हवाई जहाज का आविष्कार किसने किया Airplane Information In Hindi

एयरप्लेन के इतिहास को इस आर्टिकल Airplane Information In Hindi में बताने का प्रयत्न है। हवाई जहाज का आविष्कार किसने किया के प्रश्न का उत्तर आपको इस पोस्ट में मिलेगा। हवाई जहाज एक समय केवल कल्पना में होते थे लेकिन इसी मानवीय कल्पना को राइट ब्रदर्स (Wright Brothers) ने जीवित किया था।

Airplane Information In Hindi

हवाई जहाज का आविष्कार राइट ब्रदर्स (Wright Brothers) ने किया था जो अमेरिका के निवासी थे। ये दो भाई थे जिनमे से बड़े भाई का नाम विल्वर था और छोटे भाई का नाम ओरविल था। जब इन दोनों भाइयों ने हवाई जहाज बनाया था तब इनकी आयु मात्र क्रमशः 11 और 7 वर्ष थी।

राइट ब्रदर्स के पिता उनके लिए मशीनी खिलोने लाते थे और एक दिन वो एक खिलौना हेलीकॉप्टर लाये। इसी खिलोने ने उनमे उत्सुकता जगाई। हेलिकॉप्टर को उड़ता देखकर उन दोनों ने निश्चय किया कि वो भी ऐसा ही एक खिलौना बनाकर आसमान में उड़ेंगे। दोनों बच्चे तन और मन से हवाई जहाज को बनाने में लग गए। आखिरकार उन्होंने विमान का मॉडल बना लिया इस मॉडल का आकार एक पतंग जैसा था। राइट ब्रदर्स के द्वारा बनाये गए हवाई जहाज का नाम राइट फ्लायर था।

17 दिसम्बर 1903 को राइट बन्दुओ ने पहली उड़ान भरी और करीब 12 सेकंड तक वो उड़े और 120 फिट की दूरी भी तय की। इस उड़ान को ओरविल ने किया था। इसके बाद विल्वर ने दूसरी उड़ान भरी जो 200 फुट की थी।

फिर तीसरी उड़ान ओरविल ने और अंतिम उड़ान विल्वर ने भरी थी जिसमे 850 फुट की दूरी तय की गई थी। इस हवाई जहाज में उन्होंने तरल गतिकी (Fluid Dynamics) का प्रयोग किया था। इंजन की दिशा को संतुलित करने के लिए “Three Axis Control Theory” का उपयोग किया गया था।

हवाई जहाज कैसे उड़ता है How Does Airplane Fly In Hindi

एयरप्लेन Airplane के उड़ने में दो मुख्य कार्य होते है एक तो टेक ऑफ और दूसरा लैंडिंग। राइट ब्रदर्स ने हवाई जहाज बनाने में एयर फॉयल तकनीक का इस्तेमाल किया था । इससे उन्होंने एयरप्लेन विंग्स तेयार किये थे जो न्यूटन के गति के तीसरे नियम का पालन करते थे। ये एयरप्लेन विंग्स आकार और प्रकार में Curved थे। इससे एयरप्लेन का टेक ऑफ और लैंडिंग आसान हो गया था।

न्यूटन का तीसरा नियम यह कहता है कि क्रिया की बराबर प्रतिक्रिया होती है। जब हवा Curved एयरप्लेन विंग्स पर आती है तो विंग्स हवा को नीचे भेजती है। इसके बाद हवाई जहाज के नीचे की हवा उसे ऊपर की और धक्का देती है। हवाई जहाज पर लग रहे गुरुत्वाकर्षण बल के बराबर बल हवाई जहाज पर लगता है जिससे गुरुत्वाकर्षण बल सन्तुलित हो जाता है।

अब हवाई जहाज को आगे बढ़ाने के लिए एक और बल की आवश्यकता होती है जो उसे प्रोपेलर के द्वारा प्राप्त होता है। प्रोपेलर के घूमने से यह फ़ोर्स उत्पन्न होता है जिससे हवाई जहाज आगे की और बढ़ता है। हवाई जहाज के दोनों पँखो पर इंजिन लगे होते है और ये इंजन Thrust पैदा करते है।

हवाई जहाज के बारे में जानकारी Airplane Information In Hindi

1. द कॉनकॉर्ड (The Concorde) नामक हवाई जहाज दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला जहाज है।

2. हवाई जहाज के पायलट को इंग्लिश भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।

3. प्रत्येक हवाई जहाज में 2 इंजन होते है। हवाई जहाज उड़ता केवल 1 ही इंजन से है लेकिन दूसरा इंजन आपातकाल के लिए होता है।

4. हवाई जहाज में जेट फ्यूल ईंधन का इस्तेमाल होता है।

5. एयरबस A380 नामक जहाज पर चार इंजन होते है।

6. प्लेन में ऑक्सीजन मास्क केवल 15 मिनट तक ही ऑक्सीजन दे पाता है।

7. हवाई जहाज में सफर करने पर डर लगना भी एक बीमारी है जिसको Aviophobia कहते है।

हवाई जहाज का ब्लैक बॉक्स क्या है

8. हवाई जहाज में एक ब्लैक बॉक्स होता है जिसमे हवाई जहाज का सारा डेटा और वौइस् रिकॉर्ड होता है। अगर हवाई जहाज दुर्घटना ग्रस्त हो जाये तो इस ब्लैक बॉक्स के द्वारा दुर्घटना होने का कारण का पता चलता है। इसलिए ब्लैक बॉक्स को हवाई जहाज के पीछे रखा जाता है जिससे यह सुरक्षित रहे। वेसे यह बॉक्स केवल नाम का ब्लैक होता है क्योंकि इसका कलर ऑरेंज होता है।

9. नील आर्मस्ट्रांग जब चन्द्रमा पर गए थे तब उनके पास राइट ब्रदर्स के हवाई जहाज का टुकड़ा था।

10. हवाई जहाज (Airplane) अलुमिनियम के बने होते है इसलिए हवाई जहाज में पारा ले जाना सख्त मना है क्योंकि पारा अलुमिनियम को गला देता है।

11. वेसे आधिकारिक तौर पर राइट ब्रदर्स ने हवाई जहाज का आविष्कार किया था लेकिन ऐसा माना जाता है कि भारत मे शिवकर बापूजी तलपड़े नामक शख्श ने 1895 में ही हवाई जहाज बना डाला था।
अन्य पोस्ट्स –
हवाई जहाज के बारे में जानकारी और इतिहास Airplane Information In Hindi कैसा लगा और अच्छा लगा हो तो इस पोस्ट “हवाई जहाज का आविष्कार किसने किया” Hawai Jahaj Ka Avishkar Kisne Kiya को शेयर करे।
Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment