तोता के बारे में जानकारी Information About Parrot In Hindi

तोता एक समझदार पक्षी है जिसको प्यार से मिट्ठू भी कहते है। Information About Parrot In Hindi में तोता पक्षी की जानकारी है। पालतू पक्षी के रूप में तोता दुनियाभर में प्रसिद्ध है। तो आइए दोस्तो तोते के बारे में रोचक तथ्य (Facts And Information Of Parrot Bird In Hindi) और जानकारी जानने का प्रयास करते है। यह आर्टिकल “Parrot Essay In Hindi” स्कूली बच्चों के लिए तोते पर निबंध में भी उपयोगी हो सकता है।

Information About Parrot In Hindi

तोता के बारे में जानकारी Information About Parrot In Hindi

1. तोता (Parrot) एक समझदार पक्षी है जिसे पालतू बनाना बहुत आसान है। तोता दुनिया का सबसे फेमस पक्षी है जिसे पालतू बनाकर पाला जाता है। तोते का वैज्ञानिक नाम सितक्यूला केमरी है।

2. यह एक बुद्धिमान पक्षी है जिसे आप बोलकर सीखा सकते है। कह सकते है कि इसमें एक 5 वर्ष के बच्चे जितनी बुद्धि होती है। तोता रंगों और आकृतियों को भी पहचानना सीख लेता है।

3. तोता नकलची होता है और यह किसी भी बात को रटा मार सकता है। यह मनुष्य की आवाज की मिमिक्री भी कर सकता है। तोता ऐसा प्राणी है जो शब्दों को रटा मार कर बोल सकता है।

4. तोता इसके हरे रंग और मुड़ी हुई लाल चोंच से पहचाना जाता है। वैसे कई तोता प्रजातियों का रंग नीला, सफेद, पीला या फिर रंग बिरंगे होता है। परंतु भारत में पाया जाने वाला तोता हरे रंग का होता है।

5. तोते की चोंच बेहद मजबूत होती है। तोते की चौंच टूटने के बाद भी बढ़ जाती है क्योंकि यह किरेटिन प्रोटीन की बनी होती है।

6. यह पूरी दुनिया में पाया जाता है। भारत में भी तोता हर जगह पाया जाता है। ज्यादातर यह गर्म जगहों (उष्णकटिबंधीय क्षेत्र) पर मिलता है। एशिया, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में तोता मिल जाता है।

7. तोते झुंड में रहना पसंद करते है। इस झुंड को “Flocks” कहा जाता है। एक झुंड में करीब 30 से 50 तोते होते है। एक तरह से कह सकते है की तोता एक सामाजिक प्राणी है।

तोता क्या खाता है? – Parrot Food

8. तोता (Parrot) आमतौर पर शाकाहारी प्राणी है जो फल, बीज, दाना, मिर्च, पत्तियां खाता है। आम, अमरूद जैसे फल इसके प्रिय है। वैसे इसे पूर्ण शाकाहारी कहना गलत होगा क्योंकि छोटे कीड़े भी तोता खा लेता है।

9. तोता केवल फल ही नही सब्जियां भी बड़े चाव से खाता है। सब्जियों में तोता को मिर्च अधिक पसंद है। वैसे अन्य सब्जिया भी तोता खा लेता है। 100 बातों की एक बात तोते वह सब खा लेते है जो हम इंसान खाते है। बस तोते को चॉकोलेट नही खिलानी चाहिए। तोता क्या खाता है? विषय पर एक पूरा आर्टिकल लिखा जा सकता है।

10. यह खाने को अपने पंजे में पकड़ लेते है और फिर चोंच से उसे तोड़कर खाते है। तोता ही एकमात्र ऐसा पक्षी है जो भोजन को पंजे में पकड़कर खाता है।

11. नर और मादा तोता देखने में एक जैसे ही दिखते है। इनके लिंग की पहचान करना मुश्किल रहता है। नर और मादा की पहचान करने के लिए ब्लड टेस्ट की जरूरत पड़ती है। वैसे तोते की कुछ प्रजातियों में नर और मादा का भेद किया जा सकता है।

