आम के बारे में जानकारी Information About Mango In Hindi
आज की इस पोस्ट में फलो के राजा आम Mango के बारे में Information About Mango In Hindi बात करेंगे। गर्मियों के सीजन में यह फल बहुतायात से मिलता है। आम एक मीठा फल है। शुरुआत में यह खट्टा होता है लेकिन पकने के बाद मीठा हो जाता है। आम भारत का राष्ट्रीय फल है।

Essay On Mango In Hindi – Aam Par Nibandh –
पूरी दुनिया मे आम की विभिन्न किस्में पायी जाती है। आम की करीब 400 प्रजातिया संसार भर में पायी जाती है। यह हरे, पीले और नारंगी रंग में मिलता है। आम की प्रमुख किस्मो में लंगड़ा आम, दशहरी आम, फजली आम, सुंदरी, मालदा आम है। आम में भरपूर मात्रा में आयरन, मिनरल्स और विटामिन होते है। आम में कार्बोहाइड्रेट भी होता है जो एनर्जी देता है। इनके अलावा प्रोटीन, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम भी पाए जाते है। Essay On Mango In Hindi
- यह पोस्ट भी पढिये – चीकू के बारे में रोचक जानकारी
Mango Tree Information In Hindi –
आम Mango भारत समेत पूरी दुनिया मे मिलते है। आम का पेड़ बड़ा और ऊंचा होता है। आम के पेड़ की पत्तियां नुकीली और लम्बी होती है। आम का पेड़ एक सदाबहार वृक्ष होता है। यह करीब 10 साल का होने पर फल देता है। आम का पेड़ कई वर्षों तक फल देता है। अधिकतर आम के पेड़ सालभर में एक ही बार फल देते है। आम फल की सबसे ज्यादा पैदावार भारत मे होती है।
पेड़ को लगाने के लिए 2 विधियां प्रचलित है – 1. आम का पौधा लगाने के लिए उसकी गुठली का इस्तेमाल किया जाता है। 2. पेड़ की एक कलम बांधकर पेड़ उगाया जाता है। इस प्रकार की विधि से जो आम लगते है उन्हें कलमी आम कहते है।
Information About Mango In Hindi आम के बारे में जानकारी
Mango Information In Hindi इसके फल में एक बड़ी गुठली होती है। आम के छिलके और गुठली के बीच गुदा भरी होती है जिसे खाया जाता है। आम का आमरस भी बनाया जाता है जिसे लोग बड़े चाव से पीते है। आम का ज्यूस बनाकर पीया जाता है और उसे छिलका हटाकर खा भी सकते है। आम को चूसकर भी खाते है। आम को हमेशा धो कर खाना चाहिए।
- यह पोस्ट भी पढिये – सेब के बारे में रोचक जानकारी
आम की गुठली का उपयोग अमचूर बनाने में किया जाता है। कच्चे आमो का अचार भी बनाया जाता है और इनका मुरब्बा भी बनाया जाता है। कई बड़ी कंपनिया जैसे फ्रूटी, माज़ा आम के ज्यूस को मार्किट में बेचती भी है।
आम Mango का इतिहास 5000 साल से भी पुराना है। आम को सबसे पहले भारत मे उगाया गया था। महात्मा बुद्ध ने आम के पेड़ के नीचे बैठकर तप किया था।
Benefits Of Mango In Hindi आम खाने के फायदे –
Benefits Of Mango In Hindi आम खाने के फायदे
- आम Mango खाना सेहत के लिये फायदेमंद होता है जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आम में विटामिन ए, बी और सी पाया जाता है। इसमे फाइबर भी होते है जो पेट संबंधी बीमारी को दूर करने में मदद करते है।
- इसमे साइट्रिक अम्ल होता है जिससे शरीर का पाचन तंत्र सही रहता है। यह कब्ज से राहत देता है।
इसको खाने से सेक्स क्षमता भी बढ़ती है क्योंकि इसमें सेक्स क्षमता को बढ़ाने वाला विटामिन ई मिलता है। - आम खाने से किडनी और ह्रदय सही रहते है। शरीर का इम्युनिटी सिस्टम भी ठीक रहता है।
- यह फल खून को साफ करता है जिससे त्वचा से संबंधित रोग दूर होते है। त्वचा के रंग में निखार आता है। त्वचा मुलायम और साफ हो जाती है।
- आम में मौजूद विटामिन सी बालो को मजबूत और काला करता है। झड़ते हुए बालो को रोकता है।
- आमरस पीने से शरीर मे एनर्जी मिलती है। गर्मियों में ठंडक मिलती है।
- यह पोस्ट भी पढिये – नारियल की जानकारी और फायदे
आम खाने के नुकसान – Aam Khane Ke Nuksan
Aam Khane Ke Nuksan आम खाने के नुकसान
- आम Mango खाने से गर्मियों में चेहरे पर कील मुहांसे हो जाते है।
- यह एक मीठा फल है जिससे इसमे शर्करा ज्यादा मात्रा में होती है। इसके कारण शरीर का वजन बढ़ता है ज्यादा खाने से दस्ते भी ही सकती है क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है।
- मधुमेह रोगियों को आम डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही खाना चाहिए।
- गर्भवती महिला को भी आम नही खाने चाहिए क्योंकि इसको खाने से गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।
- आजकल बिना सीजन भी आम मार्किट में मिल जाते है जो केमिकल के द्वारा पकाए गए होते है। ये आम सवास्थ्य के लिए नुकसानदेह होते है।
- आम में औषधीय गुण भी होते है। इसकी छाल से कई दवाइयां बनाई जाती है।
यह भी पढ़े –
Note:- दोस्तों, फलो के राजा आम के बारे में यह रोचक जानकारी Information About Mango In Hindi और Essay On Mango In Hindi कैसी लगी, पसंद आने पर इस पोस्ट Mango Information In Hindi, “Benefits Of Mango In Hindi” को शेयर जरुर करे।
ok
(आम की गुठली का उपयोग अमचूर बनाने में किया जाता है।)
Ye aap ki galat knowledge hai. Please sahi kre.
ध्यान आकर्षित करने के लिए धन्यवाद
क्या खूब लिखते है आप