Information About Horse In Hindi घोडा की रोचक जानकारी

Information About Horse In Hindi
Horse Information In Hindi

Information About Horse In Hindi घोडा की रोचक जानकारी

Information About Horse In Hindi के इस आर्टिकल में मनुष्य के पालतू और वफादार पशु घोड़ा की बात करते है। घोडा Horse एक पालतू जानवर है जिसका उपयोग सदियों से मनुष्य करता आया है। घोडा एक पालतू पशु है जिसका उपयोग यातायात के रूप में बहुत समय से किया जा रहा है। करीब 6000 साल पहले घोड़े को पालतू बनाया गया था। घोडा और गधा के पूर्वज एक ही थे।

घोडा पूरी दुनिया मे पाया जाने वाला जानवर है। एक अनुमान के तहत पूरी दुनिया मे 6 करोड़ घोड़े है। ये जानवर कई नस्लो और रंगों में मिलते है जिसमे से अरबी नस्ल सबसे उत्तम मानी जाती है। संसार भर में घोड़े की 160 किस्म पायी जाती है। अरबी नस्ल के अलावा एशियाई घोड़े, अफ्रीकन घोड़े भी प्रमुख नस्ल है।अफ्रीकन घोड़े ज्यादातर जंगलो में पाए जाते है

घोडा Horse एक स्तनपायी जानवर है जिसके चार पैर होते है। घोड़े के पैरों में खुर होते है। घोड़े केवल नाक से ही सांस ले पाते है। घोड़े की आंखे जमीन पर पाये जाने वाले जीवों में सबसे बड़ी होती है। इनकी आंखे 360 डिग्री देखने मे सक्षम होती है लेकिन घोडा इंसानो की तरह फोकस नही कर पाता है। नर घोड़े का जबड़ा उसके दिमाग से भी बड़ा होता है। नर घोडा के मुंह में 40 और मादा के मुंह मे 36 दांत होते है। घोड़ा शाकाहारी प्राणी है जो घास, चना और अनाज खाता है। घोड़ा का आवास अस्तम्बल कहलाता है।

Essay On Horse In Hindi – About Horse In Hindi

Essay On Horse In Hindi – घोडा Horse अपनी तेज गति और फुर्ती के लिए जाना जाता है। घोडा बिना रुके कई घन्टो तक लगातार दौड़ सकता है। घोड़े के दौड़ने की औसत रफ्तार 45 किलोमीटर प्रति घण्टा होती है। घोडा खड़े खड़े ही सो सकता है और नींद में यह गिरता भी नही है। वेसे घोड़े लेटकर भी सौ सकते है। घोडा दांत निकालकर सूंघने की कोशिश करता है।

घोड़े का औसत जीवनकाल 25 से 30 वर्ष होता है। नर घोड़े को स्टेलोन और मादा को Mare कहते है। घोडा का उपयोग व्यापारी सामान ढोने और लादने के लिए करते है।

प्राचीन समय मे घोडा आवाजाही और यातायात का मुख्य साधन था। दूरस्थ जगहों पर आने जाने के लिए घोड़े की सवारी की जाती थी। प्राचीन राजा महाराजा घोड़े का उपयोग सवारी के लिए करते थे और युद्ध के मैदान में सैनिक घोड़े पर सवार होकर युद्ध करते थे। युद्ध मे इस्तेमाल के लिए इन घोड़ो को ट्रेनिंग दी जाती थी जिससे युद्ध के दौरान ये अपने घुड़सवार के इशारों को समझ सके।

Information About Horse In Hindi घोडा की जानकारी –

घोडा Horse अपने मालिक के प्रति वफादार होता है। इतिहास में ऐसे घोड़ो का जिक्र है जो अपने मालिक के प्रति वफादार थे। भारत के वीर महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक के बारे में आपने पढ़ा होगा। चेतक ने युद्ध मे अपनी फुर्ती और तेजी से महाराणा का साथ दिया था। घोड़े पर लिखी गयी सबसे पुरानी पुस्तक शालिहोत्र थी जिसे शालिहोत्र ऋषि ने महाभारत काल से भी पहले लिखा था।

आज के समय मे घोडा का उपयोग कम हो गया है लेकिन फिर भी कई कार्यो में घोड़े की आवश्यकता पड़ती है। घोड़े की दौड़ भी दुनियाभर में आयोजित की जाती है जिसे हॉर्स रेसिंग कहते है। शादियों में घोड़े पर दूल्हे की निकासी भी निकाली जाती है। घोड़ा गाड़ी जिसको तांगा कहते है का इस्तेमाल सवारी लाने और लेजाने में किया जाता है। पोलो के खेल में खिलाड़ी घोड़े पर सवार होकर ही इस खेल को खेलता है।

यह भी पढ़े –

Note – Information About Horse In Hindi और Essay On Horse In Hindi का आर्टिकल कैसा लगा और अच्छा लगा हो तो “About Horse In Hindi” को शेयर करे और हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “Information About Horse In Hindi घोडा की रोचक जानकारी”

Leave a comment