भेड़ के बारे में जानकारी Sheep Information In Hindi

Sheep Information In Hindi भेड़ के बारे में जानकारी

sheep information in hindi
Sheep information in hindi

भेड़ एक पालतू पशु है जिसका पालन मनुष्य बहुत समय से करता आया है। Sheep Information In Hindi के आर्टिकल में भेड़ की बात करेंगे। भेड़ का पालन ऊन, दूध और मांस के लिए किया जाता है।

1. भेड़ Sheep संसारभर में पाई जाती है। भेड़ की औसत उम्र 8 वर्ष होती है लेकिन कुछ भेड़े इससे भी ज्यादा जीवन जी लेती है।

2. भेड़ एक शाकाहारी जानवर है जो घास और अनाज खाती है। भेड़ की सुनने की क्षमता ज्यादा होती है।

3. भेड़ के बच्चे को मेमना कहते है। नर भेड़ को Rams कहा जाता है और मादा को Ewes कहते है।

4. भेड़ पालन मुख्य रूप से ऊन उत्पादन के लिए किया जाता है। भेड़ के शरीर पर ऊन की मोटी परत होती है जो उम्रभर बढ़ती रहती है।

5. भेड़ Sheep की ऊन उत्पादन की क्षमता उसकी नस्ल पर निर्भर करती है। उत्तम नस्ल की भेड़ ज्यादा ऊन पैदा करेगी। जो भेड़े कम ऊन का उत्पादन करती है उनका इस्तेमाल मांस के लिए किया जाता है। कुछ भेड़ो का उपयोग ढूध के लिए भी किया जाता है।

6. भेड़ का दूध बहुत ज्यादा पोष्टिक होता है क्यूंकि इसमे प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है।

7. भेड़ एक स्तनपायी जानवर है जिसके चार पैर होते है। भेड़ की मुख्य पहचान उसके शरीर की ऊन होती है। भेड़ की ऊन से गर्म कपड़े बनाये जाते है।

8. पहाड़ी भेड़े दूसरी नस्ल की भेड़ो से शरीर मे बड़ी होती है। साइबेरिया और मंगोलिया की भेड़े बड़ी और मजबूत होती है जिसे अर्ग़ाली नस्ल कहते है। ये भेड़े ऊंचे पर्वतों पर भी आसानी से चढ़ जाती है।

Essay On Sheep In Hindi – About Sheep In Hindi

9. भेड़ Sheep की याददाश्त तेज होती है और यह कई सालों तक किसी भी चीज को याद रख सकती है।

10. भेड़ के पैरों में खुर होते है जो दो भागों में विभाजित होते है। पैर के उंगलियों के बीच मे एक ग्रंथि होती है।

11. भेड़ो की कुछ नस्लो के सींग होते है लेकिन ज्यादातर भेड़ो के सिंग नही होते है।

12. भेड़ की ऊन में लेनोलिन नामक तेल पाया जाता है जिसका उपयोग कॉस्मेटिक बनाने में करते है।

13. भेड़ो Sheep की कुछ प्रसिद्ध नस्ले – मैरिनो Merino, सफ़ोल्क Suffolk, डोरसेट हॉर्न Dorset Horn, हैम्पशायर शीप, हरनाली, जेसलमेरी भेड़ जैसी कुछ प्रसिद्ध नस्ले है जिनसे ऊन और मांस का उत्पादन किया जाता है।

14. चीन में सबसे ज्यादा भेड़े पायी जाती है।

15. भेड़ो के शिकारी जानवर शेर, भेड़िये, कुत्ते होते है जो इन्हें मारकर खा जाते है।

16. 1996 में एक भेड़ का क्लोन तैयार किया गया था जिसका नाम डोली था। यह भेड़ करीब 7 साल जीवित रही। बच्चो की एक प्रसिद्ध कविता “बाबा बाबा ब्लैक शीप” भेड़ो पर ही आधारित है।

Note:- Sheep Information In Hindi आर्टिकल कैसा लगा। ऐसे ही अच्छे आर्टिकल “Essay On Sheep In Hindi” आपके मेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब करे। इस पोस्ट Sheep In Hindi को शेयर करे…

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “भेड़ के बारे में जानकारी Sheep Information In Hindi”

Leave a comment