बकरी के बारे में जानकारी Goat Information In Hindi

Goat Information In Hindi

Goat Information In Hindi बकरी की जानकारी

यह आर्टिकल Goat Information In Hindi बकरी के बारे में है। इस पोस्ट में बकरी की प्रजाति, बकरी का उपयोग और बकरी पालन के बारे में संक्षिप्त में जानकारी देने का प्रयास है।

 

1. बकरी Goat एक पालतू पशु है जिसका उपयोग मानव सदियों से करता आया है। बकरी का पालन मुख्यत दूध के लिए किया जाता है।

2. मांस के लिए बकरा पालन एक बड़ा व्यवसाय है। भारत के ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर बकरी को पाला जाता है।

3. बकरी पूरी दुनिया में पाई जाती है। सारी बकरियां पालतू होती है। बकरी पालन संसारभर में रोजगार का एक जरिया है।

3. बकरी की 300 से ज्यादा प्रजातियां संसारभर में पायी जाती है। ये दिखने में लगभग एक जैसी होती है। इनका रंग अलग अलग होता है। यह सफेद, काली, भूरी, लाल जैसे रंगों में होती है।

4. बकरी Goat का दूध पौष्टिक होता है खासकर बच्चो के लिए यह गुणकारी होता है। इसके दूध में फैट बहुत कम होता है जिससे इसे पचाने में आसानी होती है।

Information About Goat In Hindi – Essay On Goat In Hindi

5. बकरी के चार पैर और एक पूँछ होती है जो ऊपर उठी हुई रहती है। बकरी के दो लम्बे कान होते है। बकरी के सर पर 2 सिंग होते है। कुछ बकरियों के नही भी होते है।

6. बकरी का मुख्य भोजन घास, पत्तियां और अनाज होता है। यह पूरी तरह से शाकाहारी प्राणी है।

7. बकरी के बच्चे को मेमना कहते है। नर को बकरा कहते है।

8. बकरी एक शांत किस्म का जानवर है जो डरपोक प्रकृति का होता है।

9. बकरी Goat का जीवनकाल 10 से 15 साल होता है। बकरे का जीवनकाल भी यही होता है लेकिन 1 से 3 साल का होने पर मांस के लिए इसका उपयोग कर लिया जाता है।

10. बकरी पालन भारत मे एक व्यवसाय का रूप ले चुका है। खासकर मांस के लिए बकरे का व्यापक पालन किया जाता है। बकरी का पालन करने से अच्छी खासी आमदनी हो सकती है। भारत मे ग्रामीण क्षेत्रो में बकरी पालन किया जाता है। बकरी पालन के लिए एक विस्तृत जगह होनी चाहिये जिसे बाड़ा भी कहते है। बकरियों के खाने पीने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

Note:- दोस्तों, आपको यह आर्टिकल Goat Information In Hindi कैसा लगा और अच्छा लगा हो तो इस पोस्ट Essay On Goat In Hindi को शेयर करे। “About Goat In Hindi” पर आपके विचारो का स्वागत है।

यह भी पढ़िए – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment