What Is Big Bang Theory In Hindi बिग बैंग थ्योरी क्या है?

What Is Big Bang Theory In Hindi बिग बैंग थ्योरी क्या है?

आज के इस आर्टिकल में बिग बैंग थ्योरी What Is Big Bang Theory In Hindi की विस्तार से चर्चा करेंगे। बिग बैंग एक महाविस्फोट था जिसके कारण ब्रह्माण्ड का जन्म हुआ था। बिग बैंग थ्योरी पर बात करने से पहले हमें यह जानना आवश्यक है कि ब्रह्माण्ड Universe क्या है?

What Is Big Bang Theory In Hindi
                                                                  What is big bang in hindi

ब्रह्माण्ड के बारे में जानते है Universe In Hindi –

दोस्तो, जिस ग्रह पर हम रहते है उसका नाम पृथ्वी है और हमारा ग्रह पृथ्वी जिस सौरमण्डल में है वो सूर्य सौरमंडल है। हमारा सौरमंडल जिस आकाशगंगा में स्थित है, उसका नाम मिल्की वे है और मिल्की वे में हमारे सौरमंडल जैसे करोड़ो की संख्या में सौरमंडल है। इस पूरे ब्रह्मांड में अरबो की संख्या में आकाशगंगा है। इस अंतहीन ब्रह्माण्ड का कोई छोर नही है। जितने ब्रह्माण्ड को वैज्ञानिक अनुमान लगा पाये है उसे ऑब्सेरबल यूनिवर्स कहते है।
दोस्तो इस विशालकाय अंतहीन ब्रह्माण्ड के बारे में जानकर आपके मन मे एक सवाल तो जरूर आया होगा कि ब्रह्मांड की उत्पत्ति कैसे हुई।

बिग बैंग थ्योरी किसने दी –

वैज्ञानिको के अनुसार ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति का कारण बिग बैंग Big Bang नामक महाविस्फोट माना जाता है। इस थ्योरी को 1927 में जॉर्ज लेमैत्रे ने दिया था। उस समय उनके इस विचार को समर्थन नही मिला। 1929 में एडविन हब्बल ने रेड शिफ्ट का सिर्द्धान्त दिया जिसके अनुसार आकाशगंगाए एक दूसरे से दूर जा रही है। इसका अर्थ यह लगाया गया कि ब्रह्मांड फैल रहा है।

What Is Big Bang Theory In Hindi बिग बैंग थ्योरी क्या है?

शून्य से ब्रह्माण्ड Universe का निर्माण हुआ था यानीकि ब्रह्माण्ड के निर्माण से पहले कुछ भी नही था। बिग बैंग थ्योरी के अनुसार ब्रह्माण्ड का विकास एक बिंदु से हुआ है। आज से 14 अरब वर्ष पहले ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति मानी जाती है। इस थ्योरी के विकास के पीछे हबल टेलिस्कोप है। इंसान के द्वारा अंतरिक्ष मे स्थापित यह टेलिस्कोप सबसे शक्तिशाली टेलिस्कोप है जिसके द्वारा ब्रह्माण्ड की रहस्यपूर्ण जानकारियां सामने आई है।

हबल टेलिस्कोप के द्वारा ली गयी तस्वीरों के अध्य्यन से यह बात सामने आई है कि ब्रह्माण्ड लगातार फ़ैल रहा है। ब्रह्माण्ड की आकाशगंगाए एक दूसरे से दूर जा रही है। इससे यह अनुमान लगता है कि अरबो वर्षो पहले ये आकाशगंगाए एक दूसरे के पास रही होगी और शायद इतने पास रही होगी जितने सघन बादल होते है। इस स्थिति को ग्रेविटेशनल सिंगुलैरिटी Gravitational Singularity कहते है। इस समय सारा घनत्व एक बिंदु पर था। यह वो समय था जब भोतिकी के कोई भी नियम कार्य नही करते थे। समय और अंतरिक्ष का कोई भी अस्तित्व नही था।

ठीक यही समय था जब किसी कारण से उस बिंदु में महाविस्फोट हुआ था। इसके कारण प्रदार्थ उस बिंदु से दूर जाने लगे और वो आज तक दूर ही जा रहे है। यह महाविस्फोट बिग बैंग कहा जाता है। यह महाविस्फोट इतना जबरदस्त था कि आज भी ब्रह्माण्ड लगातार फ़ैल रहा है। ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति के संदर्भ में यह थ्योरी सबसे ज्यादा सटीक मानी गयी है।

बिग बैंग की जानकारी Big Bang In Hindi

महाविस्फोट के समय तापमान अत्यधिक था लेकिन जैसे जैसे ब्रह्माण्ड का फैलाव होता गया तापमान में कमी आती गयी। ब्रह्माण्ड की इस अवस्था को प्लाज्मा अवस्था कहा जाता है। इस अवस्था मे ब्रह्माण्ड में अंधेरा था और रोशनी का नामोनिशान नही था। इस समय तक किसी अणु की उत्पत्ति भी नही हुई थी। यह समय ब्रह्माण्ड का डार्क टाइम कहलाता है।

इस समय ब्रह्माण्ड Universe के कण तेजी से गति कर रहे थे। आगे चलकर इस प्रदार्थ में प्रोटोन और न्यूट्रॉन बनने लगे जिससे बिग बैंग Big Bang के 4 लाख साल बाद ब्रह्माण्ड के पहले अणु हाइड्रोजन का निर्माण हुआ। हाइड्रोजन के निर्माण से पहले प्लाज्मा अवस्था करीब 3.5 लाख वर्षो तक रही। इसके बाद गुरुत्वाकर्षण की उत्पत्ति हुई जिससे हाइड्रोजन के अणुओ से हिलीयम बना। इससे ब्रह्माण्ड के पहले तारे का निर्माण हुआ और अंधकारमय ब्रह्माण्ड रोशनी से चमक उठा।

Big Bang Theory In Hindi बिग बैंग थ्योरी

इसके बाद भी ब्रह्माण्ड Universe का विस्तार जारी था। अणुओं का निर्माण भी लगातार होता रहा जिससे नए तारो का बनना जारी रहा। ब्रह्माण्ड में धीरे धीरे ग्रहों का निर्माण हुआ जो आज भी जारी है। तारो के साथ ग्रहों के बनने से सौरमंडल की उत्पत्ति हुई और आकाशगंगाओ का निर्माण हुआ। इनके निर्माण के पीछे कॉस्मिक प्रदार्थ है। हमारा सूर्य और सौरमण्डल इसी तरह की निर्माण प्रकिया का हिस्सा है। बिग बैंग के बाद से ही ब्रह्माण्ड लगातार फैलाव पर है।

बिग बैंग Big Bang थ्योरी वैज्ञानिको में सर्वोधिक मान्य थ्योरी है लेकिन इस थ्योरी से अभी तक भी कुछ सवालो के जवाब नही मिलते है। पहला सवाल यह है कि बिग बैंग से पहले क्या था? अगर बिग बैंग एक सूक्ष्म बिंदु से शुरू हुआ था तो इससे पहले क्या था? तो दोस्तो यह एक वैज्ञानिक अनुमान है। वैज्ञानिक अभी भी ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति के बारे में खोज कर रहे है।

अंतरिक्ष से सम्बंधित यह भी पढ़े – 

Note – ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति से सम्बंधित यह आर्टिकल What Is Big Bang Theory In Hindi आपको कैसा लगा और “Big Bang Kya Hai” अच्छा लगा हो तो इसे “बिग बैंग थ्योरी किसने दी” शेयर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “What Is Big Bang Theory In Hindi बिग बैंग थ्योरी क्या है?”

Leave a comment