दीपावली पर निबंध Information About Diwali In Hindi

दीवाली पर निबंध Essay On Diwali In Hindi

यह निबंध Information About Diwali In Hindi दीपावली त्यौहार के बारे में है। भारत उत्सव प्रिय देश है। पूरी दुनिया मे सबसे ज्यादा त्यौहार भारत देश मे मनाये जाते है। भारत देश का सबसे बड़ा त्यौहार या उत्सव दीवाली है। दीवाली को प्रकाशपर्व भी कहते है। यह आर्टिकल दीवाली त्यौहार का इतिहास और उसके बारे में सामान्य जानकारी पर है।

Information About Diwali In Hindi

Information About Diwali In Hindi दीपावली पर निबंध –

Essay On Diwali In Hindi – दिवाली का त्यौहार हिन्दू धर्म मे सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। दीवाली उत्सव को रोशनी का त्यौहार भी कहा जाता है। कार्तिक माह की अमावस्या को द्वीपो का यह त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार हर साल के अक्टूबर और नवम्बर महीने में आता है। दीवाली की अमावस्या की रात द्वीपो की जगमगाहट में प्रकाशमान हो जाती है।

Diwali History In Hindi दीपावली पर निबंध –

Diwali History In Hindi – हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार दीवाली का त्यौहार मनाने की मान्यता भगवान राम से जुड़ी हुई है। रामायण में भगवान राम के सम्पूर्ण जीवन को बताया गया है। इस पोस्ट में दीवाली त्यौहार को मनाने का कारण संक्षिप्त में बताने का प्रयास है। रामायण में बताया गया है कि भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास मिला था। अयोध्या के राजा दशरथ ने अपने पुत्र राम को यह वनवास दिया था। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने अपने पिता की इस आज्ञा का पालन किया और 14 वर्ष के वनवास पर चले गए।

भगवान राम के साथ उनकी पत्नी सीता और उनके छोटे भाई लक्ष्मण भी थे। उस दौर में लंका में असुर रावण का राज था। रावण सीता पर मोहित हो गया और दुष्ट रावण ने सीता का अपहरण कर लिया। तब भगवान राम ने रावण से युद्ध लड़ा और विजयी हुए। विजय के उपरांत भगवान राम, लक्ष्मण और उनकी पत्नी सीता 14 वर्ष का वनवास खत्म करके अयोध्या वापस लोटे। उनके आगमन की खुशी में अयोध्यावासियो ने घर घर द्वीप जलाए और उत्सव मनाया था।

Diwali Information In Hindi दीवाली पर निबंध –

दीवाली Diwali के त्यौहार पर धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। सुख सम्रद्धि की कामना की जाती है। दीवाली का त्यौहार का मुख्य दिन लक्ष्मी पूजा का ही होता है लेकिन लक्ष्मी पूजा के अलावा धनतेरस, गोवर्धन पूजा के दिन भी होते है। दिवाली त्यौहार पर तरह तरह के पकवान बनाये जाते है। मिठाईयां बनाई जाती है और लोग एक दूसरे को मिठाईयां बाटते है।

परिवार के लोग और रिश्तेदार आपस में मिलते है और एक दूसरे को त्यौहार की मुबारकबाद देते है। दीवाली के त्यौहार पर घरों की सफाई भी की जाती है। घर को सजाया संवारा जाता है। लोग नए कपड़े खरीदते है। दीवाली को दीपावली भी कहा जाता है। दीवाली के त्यौहार पर द्वीप जलाकर घरों को रोशन किया जाता है। इसलिए इस त्यौहार को दीपावली भी कहते है।

Importance Of Diwali In Hindi दीवाली का महत्व –

दीवाली Diwali का त्यौहार मुख्यतः 4 दिन चलता है। पहला दिन धनतेरस कहलाता है। इस दिन को खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। लोग इस दिन नए समान खरीदते है। सोना, चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदते है। अगला दिन छोटी दीवाली कहा जाता है। यह दीवाली से पहले का दिन होता है, इसलिए इस दिन को छोटी दीवाली कहते है।

तीसरा दिन मुख्य त्यौहार होता है। इस दिन को लक्ष्मी पूजा का दिन भी कहते है। इस दिन देवी लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश और विद्या की देवी सरस्वती की भी पूजा की जाती है। रात में दीपक जलाकर आतिशबाजी की जाती है। दीवाली त्यौहार का चौथा दिन गोवर्धन पूजा का होता है। गोवर्धन पूजा के पीछे मान्यता भगवान कृष्ण से जुड़ी हुई है। भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली से उठाकर गोकुलवासियो को इंद्र के प्रकोप से बचाया था।

दीवाली Diwali के दिन के पीछे और भी कई कथाएं जुड़ी हुई है। दिवाली का ही दिन था जब भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया था। एक जैन मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान महावीर को महानिर्वाण प्राप्त हुआ था। समुद्रमंथन के दौरान देवी लक्ष्मी भी इसी दिन प्रकट हुई थी। दीवाली का त्यौहार हर्षोल्लास और प्यार का उत्सव है। भारत देश मे यह त्यौहार बड़े प्रेम भाव से मनाया जाता है।

यह भी पढ़े –

Note:- दीपावली पर निबंध Essay On Diwali In Hindi और दिवाली का महत्व “Importance Of Diwali In Hindi” पर यह आर्टिकल Information About Diwali In Hindi कैसा लगा। यह पोस्ट “दिवाली पर निबंध” अच्छी लगी हो तो शेयर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment