बाघ के बारे में जानकारी Information About Tiger In Hindi

Information About Tiger In Hindi बाघ के बारे में जानकारी

बड़ी बिल्लियों की कई प्रजातियां है जो धरती पर पायी जाती है। पिछले आर्टिकल्स में चीता, शेर के बारे में बताया था। इस पोस्ट में Information About Tiger In Hindi बाघ के बारे में जानकारी पर बात करेंगे।

Information About Tiger In Hindi

प्राणी मूलतः एशिया महाद्वीप में पाया जाता है। भारत मे भी यह पशु मिलता है। भारत में बाघ को बंगाल टाइगर भी कहते है। बाघ Tiger भारत का राष्ट्रीय पशु है। बाघ का रंग पीला और भूरा होता है। बाघ के शरीर पर काली धारिया होती है। बाघ के पेट का रंग सफेद होता है। बाघ की धारिया मनुष्य के फिंगरप्रिंट की तरह होती है। हर बाघ की अलग धारिया होती है।

बाघ के एक पूँछ और चार पैर होते है। यह एक स्तनपायी जानवर है। बाघ के मुंह मे नुकीले और मजबूत दांत होते है जो किसी भी शिकार को चीर फाड़ सकते है। एक वयस्क बाघ की लंबाई 9 फ़ीट तक होती है। बाघ के पैर के पंजे बहुत खतरनाक होते है। इनके पंजो में नुकीले नाखून होते है जो शिकार को दबोचने में सहायक होते है। एक बडे बाघ का वजन 300 से 400 किलो तक होता है। मादा बाघ का वजन नर से कम होता है।

बाघ Tiger 45 से 60 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से दौड़ सकते है। बाघ को बड़ी बिल्ली कह सकते है क्योंकि यह दिखने में बिल्ली के जैसा होता है। यह बिल्ली से बड़ा और खतरनाक होता है। बिल्ली और बाघ का डीएनए 95 फीसदी तक मिलता है।

Essay On Tiger In Hindi बाघ की जानकारी

बाघ Tiger का निवास स्थान मूलतः जंगल होता है। यह चिड़ियाघर में भी मिलता है। यह एक पूर्णत मांसाहारी जानवर होता है। इसका प्रिय शिकार छोटे जंगली जानवर जैसे जंगली सुअर, हिरण होते है। झुंड में यह बड़े जानवर जैसे जंगली भैंस का भी शिकार कर लेते है। बाघ ज्यादातर अंधेरे में शिकार करते है। दिन की गर्मी में यह पानी मे अपना समय बिताते हैं। कुछ बाघ नरभक्षी भी होते है। यह गांवों से इंसानो को उठाकर ले जाते है।

आज बाघों का अस्तित्व खतरे में है। यह प्राणी विलुप्ति की कगार पर खड़ा है। अवैध शिकार और घटते जंगल इसका मुख्य कारण है। भारत मे इसके संरक्षण के लिए जरूरी कदम उठाए गए है। वर्तमान में केवल 3200 बाघ ही बचे है।

बाघ Tiger का जीवनकाल 10 वर्ष तक होता है। अगर उचित देखभाल की जाए तो 20 वर्ष से ज्यादा जी लेता है।बाघ के दहाड़ने की आवाज करीब 3 किलोमीटर तक सुनी जा सकती है। प्रतेक वर्ष 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है।

मादा बाघ करीब 4 महीने तक गर्भ धारण करती है और इसके बाद 4 से 5 बच्चो को जन्म देती है। बाघ के बच्चे जन्म से 1 वीक तक देख नही पाते है। बाघ को तैरना भी आता है, इसलिए यह मत सोचना की पानी मे जाकर आप बाघ से बच सकते है।

Note:- बाघ के बारे में जानकारी Information About Tiger In Hindi कैसी लगी और यह आर्टिकल “Essay On Tiger In Hindi” बाघ की जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

6 thoughts on “बाघ के बारे में जानकारी Information About Tiger In Hindi”

  1. अपने बाघ के ऊपर essay बहुत अच्छा लिखा है. शुक्रिया।

    Reply
  2. आपने बहुत ही अच्छी पोस्ट लिखी है। इस जानवर के बारे में रोचक जानकारी शेयर करने के लिए आपका धन्यवाद

    Reply

Leave a comment