6. ग्लोबल वार्मिंग से कई बीमारियां भी फैल रही है। आये दिन कोई ना कोई बड़ी महामारी इंसानो को अपनी जद में ले रही है। यह धरती के वातावरण में हुए बदलावों से हुआ है।

ग्लोबल वार्मिंग से बचने के उपाय Global Warming Essay In Hindi –

1. ग्लोबल वार्मिंग Global Warming की ज्वलन्त समस्या से बचने के लिए सामाजिक जागरूकता बेहद जरूरी है। दुनिया के सारे देशो को ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निपटने के लिए कार्य करना चाहिए।

2. जंगल को बचाना चाहिए और पेड़ो को कटने से रोकना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते है और शुद्ध ऑक्सिजन छोड़ते है।

3. वाहनों से निकलने वाला धुंआ भी खतरनाक होता है। इसलिए लोगो को चाहिए कि वो अपने निजी वाहनों से कम सफर करे। यातायात के लिए ट्रेन या बसों का उपयोग करे।

4. वायु प्रदूषण को रोकने के प्रयास होने चाहिए। प्रदूषित वायु ग्लोबल वार्मिंग का बड़ा कारण है।

5. कारखानों से निकलने वाले धुंए पर भी रोक लगनी चाहिए क्यूंकि ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार कारको में से यह एक है।

ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) का मुख्य जिम्मेदार मानव है। इंसान ने अपनी जरूरतों के लिए प्रकृति का दोहन किया है और लगातार कर रहा है। इंसान लालच और स्वार्थ में आकर पर्यावरण को खत्म कर रहा है। अगर धरती का भविष्य बचाना है, तो मानव को जागरूक होना होगा।

Note:- ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध Global Warming Essay In Hindi और ग्लोबल वार्मिंग क्या है What Is Global Warming In Hindi आपको कैसा लगा। यह पोस्ट “Effects Of Global Warming In Hindi, ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग के कारण, Causes Of Global Warming In Hindi” आपको अच्छी लगी हो तो इसे Information About Global Warming In Hindi को शेयर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment