वर्षा ऋतु पर निबंध About Rainy Season In Hindi

About Rainy Season In Hindi वर्षा ऋतु पर निबंध

वर्षा ऋतु का इंतेज़ार सबको रहता है। About Rainy Season In Hindi में वर्षा ऋतु पर निबंध की बात करेंगे। मई और जून की झुलसा देने वाली ग्रीष्म ऋतु के बाद बारिश का आगमन होता है। यह ऋतु तपती धरती की प्यास बुझाकर मौसम में ठंडक घोल देती है। वर्षा ऋतु ही निश्चित करती है कि अकाल होगा या सुकाल आयेगा। किसान लोग बारिश का सबसे ज्यादा इंतेज़ार करते है। तो आइये बारिश के मौसम Rainy Season Information In Hindi पर चर्चा करते है।

About Rainy Season In Hindi

Essay On Rainy Season In Hindi वर्षा ऋतु पर निबंध

Essay On Rainy Season In Hindi – धरती पर चार ऋतु आती है जिसमे से वर्षा ऋतु Rainy Season एक है। बारिश के मौसम का आगमन जुलाई माह से होता है। यह मौसम सितंबर माह तक रहता है। आषाढ़, श्रावण और भादो बारिश के ही हिन्दू महीने है। मानसून का आगमन भारत मे केरल के तट से होता है। दक्षिणी पश्चिमी मानसूनी हवाएं बादलों को उड़ाकर ले आती है।

बारिश आने का मुख्य कारण हवाओ के बहने की दिशा होती है। हवा उच्च वायु दाब क्षेत्र से निम्न वायुदाब क्षेत्र की और बहती है। महासागरों से जल भाप बनकर ऊपर की तरफ उठता है। बादल का रूप लेकर यह हवाओ की दिशा में बहता है। गर्मियों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनता है। हिन्द महासागर के क्षेत्र में उच्च वायुदाब रहता है क्योंकि यह एक ठंडा क्षेत्र है। इसलिये हिन्द महासागर में बने वर्षा के बादल निम्न वायुदाब क्षेत्र में प्रवेश करते है।

वर्षा ऋतु का महत्व Importance Of Rain In Hindi

बारिश के दिनों में धरती बहुत सुंदर और निर्मल दिखाई देती है। धरती पर चारो और हरियाली छा जाती है। बादलों के गरजने की आवाज सुनाई देती है। इंद्रधनुष भी अमूमन बारिश के मौसम में दिखाई पड़ता है। पोधो पर पुष्प लगने शुरू हो जाते है। नदियों और तालाबो में पानी भर जाता है। पानी जीवन के लिए अमृत के समान होता है। बादल बारिश के मौसम में इस अमृत रूपी जल को दुनिया के कोने कोने तक ले जाते है। सूरज की गर्मी से तपती धरा को पानी से भर देती है।

किसानों के लिए वर्षा ऋतु का विशेष महत्व है। खेती करने के लिए किसानों को पानी की आवश्यकता होती है। फसलें बिना पानी के पनपती नही है। खेतो में सिंचाई के लिए वर्षा ऋतु का जल आवश्यक होता है। पशु पक्षियों के लिए पानी का एकमात्र जरिया नदिया और तालाब है। बारिश से तालाब भर जाते है जिससे जीवो को पानी की आपूर्ति होती है। कई ऐसे जीव जो गर्मियों में छिपे रहते है वो बारिश में बाहर निकलते है जैसे कि मेंढक जीव।

About Rainy Season In Hindi वर्षा ऋतु पर निबंध

वर्षा ऋतु में लोग छाता लेकर बाहर निकलते है। छाता लोगो को भीगने से बचाता है। वर्षा ऋतु पिकनिक का सीजन भी कहलाती है। लोग पिकनिक मनाने के लिए बारिश के मौसम में बाहर निकलते है। बारिश का मौसम सुहावना होता है जिससे मन प्रफुल्लित रहता है। वर्षा ऋतु में तीज और रक्षाबंधन के त्यौहार आते है। स्वतंत्रता दिवस का दिन भी वर्षा ऋतु में ही आता है।

बारिश का मौसम अपने साथ कई मुश्किलात भी लाता है। बारिश में जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। अतिवृष्टि होने से बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो सकते है। बाढ़ से सड़के, पुल, रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो सकते है। इससे आवाजाही बाधित हो जाती है। खड़ी फसल नष्ट हो जाती है जिससे किसानों की मेहनत बेकार चली जाती है। जन और धन की हानि होती है। केरल में आयी बाढ़ इसी अतिवृष्टि का एक उदाहरण है। कम वर्षा होने पर अकाल की संभावना हो जाती है। पीने के लिए पानी और खाने के लिए अन्न नही होता है। अकाल की वजह से कई पशु पक्षी मारे जाते है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच जाती है।

ज्यादा वर्षा या कम वर्षा दोनों ही जन जीवन के लिए हानिकारक है। लेकिन बिना वर्षा के जीवन भी नही है। वर्षा ऋतु मनुष्य के लिए ईश्वर का एक वरदान है।

Note:- यह पोस्ट About Rainy Season In Hindi पसंद आयी हो तो शेयर करे। वर्षा ऋतु पर निबंध Essay On Rainy Season In Hindi और वर्षा ऋतु का महत्व “Importance Of Rain In Hindi” पर यह जानकारी कैसी लगी।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment