छिपकली के बारे में जानकारी Lizard Information In Hindi

घर की दीवार पर अक्सर छिपकली Lizard आपको दिख जाती है और यह प्राणी हमारे घरों में पायी जाती है। तो आइये दोस्तो छिपकली के बारे में जानकारी Lizard Information In Hindi जानते है।

छिपकली के बारे में जानकारी Lizard Information In Hindi

Lizard Information In Hindi
Lizard In Hindi

1. दुनियाभर में छिपकली की 1500 से ज्यादा प्रजातिया है।

2. छिपकली Lizard की उत्पत्ति धरती पर 200 मिलियन साल पुरानी है।

3. अंटार्कटिका के अलावा छिपकली पूरी दुनिया में पाई जाती है।

4. छिपकली रेप्टाइल्स परिवार से ताल्लुक रखती है। छिपकली का वैज्ञानिक नाम Lacertilia है।

5. छिपकली की खास बात उसकी पूँछ होती है जो बड़ी ही रोचक होती है। खतरा महसूस होने पर छिपकली अपनी पूंछ को शरीर से अलग कर देती है लेकिन रोचक यह है कि छिपकली की पूंछ वापस उग आती है।

6. छिपकली जीभ के द्वारा गन्ध सूंघती है इसलिये छिपकली बार बार अपनी जीभ बाहर निकालती रहती है।

7. छिपकली का मुख्य भोजन कीड़े है जो प्रकाश के सामने आते है। छिपकली इन्ही को खाकर अपना पेट भरती है।

8. छिपकली का शरीर चार भागों में होता है, सिर, गर्दन, धड़ और पूँछ। हाउस छिपकली की लंबाई 3 से 6 इंच तक है।

Lizard In Hindi – Chipkali In Hindi

9. कोमोडो ड्रैगन नाम की छिपकली विश्व की सबसे लंबी छिपकली है जिसकी लम्बाई 10 फ़ीट तक होती है लेकिन इंसानो की बीच यह नही मिलती है।

10. कुछ जंगली छिपकली आंखों से खून की धार छोड़ती है और ऐसा वो अपने बचाव के लिये करती है।

 

11. कुछ छिपकलियाँ Lizard सांप की तरह दिखती है, ऐसी छिपकली की पहचान उसके कान से होती है। अगर कान है तो छिपकली है।

12. कुछ छिपकलियाँ अपनी त्वचा का रंग भी बदल सकती है। कुछ छिपकली जहरीली होती है वेसे ज्यादातर छिपकली जहरीली नही होती है।

13. मोर पक्षी छिपकली का जानी दुश्मन होता है क्योंकि वो छिपकली को खा जाता है।

14. छिपकली दिन में छुपी हुई रहती है और रात को भोजन की तलाश में निकलती है।

15. छिपकली दीवार से गिरती क्यों नही है, इसका मुख्य कारण छिपकली के चार पैर होते है जो बहुत छोटे होते है और छिपकली का शरीर की बनावट भी इसके दीवार से चिपके रहने में मदद करती है। छिपकली पर बाहरी हवा का दबाव भी होता है। दीवार और छिपकली के बीच वैक्यूम पैदा होता जिससे छिपकली के पैर दीवार से चिपक जाते है। ये सारे फैक्टर्स छिपकली को दीवार से गिरने नही देते है।

16. भारत मे छिपकली Lizard को विभिन्न नामो से जाना जाता है। तमिल में छिपकली को पल्ली, बंगाली में टिकटिकी, कन्नड़ भाषा मे हल्ली, मराठी में पाल जैसे और भी कई नामो से जाना जाता है।

 

Note – दोस्तों, आपको यह पोस्ट Lizard In Hindi or Chipkali In Hindi पसंद आयी हो तो शेयर करे। Chipkali ki Jankari, Lizard Information In Hindi के बारे में कुछ जानकारी है तो जरूर बताये।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

3 thoughts on “छिपकली के बारे में जानकारी Lizard Information In Hindi”

    • gharo me rahne wali lizard ka jivankal jyada se jyada 10 varsh hota hai. jyadatar 5 saal tak hi jivit rah pati hai

      Reply
  1. हेल्लो भाई आपने बहुत ही अच्छा पोस्ट लिखा हे।

    क्या आप हमारी मदद कर सकते हे।

    में आपको free में बैकलिंक दूंगा।

    my whatsapp No 9023266877

    मोटिवेशनल माटे। . प्लीज भाई

    Reply

Leave a comment