Hippopotamus Information In Hindi दरियाई घोड़ा की जानकारी

दरियाई घोड़ा की जानकारी Hippopotamus Information In Hindi

Hippo यानीकि दरियाई घोड़ा एक वजनदार और स्तनपायी जानवर है। यह आर्टिकल Hippopotamus Information In Hindi इसी रोचक जानवर के बारे में है। दरियाई घोड़ा अफ्रीका महाद्वीप का मूल प्राणी है। अंग्रेजी में इस प्राणी को हिप्पोपोटेमस कहते है। इसे जलीय घोड़ा भी कहते है क्योंकि यह अपना ज्यादातर समय पानी मे गुजारता है।

Hippopotamus Information In Hindi
Hippopotamus In Hindi

1. दरियाई घोड़ा नाम से यह घोड़ा जरूर है लेकिन घोड़े से इसका कोई लेना देना नही है। वेसे यह दिखने में सुवर जैसा होता है। इसका नजदीकी संबंध व्हेल और डॉल्फिन्स से माना जाता है।

2. यह प्राणी झुंड में पाया जाता है। यह नदियों और तालाबो में मिलता है। यह एक शाकाहारी प्राणी है।

3. इस प्राणी का वजन करीब 4 टन होता है। यह दुनिया का दूसरा सबसे वजनदार प्राणी है, पहले नंबर पर हाथी आता है।

4. दरियाई घोड़ा Hippopotamus के चार मजबूत पैर होते है। यह 5 फुट ऊंचा और 14 फ़ीट लम्बा होता है। इसके एक पूँछ भी होती है।

5. दरियाई घोड़े की चमड़ी के नीचे चर्बी की बहुत मोटी परत होती है। इसकी त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, इसलिए यह प्राणी धूप से बचने के लिए ज्यादातर समय पानी मे रहता है। इसका रंग काला भूरा होता है।

6. इस जलीय घोड़े का जीवनकाल 50 वर्ष के आसपास होता है।

7. दरियाई घोड़ा अपना मुंह 4 फ़ीट तक खोल सकता है।

8. मादा दरियाई घोड़ा Hippopotamus बच्चे को पानी मे ही जन्म देती है।

Hippopotamus In Hindi – Dariyai Ghoda

9. हिप्पो की आंख, कान और नाक इसके सिर के ऊपरी भाग पर होते है। इसलिये यह प्राणी पानी मे रहते हुए भी बाहर देख पाता है। इसे सांस लेने में भी आसानी रहती है।

10. हिप्पो के गुलाबी रंग का पसीना निकलता है जो उसकी त्वचा को गीला रखता है। यह एक सनस्क्रीन की तरह कार्य करता है।

11. इस प्राणी की संख्या में कमी आयी है। अफ्रीका में पाया जाने वाला यह प्राणी विलुप्ति की कगार पर है। इसके आवास में कमी और शिकार इनकी संख्या में कमी का मुख्य कारण है। कुछ अफ्रीकी अभ्यारणों में इसका संरक्षण किया गया है।

12. इनका मुख्य भोजन घास होती है। यह शाकाहारी होता है। यह 30 किलो के आसपास भोजन कर जाता है।

13. हिप्पो पानी मे 4 से 5 मिनट तक सांस रोक सकता है।

14. यह प्राणी ज्यादातर समय पानी मे रहता है लेकिन भारी शरीर होने से तैर नही पाता है। यह दौड़ अच्छा लेता है।

15. नर हिप्पोपोटेमस को Bull, मादा को Cow और हिप्पो के बच्चे को Calf कहते है।

16. वेसे तो यह शांत प्राणी है लेकिन जब इसको खतरा महसूस होता है तो यह बहुत खतरनाक होता है।

Note:- दरियाई घोड़ा के बारे में जानकारी Hippopotamus Information In Hindi कैसी लगी। यह पोस्ट Hippopotamus In Hindi अच्छी लगी हो तो इसे “Dariyai Ghoda” शेयर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment