फुटबॉल का रोचक इतिहास और जानकारी Football In Hindi

फुटबॉल के बारे में रोचक जानकारी Information About Football In Hindi

फुटबॉल खेल के इतिहास के बारे इस पोस्ट Information About Football In Hindi में चर्चा करेंगे। फुटबॉल Football दुनिया मे सबसे लोकप्रिय खेल है और इसे दुनिया के हर देश खेलते है। यह अनुशासन का और फिटनेस का खेल है। इस खेल का फीफा विश्वकप (World Cup) हर 4 साल में आयोजित होता है।

इस खेल को खेलने वाले प्रमुख देशो में ब्राजील, जर्मनी, अर्जेटीना, स्पेन जैसे देश आते है। भारत मे भी यह खेल बहुत लोकप्रिय है लेकिन क्रिकेट जितना नही है। भारत के पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व के राज्यों में इस खेल की बड़ी दीवानगी है।
Information About Football In Hindi

फुटबॉल का इतिहास History Of Football In Hindi

फुटबॉल (Football) शब्द की उत्पत्ति को लेकर अलग अलग राय है कुछ के अनुसार बॉल को पैर से मारा जाता है इसलिए इस खेल का नाम फुटबॉल पड़ा था। वेसे फुटबॉल खेल की शुरुआत चीन में मानी जाती है। फीफा के मुताबिक फुटबॉल खेल चीन के सुज़ु खेल का ही एक विकसित रूप है। इस खेल को जापान में भी केमरी के नाम से खेला जाता था। फुटबॉल नाम से यह खेल 15वी शताब्दी में स्कॉटलैंड में खेला जाता था।

ब्रिटेन के राजकुमार हेनरी चतुर्थ ने 1409 ईसवी में फुटबॉल शब्द का इस्तेमाल अंग्रेजी में किया था। 21 मई 1904 को यूरोप के सात बड़े देशो ने मिलकर फीफा का गठन किया जो इस खेल की देखरेख कर सके। इन सात देशो में बेल्जियम,नीदरलैंड, फ्रांस, डेनमार्क, स्वीडन,स्विट्जरलैंड और स्पेन थे। इस संस्था के प्रथम अध्यक्ष रोबर्ट गुरीन थे।

वर्तमान में फुटबॉल पूरी दुनिया मे खेला जाता है। इस खेल का विश्वकप भी हर 4 साल में आयोजित किया जाता है। यूरोप और अमेरिका में इस खेल के कई क्लब स्थापित है जिनके टूर्नामेंट आयोजित होते है जैसे रियल मेड्रिड, बार्सिलोना, मेनचेस्टर यूनाइटेड।

फुटबॉल के इतिहास में कई ऐसे महान खिलाड़ी हुए है जिन्होंने अपने खेल के जादू से इस खेल के प्रति लोगो को दीवाना बनाया है। इनमे पेले, माराडोना, जिडाने, रोनाल्डो, मैसी जैसे खिलाड़ी प्रमुख है।

भारतीय फुटबॉल का इतिहास History Of Indian Football In Hindi

भारत में भी इस खेल का इतिहास बहुत ही रोचक है। वेसे तो इंडिया में क्रिकेट ज्यादा लोकप्रिय है लेकिन इंडिया के कुछ राज्य जैसे पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्य में फुटबॉल ज्यादा खेली जाती है। भारत ब्रिटेन का उपनिवेश रहा है इसलिये ब्रिटेन के खेलों को भी इंडिया में पहचान मिली थी। फुटबॉल (Football) को ब्रिटिश सैनकों के मनोरंजन के लिए खेला जाता था।

भारत मे फुटबॉल को लोकप्रिय करने के पीछे जिस आदमी का हाथ था उनका नाम नागेन्द्र प्रसाद सर्वाधिकारी था। इनको भारतीय फुटबॉल का जनक भी कहा जाता है। स्कूल के मैदान से इस खेल की शुरुआत की गई थी और उसके बाद नागेन्द्र प्रसाद जी ने इस खेल को कई और स्कूलों में शुरू किया। नागेन्द्र जी ने बॉयज़ क्लब भी बनाया था और 1880 तक कोलकाता में कई फुटबॉल क्लब बन गए जिनके बनने में नागेन्द्र प्रसाद जी का हाथ था।

