नेवला के बारे में रोचक जानकारी Mongoose In Hindi

नेवला के बारे में रोचक जानकारी Mongoose In Hindi

दोस्तो, नेवला जीव के बारे में आप जानते ही होंगे। यह आर्टिकल Mongoose In Hindi नेवला जीव पर है।आपने सांप और नेवला के किस्से भी सुने होंगे। सांप के दुश्मन नेवला के बारे में जानने का प्रयास करेंगे।

Mongoose In Hindi

1. नेवला Mongoose की 33 प्रजाति पूरे विश्व मे पायी जाती है। यह एशिया, अफ्रीका, यूरोप जैसे महाद्वीपो पर मिलती है।

2. नेवला पहाड़ी इलाको में ज्यादातर पाये जाते है लेकिन यह जंगलों और मैदानो में भी अक्सर मिल जाते है।

3. नेवला बिल में निवास करते है। ये बिल किसी अन्य जानवर के होते है। नेवला कभी कभार ही बिल बनाता है।

4. कुछ नेवले अकेले भी रहते है और कुछ झुंड में भी पाये जाते है। इनके झुंड को पैक्स कहते है। एक झुंड में 50 सदस्य के आसपास होते है।

5. नेवला Mongoose आकार में छोटा होता है। सबसे छोटा नेवला 10 इंच लम्बा होता है जिसे बोना नेवला भी कहते है। इसका वजन 300 ग्राम तक होता है।

6. सबसे बड़ा नेवला 30 इंच के आसपास होता है जिसे सफेद पूँछ वाला नेवला भी कहते है। इस नेवले का वजन 5 किलो तक होता है।

7. नेवला 32 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से दौड़ सकता है।

नेवला Mongoose In Hindi

8. नेवला Mongoose के एक लम्बी पूँछ होती है। इसका शरीर लम्बा होता है। इसके चार पैर होते है जो छोटे होते है। इनका रंग अलग अलग होता है। नेवला के शरीर पर भूरे रंग की फर होती है।

9. नेवला मांस खाने वाला प्राणी है। इनका प्रिय भोजन पक्षी, चूहा, मेंढक, अंडे होते है। सांप का भी यह शिकार करता है। यह उसको मारकर खा जाता है।

10. नेवला अंडों को पत्थर पर मारकर तोड़ता है। बिल्कुल एक मनुष्य की तरह नेवला अंडों को तोड़कर खाता है।

11. नेवला बेहद फुर्तीला और तेज शिकारी जीव है। यह अपनी फुर्ती से सांप को भी मात दे सकता है। सांप का जहर इस पर असर नही करता है लेकिन अगर सांप नेवले को कई बार bite करता है तब नेवले की मौत हो जाती है।

12. नेवले अपने तेज पंजो से अपने बच्चो की रक्षा करते है। इनके पँजे बहुत तेज होते है। नेवला अपने पंजे को छिपा नही सकते है।

13. नेवला Mongoose गिगलिंग ध्वनि उत्पन्न करता है जिसका अर्थ होता है कि वो सहवास के लिए तैयार है।

14. मादा नेवला एक बार मे 4 बच्चो को जन्म देती है। बच्चे जन्म के समय अंधे होते है।

15. नेवला का औसत जीवनकाल 4 साल होता है। अगर इन्हें संरक्षित रखा जाए तो ये 20 साल से ज्यादा जी पाते है।

Note:- नेवला के बारे में जानकारी Mongoose Information In Hindi आपको कैसी लगी और अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट Mongoose In Hindi को शेयर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

5 thoughts on “नेवला के बारे में रोचक जानकारी Mongoose In Hindi”

Leave a comment