दोस्तो, यह आर्टिकल Essay And Information About Robot In Hindi रोबोट के बारे में जानकारी (Robot Ki Jankari) पर है। रोबोट्स पर कई सारी हॉलीवुड मूवीज बन चुकी है। इन फिल्मों में रोबोट का भविष्य भी बताया गया है। हॉलीवुड की टर्मिनेटर, आई रोबोट जैसी फिल्मों में रोबोट्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस पोस्ट में रोबोट का इतिहास, रोबोट क्या है (What Is Robot In Hindi) पर चर्चा करेंगे।
रोबोट क्या है What Is Robot In Hindi
रोबोट क्या है – रोबोट (Robot) एक मानव निर्मित मशीन है जो दिए गए निर्देशों के तहत कार्य करती है। ये निर्देश एक प्रोग्राम में निहित होते है जो रोबोट में इनस्टॉल किये जाते है। रोबोट की कार्यप्रणाली मेकैनिकल होती है। यह एक यांत्रिक मशीन है। रोबोट हर कार्य को सटीक तरीके से करता है।
रोबोटिक्स शब्द का इस्तेमाल सर्वप्रथम इसाक असिमोव (Isaac Asimov) ने किया था। उन्होंने अपनी विज्ञान कहानी लायर में रोबोट का जिक्र किया था। असिमोव ने रोबोटिक से सम्बंधित तीन नियम प्रतिपादित भी किये थे जिन्हें आज रोबोट के नियम की तहत जानते है।
इसका पहला नियम यह है कि रोबोट किसी भी मानव को नुकसान नही पहुचायेगा। दूसरा नियम यह है कि रोबोट बिना पहले नियम का उलंघन किये मानव के हर निदेर्शों का पालन करेगा। तीसरे नियम के मुताबिक रोबोट बिना दोनों नियमो का उलंघन किये हुए खुद का बचाव करेगा।
रोबोट का इतिहास Information About Robot In Hindi
Robot History – प्राचीन समय कि कई परिकल्पनाएं है जिनमे रोबोटिक उपकरणों का जिक्र है। आधुनिक दुनिया मे सबसे पहली स्वचालित मशीन का जिक्र सन 1206 में लिखी गयी एक किताब में आता है। इस किताब को लिखने वाले लेखक का नाम अल जजारी था जो की एक आविष्कारक था। अल जजारी ने अपनी लिखी बुक में उनके द्वारा किये गए आविष्कारो का जिक्र किया था।
1400 वी सदी में लिओनार्दो दा विंची नामक चित्रकार थे जिन्होंने आज के कई उपकरणों का चित्रण किया था। उनके विचार वैज्ञानिक थे जिनको चित्र के माध्यम से दुनिया को बताया था।
- लेओनार्दो के बारे में जानने के लिए हमारी यह पोस्ट पढे – लिओनार्दो दा विंची का जीवन परिचय
दुनियाभर की कंप्यूटरीकृत मशीनों को रोबोट कह सकते है लेकिन मानव की तरह दिखने वाली मशीनों को रोबोट ज्यादा कहा जाता है। 21 वी सदी में रोबोटिक्स एक व्यापक क्षेत्र है और यह भी कहा जाता है कि रोबोट भविष्य है। भविष्य के ज्यादातर कार्य रोबोट करेंगे।
जानिए रोबोट के प्रकार
रोबोट (Robot) कई प्रकार के होते है और इनको कार्य क्षेत्र के हिसाब से कई भागों में बांट सकते है। डोमेस्टिक रोबोट घरेलू और घर के रोजमर्रा कार्यो के लिए उपयोग किये जाते है। इंडस्ट्रियल रोबोट्स फैक्टरियों में प्रोडक्ट के उत्पादन में इस्तेमाल किये जाते है। रोबोट्स का चिकित्सा क्षेत्र में भी व्यापक उपयोग है। शल्य चिकित्सा में रोबोट्स कार्य करते है।
रोबोट पर निबंध Essay On Robot In Hindi –
अब बात करते है मनुष्य की तरह दिखने वाली मशीन की जो एक रोबोट (Robot) है। इस तरह का रोबोट बिल्कुल एक मनुष्य के समान होता है। इसके आंख, कान, नाक, मुंह, हाथ और पैर होते है। यह मनुष्य की तरह बोलता है। मनुष्य की तरह चलता भी है। इस तरह के रोबोट्स बनाने के क्षेत्र में काफी कार्य किया जा चुका है।
वैज्ञानिक लगातार इस क्षेत्र में शोध कर रहे है। रोबोट में कृत्रिम दिमाग डालने पर शोध कार्य किया जा रहा है। रोबोट मनुष्य की तरह सोचे और व्यवहार करें इस पर वैज्ञानिको का फोकस है।
सोफिया नामक रोबोट (Robot) मनुष्य की तरह दिखने वाली अत्याधुनिक रोबोट है। इस रोबोट को डेविड हेनसन ने बनाया है। इस रोबोट को सऊदी अरब की नागरिकता भी मिली हुई है। सोफिया पर पोर्सिलेन से बनी त्वचा का आवरण भी है जो इसे दिखने में बिल्कुल मनुष्य की तरह बनाता है।
रोबोट की जानकारी Robot Information In Hindi
विश्व के कई देश मशीनी मानव को बनाने में लगे हुए है। अमेरिका, जापान जैसे देश रोबोट के कार्य क्षेत्र को आगे बढ़ा रहे है। जापान में घर के रोज के काम करने के लिए रोबोट बनाये जा रहे है। रोबोट्स से किसी भी कार्य को करना आसान हुआ है। जटिल कार्यो को रोबोट्स की सहायता से बड़ी आसानी से किया जा सकता है। मैन्युफैक्चरिंग में उत्पादन कई गुना बढ़ चुका है जिसका मुख्य कारण मैन्युफैक्चरिंग में रोबोट्स का इस्तेमाल ज्यादा होना है।
रोबोट्स का वर्तमान में व्यापक इस्तेमाल हो रहा है। भविष्य भी काफी हद तक रोबोट्स पर निर्भर होगा। वेसे दोस्तो खुद सोच समझ के फैसला लेने वाला रोबोट बेहद खतरनाक हो सकता है। रोबोट्स का कंट्रोल मनुष्य के हाथों में ही होना चाहिये।
Note:- तो दोस्तों, रोबोट के बारे में जानकारी Information About Robot In Hindi कैसी लगी और रोबोट पर निबंध “Essay On Robot In Hindi” पर आपके विचारो का स्वागत है। यह पोस्ट “रोबोट क्या है” What Is Robot In Hindi अच्छी लगी हो तो शेयर करे।
Super