Myna Information In Hindi मैना चिड़िया की जानकारी

myna information in hindi
About Myna In Hindi

Myna Information In Hindi मैना चिड़िया की जानकारी

दोस्तो आपने मैना चिड़िया को देखा ही होगा। यह अपने परिवेश के आसपास पायी जाती है। Myna Information In Hindi के इस आर्टिकल में मैना पक्षी के बारे में जानने का प्रयास करते है।

1. यह पूरे भारतवर्ष में मिलती है और कौवो, गौरेया चिडिया की तरह मनुष्य के आवासो के आसपास रहती है।

2. मैना Myna पक्षी को अंग्रेजी में भी मैना ही कहते है। यह दक्षिण एशिया के कुछ ही देशो में पायी जाती थी। अब दुनिया के अन्य देशों में भी यह मिलती है।

3. मैना चिड़िया की कई प्रजाति पायी जाती है जिनमे प्रमुख गुलाबी मैना, पहाड़ी मैना, पवई मैना, भारतीय मैना है।

4. वेसे तो मैना खुद का घोसला पेड़ो पर बनाती है लेकिन अपने अंडे किसी दूसरे पक्षी के घोंसले में देती है। इनके अंडे का रंग नीला होता है। अंडों की संख्या 4 से 5 होती है। इनके अंडे देने का समय जुलाई और अगस्त होता है।

5. भारतीय मैना की लंबाई कबूतर से कुछ कम लगभग 20 से 25 सेंटीमीटर होती है।

6. भारतीय मैना Indian Myna की पीठ और शरीर का मुख्य रंग भूरा होता है। इसका पेट सफेद रंग का होता है।
मैना की छाती और सिर का रंग काला होता है। इसके पंख भी काले रंग के होते है। इसकी चोंच, पैर और आंखे पीले रंग की होती है।

7. मैना अंडों को पूरे 14 दिन तक सहती है और इसके बाद बच्चे निकलते है। ये बच्चे गुलाबी रंग के होते है। बच्चे के शुरुआत में पंख नही होते है लेकिन कुछ समय बाद पंख आ जाते है।

Myna Bird In Hindi – Essay On Myna In Hindi

8. मैना Myna सर्वाहारी होती है। यह दाना और कीड़े प्रमुखतया खाती है।

9. कुछ प्राजाति की मैना चिड़िया घोसला तालाब या कुँवो के आसपास बनाती है। इन मैना को दरिया मैना भी कहते है।

10. गुलाबी मैना एक सुंदर चिड़िया होती है जिसका शरीर गुलाबी होता है।

11. पहाड़ी मैना पहाड़ी इलाको के जंगलों में पायी जाती है। इस मैना की आवाज बहुत मधुर होती है। इस मैना को इसकी मीठी बोली के कारण पालतू पक्षी के रूप में पाला जाता है।

12. पहाड़ी मैना मेघालय और छत्तीसगढ़ राज्य का राज्य पक्षी भी है।

13. मैना पक्षी झुंड में रहता है। नर और मादा मैना में कोई खास अंतर नही होता है।

14. पवई मैना को ब्राह्मणी मैना भी कहते है। यह भारत समेत पूरे दक्षिण एशिया में मिलती है। यह ज्यादातर मैदानी इलाकों में प्रवास करती है। यह मैना शोर बहुत मचाती है और इसकी आवाज सिटी की तरह होती है।

यह भी पढ़े  – 

Note – दोस्तों, आपको यह आर्टिकल Myna Information In Hindi अगर अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल “Myna Bird In Hindi”  and Essay On Myna In Hindi को शेयर जरूर करना और हां ऐसी ही ज्ञानवर्धक पोस्ट्स आपके मेल पर पाने के लिए सब्सक्राइब करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

4 thoughts on “Myna Information In Hindi मैना चिड़िया की जानकारी”

    • बहुत ही सटीक और जानकारी पूर्ण आलेख है। मैं ऐसे लेखों को पक्षियों के संरक्षण के लिए सराहनीय प्रयास भी मानता हूँ।

      Reply

Leave a comment