केकड़ा के बारे में रोचक जानकारी Crab Information In Hindi

Crab Information In Hindi केकड़ा की रोचक जानकारी

केकड़ा के बारे में रोचक जानकारी Crab Information In Hindi

crab information in hindi

1. केकड़ा Crab एक रोचक और खतरनाक जानवर है। केकड़ा एक जलीय जीव है जो नदियों, तालाबो और समुद्र में पाया जाता है। यह मीठे और खारे पानी मे मिलते है। केकड़ा की कुछ प्रजाति थल पर भी मिलती है। कुछ केकड़े जल और थल दोनों जगह पाये जाते है।

2. केकड़ा पूरी दुनिया मे मिलता है। भारत देश मे भी केकड़े पाये जाते है। संसारभर में केकड़ा की 4500 से भी अधिक प्रजातिया पायी जाती है।

3. केकड़ा की उत्पत्ति धरती पर डायनासौर काल से मानी जाती है।

4. केकड़ा के 10 पैर होते है। इनमें से आगे के दोनो पैर उसके हाथ की तरह कार्य करते है। इनको चेला कहते है।

5. केकड़ा की आंखे इस तरह होती है कि वो पानी में भी आसानी से देख पाते है। इनकी आंखों में कई सारे लेंस होते है।

6. केकड़े Crab के एक खोल होती है जो उसकी पीठ पर होती है। यह केकड़े के शरीर को सुरक्षा प्रदान करती है। इस खोल को Skeleton कहते है।

7. दुनिया मे कई जगहों पर केकड़ा खाया भी जाता है। कई लोगो की यह पसंदीदा डिश है।

8. केकड़ा का आकार अलग अलग होता है। छोटे केकड़े Pea Crab आधा इंच से भी कम होते है लेकिन जापान में पाये जाने वाले केकड़े बड़े होते है। जापानी स्पाइडर केकड़ा 12 फ़ीट तक लम्बे होते है।

Crab Information In Hindi – Crab In Hindi

9. केकड़े थल पर चलते भी है और पानी मे तैर भी सकते है।

10. केकड़े Crab मांसाहारी और शाकाहारी दोनों होते है। यह मांस और घास दोनों ही खाते है। केकड़ा खाने को मुंह से नही चबाता है क्योंकि उसका मुंह नरम होता है। खाने को चबाने और तोड़ने का काम केकड़े का पेट करता है।

11. केकड़े के शिकारी जानवरो में पक्षी और मछली होती है। इंसान भी केकड़ों को बड़े चांव से खाते है। केकड़े को कई जगहों पर जिंदा ही तल लेते है। एक रिसर्च के अनुसार केकड़ों को दर्द महसूस नही होता है लेकिन आधुनिक रिसर्च के अनुसार केकड़े की कुछ प्रजाति को दर्द का अनुभव होता है।

12. मादा और नर केकड़े में अंतर पेट के आकार का होता है। नर केकड़े का पेट त्रिकोणीय होता है। मादा का पेट गोलाकार या बेलनाकार होता है। नर केकड़ों के पंजे मादा से बड़े होते है।

13. मादा केकडा का प्रजनन काल 1 से 2 सप्ताह का होता है। यह एक बार मे करीब 2000 तक अंडे दे देती है।

14. केकड़े की औसत उम्र 3 से 4 साल होती है लेकिन जापानी केकड़ा इससे ज्यादा जीता है।

15. केकड़ा Crab लड़ाई के दौरान अपना पैर खो देता है लेकिन 1 साल के अंदर यह वापस उग आता है।

16. अधिकतर केकडो के मछली की तरह गलफड़े होते है। जो पानी मे सांस लेने के लिए उपयोगी होते है। कुछ केकड़ों के गलफड़े और फेफड़े दोनों होते है।

17. ज्योतिष में कर्क राशि का चिन्ह केकड़ा ही है।

18. कुछ प्रजाति के केकड़े अकेले रहते है। कुछ केकड़े झुंड में भी रहते है। केकड़ों के इन झुंडों को कास्ट कहते है। यह झुंड समुन्द्र किनारे मिल जाते है।

Note:- केकड़ा के बारे में रोचक जानकारी Crab Information In Hindi कैसी लगी औरअच्छी लगी हो तो Crab In Hindi को शेयर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “केकड़ा के बारे में रोचक जानकारी Crab Information In Hindi”

Leave a comment