बाढ़ पर निबंध हिंदी में Essay On Flood In Hindi

बाढ़ पर निबंध Information About Flood In Hindi

Flood एक प्राकृतिक आपदा है। यह पोस्ट Essay On Flood In Hindi बाढ़ पर निबंध पर है। बाढ़ प्रकृति का विकराल रूप है। हर साल दुनियाभर में कई देशों को बाढ़ का सामना करना पड़ता है। बाढ़ Flood के आने से जन और धन की हानि होती है। बाढ़ आने के कारण और इससे निपटने की क्या व्यवस्था हो इसी पर आज चर्चा करेंगे।

Essay On Flood In Hindi

बाढ़ क्या है What Is Flood In Hindi –

अत्यधिक बारिश कभी कभार भयंकर रूप ले लेती है जिसे बाढ़ Flood कहते है। बाढ़ अत्यधिक बारिश और उचित पानी की निकासी की व्यवस्था नही होने से आती है।

बाढ़ के कारण Causes Of Flood In Hindi

1. बाढ़ Flood वर्षा के दिनों में आती है। अत्यधिक बारिश की वजह से बाढ़ आती है। वर्षा के पानी को जमा करने के लिए बांध बनाये जाते है। जिन शहरो और गांवों में बांध नही होते है, वहां पर बाढ़ का खतरा ज्यादा होता है।

2. जब अत्यधिक बारिश होती है और वर्षा कई दिनों तक नही रुकती है, तब पानी का जलस्तर बढ़ जाता है। वर्षा का पानी गांवों और शहरो में बढ़ना शुरू हो जाता है। यह बाढ़ का मुख्य कारण है।

3. गांवों और शहरो में वर्षा के जल निकासी का उचित प्रबंधन नही होता है। यह भी बहुत बड़ा कारण बाढ़ आने का होता है।

4. जो इलाके नदियों के आसपास होते है, वहां बाढ़ का खतरा ज्यादा होता है। अत्यधिक और लगातार बारिश से नदियों के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी होती है। नदियों का पानी गांवों और शहरो में प्रवेश कर जाता है।

5. भारत की गंगा, ब्रह्मपुत्र, कोसी, हुगली जैसी नदिया बाढ़ के लिए जिम्मेदार है। कोसी नदी को बिहार का शोक कहा जाता है।

6. बांधो के टूटने से भी बाढ़ आ जाती है क्योंकि बांध का पानी तेजी से आपसपास के इलाको को डूबा देता है।

7. बादल के फटने से भी बाढ़ आ जाती है। इसका मतलब कम समय मे बहुत भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है।

बाढ़ के नुकसान Essay On Flood In Hindi –

1. बाढ़ Flood के कारण कई लोग मारे जाते है। बाढ़ का पानी लम्बे समय तक बना रहता है। इससे मच्छर और रोगाणु इस पानी मे पनपते है। बाढ़ का पानी कई संक्रमक बीमारिया फैलाता है। मनुष्य के अलावा जानवर भी बाढ़ की भेंट चढ़ जाते है। इन जानवरों के शव भी बीमारिया फैलाते है। Essay On Flood In Hindi

2. बाढ़ के पानी मे पनपने वाले मच्छर डेंगू और मलेरिया के कारण बनते है।

3. बाढ़ से आर्थिक नुकसान भी होता है। बाढ़ के दौरान कामकाज ठप हो जाता है। इससे उधोग धंधों को नुकसान पहुचता है। मजदूर काम पर नही जा पाते है और फैक्टरियां बन्द रहती है।

4. बाढ़ से कई भवन गिर जाते है। बिल्डिंगों को नुकसान पहुचता है। कई वाहन जैसे कार, मोटरसाईकिल बाढ़ के पानी मे बह जाते है। इससे आम लोगो को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

5. बाढ़ से गांव और शहर बर्बाद हो जाते है। रोड क्षतिग्रस्त हो जाते है जिससे आवाजाही बाधित होती है। बाढ़ से बिजली की व्यवस्था भी चौपट हो जाती है।

6. बाढ़ के पानी का बहाव बहुत तेज होने पर अत्यधिक खतरनाक है। यह पानी अपने रास्ते मे आने वाली हर चीज को बहा ले जाता है।

7. बाढ़ के कारण पेड़ पौधे भी नष्ट होते है। पेड़ पौधे उखड़कर पानी के साथ बह जाते है। इस आपदा के कारण किसानों की फसले नष्ट हो जाती है।

8. भारत में हर साल किसी न किसी इलाके में बाढ़ आती रहती है। बिहार, यूपी, बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्रा जैसे राज्य हर साल बाढ़ का सामना करते है। इस साल 2018 में केरल राज्य बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ उस इलाके में ज्यादा आती है, जिसके आसपास नदी होती है। Essay On Flood In Hindi

बाढ़ नियंत्रण Presentation From Flood In Hindi –

1. बाढ़ Flood एक प्राकृतिक आपदा है जिससे भयानक तबाही होती है। बाढ़ को रोकना बहुत मुश्किल है लेकिन इसका असर बहुत हद तक काफी कम किया जा सकता है।

2. वर्षा के पानी की उचित निकासी और प्रबंधन होना चाहिए। गांवों और विशेषकर शहरो में पानी के निकास की व्यवस्था होनी चाहिए।

3. नदियों पर बांध बनाने चाहिए जिससे बाढ़ का खतरा कम हो जाता है।

4. तालाबो पर भी छोटे बांध बनने चाहिए जिससे पानी का तालाबो में ज्यादा भराव ना हो। नदियों और तालाबो से पानी की निकासी समय समय पर होती रहनी चाहिए।

5. बाढ़ आ जाने पर उससे बचाव का उचित प्रबंधन होना जरूरी है। बचाव कार्य सुचारू और तेजी से होना चाहिए जिससे जन और धन की हानि कम हो।

6. भारत में आपदा प्रबंधन का कार्य बाढ़ और भूकम्प से होने वाली तबाही में जन की रक्षा करना होता है।

7. बाढ़ आने पर ऊँची जगहों पर चले जाना चाहिए। जहा तक बाढ़ का पानी नही पहुँच सके।

8. गांवों और शहरो में बाढ़ से घिरे लोगो को खाना और चिकित्सा सुविधा तेजी से उपलब्ध कराना एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए।

यह भी पढ़िए – 

Note:- तो दोस्तों आपको बाढ़ पर निबंध Essay On Flood In Hindi और बाढ़ पर निबंध Information About Flood In Hindi आपको कैसा लगा। “बाढ़ के कारण और नुकसान” पर यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरुर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment