Lemon Information In Hindi नींबू के बारे में सामान्य जानकारी
यह पोस्ट नींबू की जानकारी Lemon Information In Hindi और नीबू के फायदे Benefit Of Lemon In Hindi पर है। नींबू एक फल है जिसमे विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। नींबू का रस खट्टा होता है। नींबू के रस के फायदे और नुकसान भी है। नींबू का फल आकार में गोल होता है। नींबू के फल का सेवन गर्मियों में ज्यादा किया जाता है क्योंकि यह एक ठंडा फल होता है।

इस फल में कई पोषक तत्व मिलते है। इनमे विटामिन C, पोटैशियम, केल्सियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर प्रमुख है। नींबू में सिट्रिक एसिड भी पाया जाता है। नींबू का प्रयोग सलाद या नींबू पानी के रूप में किया जाता है। सब्जी में नींबू का रस मिलाकर उसका स्वाद भी बढ़ाया जाता है। नींबू के रस से कपड़ो पर लगे दाग और धब्बे भी मिटाए जा सकते है।
- यह भी पढ़िए – आम के फल की रोचक जानकारी
नींबू के पेड़ की जानकारी Lemon Tree Information In Hindi
पूरी दुनिया मे नींबू का सबसे ज्यादा उत्पादन भारत देश मे होता है। नींबू का पौधा हर प्रकार की मिट्टी में लग सकता है। सबसे उत्तम मिट्टी दोमट मिट्टी होती है। मिट्टी का PH लेवल 5.5 से 7.5 होना उत्तम होता है। गर्म इलाको में नींबू का पौधा लगता है। नींबू का पौधा छोटे से बड़े आकार में मिल जाता है।
नींबू के पौधे के लिए 30 डिग्री के आसपास का मध्यम तापमान की आवश्यकता होती है। इसके लिए पानी की मात्रा भी ज्यादा नही होनी चाहिए। औसत वर्षा में नींबू का पौधा ज्यादा पनपता है। नींबू का पौधा बीज रोपण के द्वारा पनपता है। अमूमन नींबू के पौधा उगाने का सही समय बारिश का शुरुआती महीना होता है। नींबू की सही प्रकार से खेती की जाए तो यह अच्छी फसल दे सकता है। इससे लाखो का मुनाफा कमाया जा सकता है।
Lemon Tree Information In Hindi – Lemon Fruit In Hindi
नींबू की कई किस्मे होती है। इनमे से कुछ किस्मे ज्यादा रस देती है। कुछ किस्मो के पोधो पर ज्यादा पैदावार होती है। कागजी नींबू, प्रमालिनी नींबू, चक्रधर नींबू जैसी किस्मे प्रमुख है।
यह फल शुरुआत में हरे रंग का होता है। पकने के बाद इस फल का रंग पीला हो जाता है। वेसे तो नींबू का पौधा सालभर का होने पर फल देना शुरू कर देता है लेकिन अच्छी पैदावार के लिए पौधा 4 से 5 वर्ष का होना चाहिये। एक नींबू का पौधा 20 से 30 सालो तक फल देता है। इस पौधे की ऊंचाई 30 फ़ीट तक चली जाती है। Benefit Of Lemon In Hindi
- यह भी पढ़िए – केला फल की रोचक जानकारी
नींबू के पौधे पर कई प्रकार के रोग लग सकते है। इनके रोगों से जुड़े रोकथाम भी जानना जरूरी है। “नींबू की तितली” नामक रोग इसके पौधे को काफी नुकसान पहुँचाता है। इस रोग में एक हरे रंग का कीड़ा पौधे की पत्तियों को नुकसान पहुँचाता है। इसकी रोकथाम के लिए संक्रमित पत्तियों को पौधे से हटा देना चाहिये। “नींबू का सीला” नामक रोग भी एक किट की वजह से होता है। इसकी वजह से पौधे की पत्तियां असमय ही गिरने लगे जाती है। “क्रेंकर रोग” भी नींबू के पौधे को नुकसान पहुँचाता है। इस रोग में पत्तियां पीली पड़ जाती है।
Benefit Of Lemon In Hindi नींबू के फायदे –
1. नींबू को सलाद के रूप में या नींबू पानी बनाकर पीने से यह मानव शरीर को कई तरीके से फायदा पहुँचाता है।
2. नींबू के रस को पानी मे मिलाकर पीने से पेट के टॉक्सिन्स बाहर निकलते है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है।
3. वजन घटाने के लिए नींबू पानी पीना फायदेमंद है।
4. नींबू का रस ब्लड प्रेशर और तनाव को कम करता है।
5. सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से पाचन तंत्र सही कार्य करता है। कब्ज और गैस की समस्या से निदान मिलता है।
6. नींबू में विटामिन सी होता है जो त्वचा के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। यह कील मुंहासों को खत्म करने में सहायक होता है।
7. नींबू मुंह की दुर्गंध को दूर करता है।
Benefit Of Lemon In Hindi नींबू के फायदे
8. नींबू पानी पीने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
9. किडनी में पथरी होने पर नींबू पानी पीना चाहिये। इससे पथरी गलकर शरीर से बाहर निकल जाती है।
10. नींबू के रस में शहद मिलाकर पीने से गले के दर्द में राहत मिलती है।
11. दांत के दर्द में नींबू का रस लगाने से राहत मिलती है और दर्द कम होता है। दांतो का पीलापन नींबू को रगड़ने से कम होता है।
12. नींबू का रस बालो में लगाने से बाल गिरना कम होते है। बालो का रूखापन दूर होता है। बालो का डेंड्रफ भी नींबू हटा देता है।
13. बुखार में नींबू का रस फायदेमंद होता है। यह शरीर के तापमान को कम करता है।
14. नींबू का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
Side Effects Of Lemon In Hindi नींबू के नुकसान
1. नींबू का रस पीने से फायदे के साथ नुकसान भी है। अधिक मात्रा में नींबू के रस का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
2. नींबू के रस के ज्यादा सेवन से दांतों में सेंसिटिविटी हो जाती है। इससे दांतों में तेज झनझनाहट होती है।
3. नींबू अधिक मात्रा में लेने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
4. नींबू का रस ज्यादा पीने से सीने में जलन की समस्या हो सकती है।
Note:- तो दोस्तों नींबू के बारे में यह रोचक जानकारी Lemon Information In Hindi और नींबू के फायदे Benefit Of Lemon In Hindi पर यह आर्टिकल “Lemon In Hindi” कैसा लगा और अच्छा लगा हो तो इसे Lemon Tree Information In Hindi को शेयर करे।