अंगूर खाने के फायदे और जानकारी Grapes Information In Hindi

Grapes Information In Hindi अंगूर खाने के फायदे

यह आर्टिकल Grapes Information In Hindi स्वाद में रसीले अंगूर के फायदे Grapes Benefits In Hindi और जानकारी पर है। अंगूर का नाम सुनते ही मुंह मे पानी आ जाता है। अंगूर का फल बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यह एक खट्टा मीठा फल है लेकिन शुरुआत में यह ज्यादा खट्टा होता है। आपने वो कहानी और कहावत तो सुनी ही होगी कि लोमड़ी जब पेड़ से अंगूर खाने का प्रयास करती है। बार बार प्रयास करने बाद भी अंगूर हाथ नही लगते है तो वह अंगूर खट्टे है कहकर चली जाती है। ये तो रही पंचतंत्र की कहानी, अब बात करते है अंगूर के बारे में।

Grapes Information In Hindi

अंगूर खाने के फायदे और अंगूर की सामान्य जानकारी Grapes In Hindi

अंगूर (Grapes In Hindi) का उपयोग सदियों से मनुष्य कर रहा है। इसका उपयोग प्राचीन समय मे शराब बनाने में किया जाता था। आज भी अंगूर के फल से शराब बनाई जाती है। अंगूर की खेती सर्वप्रथम यूरोप में की गई थी। इसके बाद यह पूरी दुनिया मे होने लगी।

यह फल गुच्छे के रूप में लगता है। यह एक रसभरा फल होता है। इसका रंग हरा होता है। ज्यादा पकने पर पीले रंग का हो जाता है। कुछ प्रजाति के अंगूर काले रंग के भी होते है। अंगूर की 5 प्रजाति पायी जाती है। तीन प्रजाति हरे रंग की होती है और बाकी बची 2 प्रजाति काले रंग की होती है। अंगूर को भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग अलग नामो से जाना जाता है। अंगूर को मराठी में द्रक्षा कहते है जबकि तेलुगु में द्रक्षा पांडु कहते है।

Grapes Information In Hindi –

इस फल को खाने से पहले पानी से धोना बहुत जरूरी है क्योंकि इन पर काफी बैक्टीरिया लगे होते है। ऐसा नही की अंगूर को ही धोना चाहिए, जितने भी प्रकार के फल फ्रूट है उन्हें धोकर ही खाना चाहिए। अंगूर के फल को आप सीधे भी खा सकते हो और ज्यूस बनाकर भी पी सकते है। अंगूर के रस से वोदका, रम, वाइन जैसी शराब भी बनाई जाती है किसमिश भी सूखे हुए अंगूर है जिनका काफी उपयोग किया जाता है।

अंगूर में पानी की मात्रा अत्यधिक होती है जिससे खाने पर शरीर मे पानी की पूर्ति भी होती है। अंगूर में काफी मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते है। विटामिन A और विटामिन C प्रचुर मात्रा में मिलते है। इसके अलावा फाइबर ग्लूकोज, सोडियम, पोटैशियम, केल्सियम, मैग्नीशियम, आयरन, सिट्रिक अम्ल भी पाए जाते है।

Grapes Tree Information In Hindi अंगूर की बेल की जानकारी

अंगूर Grapes की खेती भारत मे महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्यो में बहुतायत से की जाती है। अंगूर एक बेल की तरह होता है जिसको सहारा देकर फैलाया जाता है। तारो को खम्बो पर बांधकर इस बेल को बढ़ाते है। बेल को लगाने के 3 से 4 साल के बाद इससे उपज प्राप्त कर ली जाती है। अंगूर की फसल को सालभर प्राप्त किया जा सकता है। अंगूर की फसल के लिए जलवायु सामान्य रहनी चाहिए।

पौधे पर कई प्रकार के रोग भी लग जाते है। ये रोग पौधे को काफी नुकसान पहुचाते है जिससे फलो की पैदावार कम हो जाती है। इन रोगों में ऐंथ्रेक्नोज, फफूंद, लीफस्पॉट जैसे रोग होते है। ऐंथ्रेक्नोज में पत्तियां भूरी होकर असमय गिर जाती है। लीफस्पॉट में पत्तियों पर गहरे धब्बे हो जाते है। Grapes Information In Hindi

Benefit Of Grapes In Hindi
Angoor Khane Ke Fayde

अंगूर खाने के फायदे Benefit Of Grapes In Hindi

1. अंगूर Grapes मधुमेह रोगियो के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि यह खून से शुगर का लेवल कम करता है। यह कैंसर में भी लाभदायक होता है।

2. अंगूर खून बढ़ाने का कार्य करता है। अनीमिया रोग में फायदेमंद है।

3. अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट मिलते है जो स्वस्थ शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते है।

4. अंगूर का सेवन दिल को मजबूत बनाता है। ब्लड प्रेसर को कंट्रोल में रखता है। काला अंगूर दिल के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है।

5. यह फल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके प्रयोग से त्वचा साफ और चमकदार होती है। चेहरे के मुंहासे और दाग धब्बे हटते है। त्वचा को कोमल और मुलायम बनाता है।

अंगूर के फायदे Angoor Khane Ke Fayde –

6. अंगूर का पल्प बनाकर बालो में कंडीशनर की तरह उपयोग करने से बाल मजबूत और चमकदार बनते है। बालो का असमय झड़ना बंद होता है।

7. अंगूर का रस बनाकर रोज पीने से तेज सिरदर्द (माइग्रेन) से राहत मिलती है।

8. अंगूर खाने से कब्ज और गैस की समस्या से राहत मिलती है।

9. किडनी सम्बंधित बीमारी में अंगूर खाने से फायदा मिलता है।

10. नियमित अंगूर का सेवन करने से शरीर पर बैक्टीरिया हावी नही होते है। इससे शरीर बीमारियों से बचा रहता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

अंगूर खाने के नुकसान Side Effects Of Grapes In Hindi –

1. अंगूर Grapes का अत्यधिक सेवन करना पेट सम्बन्धी बीमारियों को न्योता देना जैसा है। अंगूर में फाइबर अधिक मात्रा में होता है जिससे अंगूर अधिक खाने से पेट दर्द और दस्त हो सकती है।

2. अंगूर का ज्यादा सेवन किडनी सम्बन्धी बीमारी को बढ़ाता है।

3. अंगूर का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से उल्टी भी हो सकती है।

4. प्रेग्नेंसी में अधिक खट्टे अंगूर खाना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

दोस्तों अंगूर के नुकसान बहुत कम है और ये अत्यधिक सेवन करने से हो सकते है। अंगूर नियमित और सही मात्रा में खाने से फायदा ज्यादा है। तो दोस्तों अंगूर खाईये और स्वस्थ रहिये।

यह भी पढ़िए – 

Note:- अंगूर खाने के फायदे Benefit Of Grapes In Hindi और अंगूर की जानकारी Grapes Information In Hindi पर पोस्ट कैसी लगी और “Angoor Khane Ke Fayde” शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment