Amla In Hindi आंवला के फायदे और जानकारी

यह आर्टिकल Amla Information In Hindi आंवला खाने के फायदे (Benefits Of Amla In Hindi) और नुकसान के बारे में है। आंवला एक आर्युवेदिक पौधा है और इस पर लगने वाला फल स्वास्थ्यवर्धक भी है। आंवला बेहद ही गुणकारी होता है। आर्युवेद में आंवला कई प्रकार की दवाइयों में इस्तेमाल किया जाता है। आंवला हर मर्ज की दवा है जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

आंवला को खाया भी जाता है और दवा के रूप में भी यह इस्तेमाल किया जाता है। यह फल स्वाद में खट्टा होता है। तो आइये दोस्तों, आंवला खाने के फायदे और जानकारी पर आधारित इस पोस्ट “Amla Information In Hindi” को पढ़ते है।

Amla Information In Hindi

आंवला के बारे में जानकारी Amla Information In Hindi

दोस्तों, आंवला (Amla In Hindi) का पौधा एशिया, अफ्रीका और यूरोप में पाया जाता है। भारत मे भी इस फल की भरपूर खेती की जाती है। यह फल दवा के रूप में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसकी व्यवसायिक खेती की जाती है। आंवला को संस्कृत में धात्री, बंगाली में अमला, तमिल में नेल्ली कहा जाता है।

आँवला के औषधीय गुण भरपूर होने के कारण इसका जिक्र पुराण, वेद, चरक सहिंता में मिलता है। इस फल को ग्रन्थो में अम्रत फल का दर्जा दिया गया है। आंवला का हिन्दू धर्म मे काफी महत्व है। आँवला का पौधा ऐसे इलाको में ज्यादा लगता है, जहा की जलवायु बराबर हो। यह किसी भी प्रकार की मिट्टी में लगाया जा सकता है।

आंवला को पोषक तत्वों का खजाना भी कह सकते है। आंवला में विटामिन C प्रचुर मात्रा में होता है। इस फल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते है जो विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने में कारगर होते है। आंवला में कई प्रकार के खनिज पदार्थ भी मिलते है। इसमे विटामिन B कॉम्प्लेक्स भी पाया जाता है। इसमे पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, विटामिन E और A, जिंक मिलते है।

आंवला को कई प्रकार से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फल को सब्जी बनाकर भी खा सकते है। आंवला का चूर्ण भी फायदेमंद होता है। आंवला का ज्यूस भी बना सकते है। आजकल मार्किट में आंवला के ज्यूस का ज्यादा चलन है। आंवला की छोटी गोलियां बनाकर भी खाया जा सकता है। आंवले का मुरब्बा भी काफी फेमस है जो एक अचार की तरह होता है।

आंवला खाने के फायदे Benefits Of Amla In Hindi –

1. आंवला (Amla) विटामिन सी का प्रचुर स्रोत है। विटामिन सी की शरीर मे पूर्ति के लिए आंवला खाना चाहिए। आंवला खाने से लीवर मजबूत और स्वस्थ रहता है। आंवला खाने से लीवर के जहरीले प्रदार्थ बाहर निकल जाते है। इसके लिए आंवला का चूर्ण प्रभावशाली होता है।

2. इसको खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शरीर मे विभिन्न रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है। इसके लिए रोजाना आंवले का मुरब्बा खाना चाहिये।

3. आंवला का ज्यूस पीने से खून साफ होता है। खून में आयरन की कमी होने पर आंवला खाना चाहिये।

3. आंवला खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसमे मौजूद केरोटीन आंखों को स्वस्थ रखता है। आंवला को ज्यूस के रूप में भी पिया जा सकता है। आंवला में मौजूद विटामिन ए और सी आंखों को तनाव मुक्त करके नजर को मजबूत करता है।

4. आंवला शरीर की त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से शरीर मे विटामिन सी की पूर्ति होती है। विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ रखता है। यह चेहरे से दाग धब्बे और झुर्रियों को कम करता है।

आंवला खाने के फायदे पर जानकारी

5. आंवला (Amla In Hindi) बालों को भी नियमित और संतुलित पोषण देता है। बाल मजबूत होते है और इनका असमय गिरना भी कम होता है। बालों से डेंड्रफ भी कम हो जाता है। आंवला को खाया भी जा सकता है और बालों की जड़ो में इसका पेस्ट बनाकर लगा भी सकते है। यह सफेद बालों को काला करता है। इसकी मुख्य वजह इस फल में विटामिन C का होना है।

6. मधुमेह के रोगियों को आंवला का सेवन करना चाहिये। यह शरीर में शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखता है।

7. आंवला पाचन तंत्र को भी मजबूत रखता है। शरीर की पाचन क्षमता बढ़ती है। इसका कारण आंवला में फाइबर की मौजूदगी है जो आंतो को स्वस्थ रखता है। पेट मे गैस की शिकायत होने पर आंवला फल का चूर्ण लेना चाहिए।

8. आंवला खाना दिल की बीमारियों में बहुत फायदेमंद होता है। आंवला कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करके रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है।

9. मानव मस्तिष्क के लिए आंवला खाना बहुत लाभकारी है। इसको खाने से दिमाग तेज और चुस्त होता है। आंवले का मुरब्बा खाने से याददाश्त दुरुस्त होती है। इसमें मौजूद आयरन और एंटीऑक्सीडेंट मस्तिष्क को लाभ पहुँचाते है। सरदर्द होने पर आंवला को पीसकर माथे पर लगाना चाहिए, तुरन्त आराम मिलेगा।

यह भी पढ़े – फलों के राजा आम के फायदे और नुकसान

आंवला के नुकसान Amla Khane Ke Nuksan –

1. आंवला Amla वेसे तो शरीर के लिए फायदेमंद ही होता है लेकिन इसका अनियंत्रित सेवन शरीर की अनियमितता बढ़ा सकता है।

2. कुछ लोगो को विटामिन सी वाले फल खाने से एलर्जी या नुकसान होता है। इसलिए ऐसे लोगो को आंवला के सेवन से बचना चाहिए।

3. आँवले का अत्यधिक सेवन पेट दर्द, सूजन जैसी समस्या पैदा कर सकता है। किसी भी प्रकार का रोग होने पर इसका सेवन डॉक्टर के परामर्श से ही करे।

4. आंवले का अत्यधिक सेवन दस्त को रोक सकता है क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से मल कठोर हो जाता है। इसलिए इसका संतुलित सेवन ही करे।

5. आंवले को खाने के करीब 1 घण्टे तक चाय या कॉफी नही पिये क्योंकि आंवला की तासीर खट्टी होती है। यह पेट गड़बड़ कर सकता है।

Note:- इस पोस्ट Amla Information In Hindi में आंवला की जानकारी कैसी लगी। आंवला खाने के फायदे (Benefits Of Amla In Hindi) और “Amla Khane Ke Nuksan” आंवला के नुकसान पर आपके विचारो का स्वागत है। यह आर्टिकल “Amla Khane Ke Fayde” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment