अनानास के फायदे और जानकारी Pineapple Information In Hindi

अनानास के फायदे और जानकारी Pineapple Information In Hindi

यह आर्टिकल Pineapple Information In Hindi अनानास फल के बारे में है। अनानास Pineapple एक ऐसा फल है जिसका ज्यूस बनाकर ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इस फल का बाह्य आवरण हरे रंग का कांटेदार होता है। आंतरिक आवरण पीले रंग का होता है। यह एक खट्टा मीठा फल है जो अपने स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण मशहूर है।

Pineapple Information In Hindi

अनानास के फल में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है। इस फल में एनर्जी भरपूर होती है जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है। इस फल में शुगर और कार्बोहाइड्रेट भी होता है। इस फल में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन B6 और A भी अनानास में मिलता है। अन्य फलों की तरह मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन जैसे मिनरल्स पाये जाते है। अनानास में बीटा कैरोटीन भी मिलता है।

अनानास का पौधा Pineapple Tree In Hindi

Pineapple का पौधा मूलतः ब्राजील से आया है। भारत मे इसकी खेती असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, बंगाल, गोवा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उड़ीसा, बिहार, आंध्रा जैसे राज्यो में की जाती है। यह एक छोटा पौधा होता है। अनानास के पौधे के लिए रेतीली दोमट मिट्टी होनी चाहिए। इसके लिए 20 से 30 डिग्री का तापमान और जलवायु में नमी होनी चाहिए।

अनानास के पौधे का रोपण करने के लिए फल के ऊपर की पत्तियों के गुच्छे को इस्तेमाल करते है। वेसे तो इसको बरसात के महीने में बोया जाता है लेकिन बारिश अत्यधिक नही होनी चाहिए।

अनानास के फायदे Benefit Of Pineapple In Hindi

1. अनानास Pineapple खाने से शरीर की पाचन प्रकिया सही रहती है। इसका कारण इस फल में फाइबर्स की मौजूदगी है। इसको खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

2. अनानास का फल वजन घटाने में सहायक है। इस फल में फैट बहुत कम होता है। इसका नियमित और नियंत्रित सेवन करने से शरीर का वजन घटता है।

3. अनानास में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।

4. अनानास में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन अस्थमा के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

5. मजबूत हड्डियों के लिए अनानास के ज्यूस का सेवन लाभदायक है। इस फल में कई विटामिन और मिनरल्स होते है जो हड्डियों को मजबूत बनाते है।

6. किडनी में पथरी हो जाने पर अनानास का ज्यूस के रूप में सेवन करना चाहिए। इससे पथरी गलकर निकल जाती है।

Benefit Of Pineapple In Hindi अनानास के फायदे

7. अनानास का सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।

8. आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए अनानास बहुत लाभकारी और उपयोगी है।

9. अनानास के फल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का गुण होता है। इसमे विटामिन C होता है जो रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

10. अनानास शरीर की सूजन को भी कम करता है। इस फल में ब्रोमेलिन नामक तत्व पाया जाता है जो सूजन को कम करने का कारक है।

11. अनानास का फल विटामिन का खजाना होता है। यह फल सौंदर्य निखार में बहुत उपयोगी है। यह चेहरे के कील मुंहांसे को हटा देता है। त्वचा पर निखार आता है। इसके लिए इसका ज्यूस लाभदायक होता है।

अनानास के नुकसान Pineapple Information In Hindi

1. किसी भी फल को आवश्यकता से ज्यादा खाना सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। अनानास को नियंत्रित मात्रा में लेना चाहिए। मधुमेह के रोगियों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिये क्योंकि इसमे शर्करा होती है।

2. गर्भवती महिलाओं को अनानास के सेवन से बचना चाहिए। इसका सेवन गर्भावस्था के दौरान हानिकारक है।

3. इसका अधिक सेवन पेट दर्द, उल्टी का कारण बन सकता है। इसका अत्यधिक सेवन करने से बचना जरूरी है।

यह भी पढ़िए –

आम के बारे में रोचक जानकारी 

अंगूर के फायदे और जानकारी 

संतरा खाने के फायदे और जानकारी 

अनानास के बारे में जानकारी Pineapple Information In Hindi और अनानास के फायदे Benefit Of Pineapple In Hindi पर यह आर्टिकल “Ananas Fruit In Hindi” कैसा लगा और अच्छा लगा हो तो “Pineapple Ke Fayde” पोस्ट को शेयर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment