Benefits Of Dates In Hindi खजूर खाने के फायदे और जानकारी
खजूर Dates जितना खाने में मीठा होता है, उतना ही स्वास्थ्यवर्धक होता है। Benefits Of Dates In Hindi आर्टिकल में इस फल के गुणों पर चर्चा करेंगे। खजूर गर्म प्रदेशो में उगने वाला फल है। खजूर दूध के साथ या सीधे ही खाना बेहद लाभकारी होता है। ज्यादातर यह मेवा सर्दियों में खाया जाता है।
खजूर फल के बारे में जानकारी Dates Palm In Hindi
Dates में प्रोटीन और फाइबर मौजूद होते है। एमिनो एसिड भी प्रचुर मात्रा में होते है। इस सूखे फल में पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा मैग्नीशियम, कॉपर भी पाये जाते है। खजूर में विटामिन B और C भी होता है। खजूर कार्बोहाइड्रेट का भी बड़ा स्रोत है। खजूर में शर्करा है जो गुणकारी होती है। खजूर में आयरन भी होता है जो शरीर मे रक्त को बढ़ाता है।
खजूर का पेड़ मुख्यतः अरब देशों में लगता है। आजकल इसकी खेती भारत के गर्म इलाको में भी की जाती है। इतिहास में देखे तो खजूर इराक का मूल फल था लेकिन बहुत ही जल्द यह पूरे अरब में फैल गया था। खजूर का पेड़ एक ताड प्रजाति का पेड़ होता है। इस पेड़ की ऊंचाई 20 मीटर तक होती है। इस पेड़ के केवल शीर्ष पर फल लगते है। खजूर की गुठली भी बहुत उपयोगी होती है। यह पशुओं के चारे की खल बनाने में काम आती है। खजूर की पत्तियां झाड़ू, टोकरियाँ बनाने के काम आती है।
- यह आर्टिकल भी पढ़िए – स्ट्राबेरी फल खाने के फायदे
खजूर खाने के फायदे Benefits Of Dates In Hindi
1. कमज़ोरी में खजूर खाने से बहुत फायदा होता है। शरीर को शक्ति देता है और स्फूर्ति का संचार करता है। खासकर बच्चो को खजूर खिलाने से उन्हें ताकत मिलती है।
2. खजूर खाने से सर्दी खांसी और जुकाम ठीक होता है। खजूर को खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए खासकर सर्दियों में खजूर का सेवन जरूर करना चाहिये।
3. शरीर मे खून की कमी (एनीमिया) होने पर खजूर खाने चाहिये क्योंकि यह फल आयरन से भरपूर होते है। खजूर शरीर मे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है। खासकर गर्भवती महिलाओं को खून की कमी होने पर खजूर खिलाना चाहिये।
4. खजूर में फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होते है जिससे शरीर का पाचन तंत्र सही कार्य करता है। कब्ज की शिकायत दूर होती है। खजूर खाने से मनुष्य की आंते मजबूत होती है। आंतो में मौजूद कीटाणु नष्ट होते है।
Benefits Of Dates In Hindi खजूर खाने के फायदे
5. खजूर का नियमित सेवन मस्तिक सबंधी विकार दूर करता है। खजूर खाने से याददाश्त दुरुस्त और तेज होती है। शरीर मे रक्त का प्रवाह तेज होता है। इससे मस्तिक की नसों को ताकत मिलती है।
6. खजूर खाने से दिल संबंधित बीमारियों में फायदा होता है। इस फल में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स दिल को स्वस्थ रखते है। स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
7. बच्चो को बार बार पेशाब आने की बीमारी होती है। बच्चे कभी कभी रात को बिस्तर भी गिला कर देते है। इसके इलाज के लिए खजूर खाना चाहिए।
8. खजूर सेक्सवर्धक होते है जो सेक्स के दौरान शरीर मे ऊर्जा का संचार करते है। खजूर को खाने से सेक्स टाइम में वृद्धि होती है। शीघ्रपतन की समस्या से निजात मिल सकती है।
9. इंस्टेंट एनर्जी के लिए खजूर खाना चाहिये क्योंकि यह तुरन्त शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। इस फल में शर्करा की मात्रा अच्छी खासी होती है। यह शरीर की थकावट को दूर कर देता है।
- यह भी पढ़े – अंगूर खाने से होने वाले फायदे और नुकसान
खजूर खाने से नुकसान Dates Palm In Hindi
खजूर Dates में शर्करा अधिक मात्रा में होती है, इसलिए मधुमेह के मरीजों को खजूर नही खाने चाहिए। डॉ की परामर्श से नियंत्रित सेवन करना चाहिये। अधिक मात्रा में खजूर का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है क्योंकि इसमें शर्करा अधिक मात्रा में होती है। खजूर में फाइबर अधिक होता है जिससे इसका अत्यधिक सेवन पेट दर्द और सूजन का कारण बन सकता है।
Note:- खजूर खाने के फायदे Benefits Of Dates In Hindi और खजूर के बारे में जानकारी Dates Palm In Hindi पर आपके विचारो का स्वागत है। अगर यह पोस्ट “Khajoor Ke Fayde” पसंद आयी हो तो शेयर करे।