तोता का जीवनकाल कितना होता है (Information About Parrot In Hindi) –

12. तोते की औसत उम्र 15 से 25 साल के बीच होती है। लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जायेंगे कि अफ्रीकन ग्रे नामक तोता 60 वर्ष तक भी जीवित रह लेता है। मकाऊ प्रजाति के तोते करीब 25 वर्ष तक जिंदा रहते है। वैसे आपकी नॉलेज के बता दु की पालतू तोते की उम्र जंगली तोते से ज्यादा होती है।

तोता के बारे में रोचक तथ्य Amazing Facts Of Parrot Bird In Hindi

1. नर और मादा तोते जोड़े बनाकर रहते है। वे जीवनभर के लिए जोड़ा बनाते है। यहां तक कि प्रजनन काल के बाद भी नर मादा साथ ही रहते है। पार्टनर के मरने पर ही वो साथ छोड़ते है।

तोता कहां रहता है? Parrot Bird Information In Hindi –

2. तोते का निवास स्थान खोखले पेड़ होते है जो कोटर कहलाते है। इन्ही कोटर में वे 2 से 8 अंडे देते है। करीब 20 से 30 दिनों बाद अंडो से बच्चे निकलते है जिन्हें चिक कहा जाता है। नर और मादा दोनों ही अंडो को सेहने का कार्य करती है।

3. तोते के बच्चें जन्म के वक्त अंधे होते है। करीब 2 हफ्ते बाद इनकी आंखे खुलती है। तोते को वयस्क और समझदार होने में समय लगता है। करीब 1 से 2 वर्ष पश्चात ही इनमें समझ विकसित होती है।

4. कुछ तोतो के गले पर लाल रंग का सर्किल होता है। इन तोतो को कंठी वाला तोता कहते है। “Puck” नामक तोता जिसने 1728 शब्दों को याद कर लिया था जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

5. अब तक तोते की 350 से ज्यादा प्राजाति की खोज की जा चुकी हैं। इनमें से मुख्य प्रजाति Parakeet, Love bird, Quaker, Macaws, Cockatoo, budgerigar, Amazon Parrot इत्यादि है। Parakeet सामान्यता पाया जाने वाला तोता है।

6. दुनिया के सबसे छोटे तोते का नाम “Pygmy” है जो उंगली के आकार का है। इसका वजन 10 ग्राम और साइज 8 सेंटीमीटर है। यह तोता पपाया न्यू गिनी के जंगलों का निवासी है।

7. गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में एक तोते का नाम दर्ज है जो 82 साल तक जीवित रहा था। इस तोते का नाम “Cookie” था।

8. Information About Parrot In Hindi – Kakapo नामक तोते का वजन इतना ज्यादा है कि वो ठीक से उड़ भी नही पाता है। इसलिये इसका शिकार जंगली जानवर आसानी से कर लेते है। Kakapo तोते का वजन करीब 4 किलो और 2 फुट तक लंबाई होती है। यह तोता दिन में सोता है और रात में खाने की तलाश करता है। अत्यधिक शिकार के कारण यह प्रजाति विलुप्ति की कगार पर है।

ये ज्ञानवर्धक आर्टिकल्स भी पढ़े – 

Note – तोता के बारे में जानकारी Information About Parrot In Hindi को शेयर करे। तोता क्या खाता है, जीवनकाल, रोचक तथ्य Parrot Bird Facts Information In Hindi अच्छे लगे हो तो इस पोस्ट “Parrot Essay In Hindi” पर आपके विचार भी लिखे।
Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

12 thoughts on “तोता के बारे में जानकारी Information About Parrot In Hindi”

    • जीवनकाल तोते की प्रजाति पर निर्भर है, वैसे 30 से 90 साल तक इसका जीवन काल होता है

      Reply
  1. mera tota udd gya kuch din pehle pmeri mummy roi bahut abhi tak tote ko bhuli nhi baat karti rehti hai kya karu m, ki solution batao plz

    Reply

Leave a comment