इसके बाद उन्होंने सोवाबाजार नामक क्लब बनाया और इस क्लब का पहले सदस्य का नाम मोनी दास था जो मोहन बागान के कप्तान भी रहे थे। सन 1950 में भारत ने वर्ल्डकप के लिये क्वालीफाई भी किया था लेकिन भारतीय टीम के पास वर्ल्डकप में जाने तक के पैसे नही थे और भारत ने वर्ल्डकप की जगह ओलंपिक को तरजीह दी, इसलिये भारत फीफा वर्ल्डकप नही खेल पाया था।

1956 और 1958 के ओलंपिक में भारतीय टीम नम्बर 4 पोजीशन पर रही थी और यही एरा भारतीय फुटबॉल का गोल्डन एरा कहा जाता है। इस दौरान फुटबॉल भारत मे काफी लोकप्रिय हो चुका था । 1983 में भारत के क्रिकेट वर्ल्डकप जितने के बाद फुटबॉल की लोकप्रियता में कमी आ गयी। क्रिकेट भारत के गली मोहल्ले तक लोकप्रिय हो गया था। वर्तमान में फूटबाल कुछ लोकप्रिय जरूर हुआ है और लोगो मे फुटबॉल के प्रति रुचि जगी है।

फुटबॉल के रोचक तथ्य Football Information In Hindi

1. इस खेल में 2 टीमें होती है और दो गोल पोस्ट होती है। हर टीम का उद्देश्य विरोधी टीम के गोलपोस्ट में फुटबॉल को भेजना होता है। प्रत्येक टीम में ग्यारह खिलाड़ी होते है।

2. यह खेल पूरे 90 मिनट का होता है जिसके दो 45 मिनट के ब्रेक होते है।


3.
इस खेल में जो टीम सबसे अधिक गोल करती है वो ही जीतती है।

4. आप शायद जानते नही होंगे कि दुनिया की 80 फीसदी फूटबाल का निर्माण पाकिस्तान में होता है। अब तक 20 फीफा वर्ल्डकप आयोजित हो चुके है।

5. 1930 में पहला विश्वकप खेला गया था जिसको उरुग्वे देश ने जीता था।

6. सबसे ज्यादा 5 बार यह खिताब ब्राजील की टीम ने जीता है। ब्राजील के महान खिलाड़ियों में पेले का नाम सबसे ऊपर आता है। ब्राजील अब तक के सभी वर्ल्डकप खेलने वाली एकमात्र टीम है।

7. इटली और जर्मनी ने 4-4 बार यह वर्ल्डकप जीता है। अर्जेंटीना और उरुग्वे ने 2-2 बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। ब्रिटेन, स्पेन और फ्रांस ने 1-1 बार यह ट्रॉफी जीती है।

फुटबॉल के रोचक तथ्य

8. वर्ल्डकप में 32 टीमें हिस्सा लेती है लेकिन पूरी दुनिया मे 211 देश फुटबॉल खेलते है।

9. इनमे से 32 टीमो को वर्ल्डकप के लिये क्वालीफाई करना होता है। जो देश वर्ल्डकप की मेजबानी करता है वो आलरेडी क्वालीफाई होता है।

10. फुटबॉल विश्वकप को 100 करोड़ से भी ज्यादा लोग देखते है।

 

11. मैच के दौरान 1 खिलाड़ी करीब 15 किलोमीटर दौड़ जाता है।

12. फीफा वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोसे के नाम है उन्होंने 16 गोल किये थे।

13. फीफा वर्ल्डकप के सबसे सफल खिलाड़ी ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले रहे है उनके रहते हुए ब्राजील ने तीन विश्वकप जीते है।

खेलो से सम्बंधित पोस्ट्स – 

Note:- इस पोस्ट Information About Football In Hindi में फुटबॉल का रोचक इतिहास (History Of Football In Hindi) कैसा लगा और अच्छा लगे तो इस पोस्ट “Football Information In Hindi” को शेयर करे।
Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “फुटबॉल का रोचक इतिहास और जानकारी Football In Hindi”

Leave a comment