अनार के फायदे और जानकारी Benefits Of Pomegranate In Hindi

अनार के फायदे, नुकसान और जानकारी Benefit Of Pomegranate In Hindi

अनार के बारे में जानकारी और अनार के फायदे Benefits Of Pomegranate In Hindi पर आज का आर्टिकल है। अनार एक लाजवाब स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर फल है। शरीर मे आयरन की कमी को दूर करने में यह बेहद फायदेमंद है। अनार पोष्टिक गुणों से भरपूर फल है।

Benefit Of Pomegranate In Hindi

Information About Pomegranate In Hindi अनार का फल

अनार Pomegranate के संदर्भ में एक कहावत भी काफी मशहूर है कि एक अनार और सौ बीमार। इसका सीधा सा मतलब है कि अनार कई सारी बीमारियों से शरीर का बचाव करता है। अनार को भारत मे अलग अलग प्रान्त में विभिन्न नामो से जाना जाता है। अनार को तमिल में मादुलाई, बांग्ला में बेदाना कहते है। अनार के पौधे को सबसे पहले रोम निवासियों ने खोजा था। उन्होंने इसे बीज वाला सेब कहा था।

अनार के फल में प्रोटीन, आयरन, विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E, विटामिन K, पोटैशियम, थाइमिन जैसे तत्व पाये जाते है। इस फल में फाइबर्स भी मौजूद होते है। अनार एक मीठा फल है। अनार के फल में लाल रंग के दाने होते है। ये दाने एक लाल रंग के छिलके से कवर होते है। इन दानों को सीधे ही सेवन कर सकते है। सलाद के रूप में अनार को खाया जाता है। अनार का ज्यूस के रूप में भी सेवन करना लाभदायक है। अनार का ज्यूस पीने से सेहत अच्छी रहती है।

Pomegranate Tree In Hindi अनार के पेड़ की जानकारी –

भारत मे अनार Pomegranate की खेती महाराष्ट्र, यूपी, कर्नाटक, आंध्रा, राजस्थान, तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यो में की जाती है। अनार का पौधा लगाया जाता है। अनार की खेती के लिए दोमट मिट्टी ज्यादा अनुकूल होती है। वेसे चाहे तो किसी भी प्रकार की मिट्टी में अनार का पौधा पनप जाता है। अनार का पौधा के लिए ठंडी जलवायु ज्यादा अच्छी रहती है। अनार के पौधे को सामान्य पानी की आवश्यकता होती है। कुछ समय तक नियमित सिंचाई भी आवश्यक है।

अनार के पौधे पर कई प्रकार के कीटो का प्रकोप हो सकता है जिससे अनार का उत्पादन प्रभावित हो जाता है। फल बेधक, माहू, निमेटोड जैसे कीट रोग फल को खराब, पत्तियों को नष्ठ कर देते है। इनसे बचाव के लिए उचित देखभाल जरूरी है। अनार के फल 5 से 7 महीनों में पककर तैयार हो जाते है। एक पौधा करीब 25 से 30 वर्षो तक फल देता है।

Benefits Of Pomegranate In Hindi अनार के फायदे –

1. अनार (Pomegranate In Hindi) में मौजूद आयरन शरीर मे खून की कमी दूर करने में सहायक है। डॉक्टर खून की कमी होने पर अनार खाने की सलाह देते है। अनार में फोलिक एसिड भी होता है।

2. मधुमेह के रोगी अनार का सेवन कर सकते है क्योंकि इस फल में नेचुरल मिठास होती है। फिर भी अनार खाने के लिए मधुमेह से पीड़ित रोगियों को एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

3. संतुलित और नियमित अनार का सेवन करने से घमनियो में रक्त का थक्का नही बनता है। इसको खाने से खून पतला होता है। यह दिल की बीमारियों में बहुत फायदेमंद है। यह मानव शरीर के कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है।

4. गर्भवती महिलाओं के लिए अनार बहुत ज्यादा फायदेमंद है। यह गर्भावस्था के दौरान खून को बढ़ाता है और विटामिन्स की पूर्ति करता है। अनार में मौजूद पोटैशियम पैर के दर्द को कम करता है। डॉक्टर हमेशा गर्भवती महिलाओं को अनार खाने की सलाह देते है।

5. अनार खाने से भूख बढ़ती है। इसमे फाइबर होते है जिससे यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। वजन कम करने में भी सहायक होता है।

Benefits Of Pomegranate In Hindi अनार के फायदे –

6. अनार खाने से शरीर मे मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। इस फल को खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है। Anar Ke Fayde In Hindi

7. मानसिक बीमारी जैसे अल्जाइमर में अनार का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।

8. अनार Pomegranate खाने से शरीर मे रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

9. हड्डियों से सम्बंधित रोगों में यह बहुत लाभकारी होता है। अनार खाने से हड्डियों और जोड़ो के दर्द में राहत मिलती है। यह सूजन को भी कम करता है।

10. अनार त्वचा को भी स्वस्थ बनाता है। इसको खाने से त्वचा में निखार आता है। यह चेहरे की झुर्रियो को कम करता है। चेहरे के दाग डब्बे और आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को मिटाता है। त्वचा को नमी प्रदान करता है। त्वचा की चिकनाहट को कम करता है।

11. अनार में एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते है जो शरीर की त्वचा को विषैले पदार्थों से बचाता है।

12. अनार बालो को झड़ने और सफेद होने से रोकता है। अनार का ज्यूस पीने से बाल मजबूत होते है। यह बालों की जड़ो को नमी प्रदान करता है।

अनार से नुकसान Anar Ke Nuksan –

Anar Ke Nuksan – किसी भी फल का अनियंत्रित और ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान करता है। अनार का ज्यादा सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदेह है।

1. कब्ज और खांसी से पीड़ित व्यक्तियों को अनार के सेवन से बचना चाहिए।

2. अगर किसी को एलर्जी है तो उन्हें अनार नही खाना चाहिए क्योंकि यह एलर्जी को बढ़ा सकता है।

3. जिस व्यक्ति को दिल से सम्बंधित बीमारी है तो उसे दवाइयों के साथ अनार नही खाना चाहिए क्योंकि इस समय यह दिल के लिए घातक है।

अनार एक उत्तम फल है जो शरीर को ऊर्जा देता है। अनार खाने के ढेरों फायदे है, तो संतुलित रूप से अनार को खाइए और स्वस्थ रहिए।

Note:- अनार के फायदे Benefits Of Pomegranate In Hindi और अनार के नुकसान Anar Ke Nuksan पर यह आर्टिकल Information About Pomegranate In Hindi कैसा लगा और अच्छा लगा हो तो इस पोस्ट “Anar Ke Fayde In Hindi” को शेयर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment