Cockroach Information In Hindi कॉकरोच की रोचक जानकारी

Cockroach Information In Hindi कॉकरोच की रोचक जानकारी

Cockroach Information In Hindi के बारे में रोचक जानकारी –

Cockroach Information In Hindi

1. कॉकरोच Cockroach एक कीड़ा होता है जिससे आमतौर पर महिलाएं ज्यादा डरती है। अधिकतर कॉकरोच किचन में मिलते है। कॉकरोच को तिलचट्टा भी कहते है।

2. कॉकरोच का सिर काटने पर भी वह 9 दिन तक जीवित रहता है। इसकी मुख्य वजह कॉकरोच की श्वसन क्रिया शरीर के छिद्रों से होना है। वेसे तो कॉकरोच 9 दिन बाद भी ना मरे लेकिन मुंह ना होने से पानी नही पी पाता है। इसलिए भूख प्यास से मर जाता है।

3. पूरी दुनिया मे कॉकरोच की 4000 से ज्यादा प्रजाति पायी जाती है। इनमे से केवल 30 से 40 प्रजाति ही हमारे आसपास रहती है। कॉकरोच का विकास डायनासोर से पहले का माना जाता है।

4. मनुष्य के दो घुटने होते है लेकिन कॉकरोच के कुल 18 घुटने होते है। कॉकरोच की टांग कटने पर वापस उग आती है।

5. वयस्क कॉकरोच की लंबाई अधिकतम 2 इंच होती है। कॉकरोच के नवजात बच्चे की लंबाई धूल के कण जितनी होती है।

6. विश्व का सबसे बड़ा कॉकरोच साउथ अमेरिका में पाया गया था। इसकी लंबाई 6 इंच के बराबर थी।

Cockroach Information In Hindi कॉकरोच

7. कॉकरोच Cockroach को बियर पसन्द होती है क्योंकि ये अल्कोहोल की तरफ आकर्षित होते है।

8. कॉकरोच से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह है कि कुछ प्रजाति की मादा कॉकरोच जीवन मे एक बार ही सम्बंध बनाती है। लेकिन हमेशा गर्भवती रहती है।

9. कॉकरोच कुछ भी खा सकते है। यहां तक कि दीवारों की पपड़ी, साबुन, किताबे भी खा जाते है।

10. कॉकरोच के पंख भी होते है जो गिरते समय उनका संतुलन बनाये रखते है। लेकिन इन पँखो की सहायता से ये उड़ नही पाते है।

11. चीन ऐसा देश है जहां के लोग कुछ भी खा लेते है। जिस देश मे लोग कुत्ते खा जाते है, वहां कॉकरोच खाने में क्या झिझक हो सकती है। यहां पर कॉकरोच को फ्राई करके बड़े चांव से खाया जाता है।

12. कॉकरोच पूरे 40 मिनट तक अपनी सांस रोके रख सकता है। इसलिए पानी मे भी यह आसानी से 40 मिनट तक रह सकता है।

13. कॉकरोच जहा भी जाते है गंदगी कर देते है। घरों में बैक्टीरिया फैलने का एक कारण कॉकरोच भी है।

14. कॉकरोच हमेशा ग्रुप में रहना पसंद करते है। अगर कॉकरोच अकेला रह जाये तो वह ज्यादा दिन जिंदा नही रह पाता है। इनके ग्रुप को अतिक्रमण कहा जाता है।

About Cockroach In Hindi कॉकरोच

15. कॉकरोच Cockroach का औसत जीवनकाल 1 साल तक होता है। नवजात कॉकरोच बहुत जल्द ही चलने लग जाते है।

16. कॉकरोच ज्यादा रेडिएशन में भी रह सकते है। कॉकरोच मनुष्य से ज्यादा रेडिएशन में सर्वाइव कर सकते है।

17. कॉकरोच मनुष्य की तरह पादते भी है। ये हर 15 मिनट में पादते है। कॉकरोच का व्यक्तित्व भी मनुष्य की तरह अलग अलग होता है।

18. कॉकरोच धरती की तुलना में अंतरिक्ष मे तेजी से विकसित होते है। अन्तरिक्ष में पाया जाने वाला तिलचट्टा धरती पर मिलने वाले तिलचट्टा से ज्यादा बड़ा और ताकतवर होता है।

19. कॉकरोच के दौड़ने की रफ्तार 5 फीट प्रति सेकंड होती है।

Note:- कॉकरोच के बारे में जानकारी Cockroach Information In Hindi पर यह आर्टिकल कैसा लगा। इस पोस्ट About Cockroach In Hindi को शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment