संतरा फल की जानकारी Orange Fruit In Hindi

दोस्तो आज का यह आर्टिकल Orange Fruit In Hindi स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक फल संतरे पर है। इस आर्टिकल में संतरे की सामान्य जानकारी और उसके फायदे नुकसान की बात करेंगे।

Orange Fruit In Hindi

संतरा के बारे में जानकारी Orange Fruit In Hindi

संतरा Orange एक खट्टा मीठा फल है जो स्वास्थ्य वर्धक भी है। यह फल आकार में गोल होता है और इसका रंग ऑरेंज होता है। ऑरेंज रंग का नाम भी इसी फल पर पड़ा है। संतरा विटामिन C का भरपूर सॉर्स है। रोज एक संतरा खाने से शरीर मे विटामिन सी की कमी दूर होती है। संतरा में पोटैशियम और आयरन भी मिलता है। संतरा में सिट्रिक एसिड भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। संतरा स्वास्थ्य के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है।

दुनिया मे सबसे ज्यादा सन्तरे का उत्पादन ब्राजील में होता है। भारत संतरे का एक बड़ा उत्पादक देश है। भारत के नागपुर शहर में सबसे ज्यादा संतरे की पैदावार होती है। नागपुर को ऑरेंज सिटी भी कहा जाता है। सन्तरे को छीलकर खाया जाता है। सन्तरे का ज्यादातर उपयोग ज्यूस बनाकर पीने में होता है।

Orange Tree Information In Hindi संतरा के पेड़ की जानकारी

संतरा Orange का पौधा लगाने के लिए मिट्टी की उवर्कता अच्छी होनी चाहिए। संतरा का पौधा औसत सिचाई से पनपता है सन्तरे के पौधे पर कई प्रकार के रोग और कीट लग जाते है। सन्तरे का सायला कीट, पर्ण सुरँगक कीट, नींबू की तितली जैसे रोग सन्तरे के पौधे पर लग जाते है। इन रोगों से पौधे की पत्तियां सूखने लग जाती है और इन पर दाग आ जाते है। सन्तरे की पैदावार पर फर्क पड़ता है। इसलिये इन रोगों की रोकथाम जरूरी है।

Benefit Of Orange In Hindi

संतरा खाने के फायदे Benefit Of Orange In Hindi

1. संतरा Orange पोटैशियम और मैग्नीशियम का रिच सॉर्स है। इसलिए यह हाई ब्लड प्रेशर में बहुत लाभदायक है। इसको खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

2. सन्तरे का ज्यूस पीने से किडनी की बीमारी में राहत मिलती है। पथरी को गलाकर निकालने में यह नींबू की तरह लाभदायक है।

3. हार्ट के लिए भी संतरा बेहद फायदेमंद है। इसमे मौजूद पोटैशियम हार्ट बीट को स्थिर रखता है।

4. कैंसर जैसी बीमारियों में भी ऑरेंज बहुत फायदेमंद होता है। एक शोध के अनुसार संतरा खाने से कैंसर होने की संभावना कम होती है।

5. कोलेस्ट्रॉल और अल्सर को कम करने में लाभकारी है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।

6. संतरे Orange Fruit में मौजूद विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखता है। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाता है।

7. संतरे में कैलोरी कम होती है जिससे वजन कम होने में सहायक है। यह शरीर की अनावश्यक चर्बी को बाहर निकाल देता है।

8. ऑरेंज ज्यूस एक एनर्जी ड्रिंक होता है जो शरीर से थकावट दूर कर देता है। शरीर मे स्फूर्ति और ऊर्जा का संचार करता है।

9. दांत और मसूड़ों को स्वस्थ रखता है। मंसूड़ो की सूजन को भी कम करता है।

10. गर्भावस्था में इसका सेवन करने से प्रसव के समय में तकलीफ को कम करता है।

11. सन्तरे का फल Orange Fruit सौंदर्य को भी बढ़ाता है। चेहरे से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। सन्तरे में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो त्वचा को रोगमुक्त करते है। यह चेहरे से झुर्रियों को हटाता है। यह चेहरे की कील मुंहासों को दूर करता है।

12. रोज संतरा खाने से गठिया रोग में आराम मिलता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन जोड़ो के दर्द और सूजन को कम करते है।

संतरा खाने से नुकसान Side Effect Of Orange Fruit In Hindi

1. संतरा Orange के अत्यधिक सेवन से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। इसलिये सन्तरे को संतुलित खाना चाहिये।

2. सन्तरे का ज्यादा सेवन दस्त और पेट दर्द को बढ़ाता है।

3. किडनी सम्बन्धी रोगों में संतरों का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि ज्यादा पोटैशियम का सेवन गुर्दो के लिए ठीक नही है।

तो दोस्तों संतरा के फायदे बहुत ज्यादा है और इसके नुकसान कम है। संतरा रोजाना खाना चाहिए लेकिन सिमित मात्रा में जिससे शरीर स्वस्थ रहे।

Note:- संतरा की जानकारी Orange Information In Hindi और संतरा खाने के फायदे “Benefit Of Orange In Hindi” पर यह आर्टिकल Orange Fruit In Hindi कैसा लगा और अच्छा लगा हो तो इस पोस्ट Santra In Hindi को शेयर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

3 thoughts on “संतरा फल की जानकारी Orange Fruit In Hindi”

Leave a comment