तरबूज के फायदे और जानकारी Benefits Of Watermelon In Hindi

तरबूज के फायदे और नुकसान Benefits Of Watermelon In Hindi

दोस्तों तरबूज खाने के फायदे Benefits Of Watermelon In Hindi और तरबूज के नुकसान पर यह आर्टिकल है।गर्मियो के सीजन में तरबूज खाने से शरीर और मन को तरोताजगी मिलती है। यह स्वाद में मीठा और रंग में लाल होता है। यह फल बहुत पोष्टिक और ठंडी तासीर का होता है।

Benefits Of Watermelon In Hindi

तरबूज की जानकारी Watermelon Information In Hindi

Tarbuj की खेती की शुरुआत मिस्र और चीन से मानी जाती है। वर्तमान में पूरी दुनिया मे तरबूज की खेती की जाती है। गर्मियों के सीजन का यह महत्वपूर्ण फल होता है। तरबूज की फसल के लिए गर्म जलवायु और रेतीली मिट्टी होनी अच्छी होती है। आमतौर पर तरबूज की बुआई नवम्बर से फरवरी में होती है। तरबूज आकार में और फलो से बड़ा होता है। तरबूज का छिलका कठोर और हरे रंग का होता है। तरबूज का आंतरिक आवरण गुदा के रूप में होता है। इसी गुदा को खाया जाता है। यह गुदा लाल रंग की और नरम होती है। इस गुदा में हल्के काले रंग के बीज होते है। तरबूज के बीजो को सुखाकर और छीलकर खाया जाता है।

तरबूज के फल में 92 फीसदी पानी और 8 फीसदी शर्करा होती है। तरबूज पानी का प्रचुर स्रोत है। यह शरीर मे पानी कमी को दूर करके पानी की पूर्ति करता है। इसके अलावा तरबूज में विटामिन ए और सी भी मौजूद होते है। इस फल में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर भी होते है। इस फल में बीटा कैरोटिन और पोटैशियम भी होता है। एंटीऑक्सीडेंट भी इस फल में होते है। इसमे कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन भी होते है।

तरबूज खाने के फायदे Benefits Of Watermelon In Hindi

1. तरबूज खाने से ह्रदय स्वस्थ रहता है। पोटैशियम नामक तत्व तरबूज में होता है जो दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए तरबूज फायदेमंद होता है। तरबूज के रस के सेवन से रक्त प्रवाह सही रहता है।

2. तरबूज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इस फल में मौजूद लाइकोपीन, विटामिन्स शरीर की रोग प्रतिरोधकता बढ़ाते है।

3. तरबूज में प्रचुर मात्रा में पानी होता है। इससे यह गर्मियों में शरीर के डिहाइड्रेशन को खत्म करता है। शरीर मे आवश्यक पानी की पूर्ति करता है। साथ ही यह जरूरी खनिज पदार्थ की पूर्ति भी करता है।

4. तरबूज का सेवन करने से किडनी सम्बंधित रोग दूर होते है। तरबूज मूत्रवर्धक होता है जिससे विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते है।

5. तरबूज में बीटा कैरोटीन की मौजूदगी इसे आंखों के लिए लाभदायक बनाती है। विटामिन ए की कमी दूर होती है जिससे आंखे स्वस्थ रहती है।

Benefits Of Watermelon In Hindi – Tarbuj Khane Ke Fayde

6. यह फल वजन को नियंत्रित रखता है। इस फल को खाने से वजन नही बढ़ता है। तरबूज में Citrulline नामक तत्व होता है जो शरीर की चर्बी को कम करता है।

7. इंस्टेंट एनर्जी के लिए इस फल का सेवन करना लाभकारी होता है। यह शरीर मे चुस्ती और फुर्ती का संचार करता है।

8. तरबूज के नियमित सेवन से आपकी त्वचा स्वस्थ और तरोताजा रहती है। तरबूज में मौजूद पानी त्वचा को नमी प्रदान करता है। इस फल में मौजूद लाइकोपीन नामक प्रदार्थ त्वचा को तन्दरुस्त रखता है।

9. गर्भवती महिलाओं के लिए भी तरबूज का सेवन करना लाभदायक होता है। गर्भवती महिला को सीने में जलन, गैस जैसी समस्या हो सकती है। तरबूज की तसीर ठंडी होती है जिससे पेट की इन समस्याओं से निजात मिलती है। लेकिन गर्भवती को तरबूज का सेवन चिकित्सक के परामर्श से ही करना चाहिये।

10. तरबूज गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करता है। यह लू से बचाता है और शरीर को तरोताजा बनाये रखता है।

तरबूज खाने के नुकसान Watermelon Information In Hindi

1. तरबूज खाने के फायदे तो अनेक है लेकिन इसका अनियंत्रित सेवन नुकसान पहुँचा सकता है। तरबूज के अधिक सेवन करने से पेट दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्या आ सकती है। इसलिए इसका सेवन कम मात्रा में होना चाहिए।

2. गर्भवती स्त्रियों को तरबूज का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। तरबूज में शुगर ज्यादा होती है जिससे गर्भावस्था में मधुमेह का खतरा हो सकता है।

3. ज्यादा मात्रा में तरबूज का सेवन अपच, एसिडिटी, उल्टी जैसी समस्या उत्पन्न कर सकता है। तरबूज खाने के 1 घण्टे बाद ही पानी पीना चाहिये।

4. मधुमेह के मरीजों को तरबूज नही खाना चाहिये क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है। इन्सुलिन लेते समय भी इसका सेवन नही करना चाहिए।

तरबूज को रात में नही खाना चाहिए क्योंकि रात में इसको खाने से पेट सम्बन्धी बीमारी हो सकती है। दोपहर को खाना सर्वश्रेष्ठ होता है। तरबूज को सलाद के रूप में, फांखे काटकर या इसका ज्यूस बनाकर सेवन किया जा सकता है। तरबूज को ताजा ही खाना चाहिए क्योंकि ज्यादा समय तक पड़ा हुआ तरबूज नुकसानदेह होता है।

Note:- तरबूज खाने के फायदे Benefits Of Watermelon In Hindi और तरबूज की जानकारी Watermelon Information In Hindi पर यह आर्टिकल “Tarbuj Khane Ke Fayde” आपको कैसा लगा। अच्छा लगा हो तो नॉलेज डब्बा को सब्सक्राइब भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment