Dinosaur In Hindi! डायनासोर की जानकारी और इतिहास

इस लेख Information and History Of Dinosaur In Hindi में डायनासोर के बारे में जानकारी और इतिहास है। इंसान के वजूद से पहले इस दुनिया मे विशालकाय डायनासोर (Dinosaur) का एकतरफा राज था। जी हां दोस्तो डायनासोर! नाम तो आपने सुना ही होगा और इनको आपने फिल्मो में भी देखा होगा। स्टीवन स्पिलबर्ग जो हॉलीवुड के नामचीन फिल्मकार है, उन्होंने वर्ष 1993 में एक फ़िल्म बनाई थी जिसका नाम जुरासिक पार्क था। इसी फिल्म में ये भारी और विशाल जीव दुनिया ने देखे थे।

History & Information About Dinosaur In Hindi

1. डायनासोर का वजूद करोड़ो साल पहले ही धरती से खत्म हो गया था। वैज्ञानिको के मुताबिक डायनासोरों ने पूरे 15 करोड़ साल तक पृथ्वी पर एकछत्र राज किया था।

2. Dinosaur शब्द ग्रीक भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है भयंकर छिपकली और एक बात आपकी जानकारी के लिए बता दु की घरों में जो छिपकली हम देखते है, ये डायनासोरों की ही वंशज है।

3. डायनासोर का नाम मशहूर जीवाश्म विज्ञानी रिचर्ड ओवन की देन है।

4. पृथ्वी के जिस काल मे इन विशालकाय जीवों का राज था उस काल को Mesozoic Era कहते है और इस Era को तीन भागों में बांटा गया है –

  • 1. Triassic Era
  • 2. Jurassic Era
  • 3. Cretaceous Era

डायनासोर कैसे मरे इतिहास History Of Dinosaur In Hindi

वैज्ञानिको के अनुसार डायनासोर (Dinosaur) का अस्तित्व लगभग 6.5 करोड़ साल पहले खत्म हो गया था। इसका कारण धरती से एक 10 किलोमीटर आकार के उल्कापिंड का टकराना था। इस उल्कापिंड के टकराने से पृथ्वी पर महाविनाश हुआ था और लम्बे समय तक धरती का आसमान राख से ढका रहा।

उस समय मौजूद सारे बड़े जीव खत्म हो गए थे। इस तबाही से केवल वो ही जीव बचे रहे जो समुन्द्र में मौजूद थे। और धरती पर मौजूद छोटे जीव “Mammal” भी इस विनाश से बच गए थे। शार्क और जेलीफिश जेसी मछलियां डायनासोर के युग की मानी जाती है।

डायनासोर की रोचक जानकारी Dinosaur Facts And Information In Hindi

1. जीव वेज्ञानिको को अभी तक मिले जीवाश्मों से डायनासोर की 1000 हजार से अधिक  प्रजातियों का पता चला है।

2. अब तक खोजे गए डायनासोरों के जीवाश्मों में से सबसे बड़ा डायनासोर जीवाश्म अमेरिका के व्योमिंग राज्य में मिला था। इस जीवाश्म की लंबाई 27 मीटर है। डायनासोर के कंकाल दुनिया के हर कोने में मिले है।

3. जुरासिक काल में मांसाहारी और शाकाहारी दोनों तरह के डायनासोर अस्तित्व में थे।
4. बोलीविया देश मे एक चुना पत्थर की खान है जिस पर डायनासोर Dinosaur के पैरों के निशान है और ये निशान 6 करोड़ 80 लाख साल पुराने बताए जाते है।

 

5. मांसाहारी डायनासोर (Dinosaur) की हड्डियां खोखली होती थी जिससे इनको शिकार के पीछे तेज भागने में मदद मिलती थी। शाकाहारी डायनासोर वजन में बहुत भारी होते थे जिसके कारण ये कम समय तक ही शरीर का संतुलन बनाये रख सकते थे।

6. डायनासोर की पूँछ 45 मिटर तक लंबी होती थी जो भागते वक्त उसका संतुलन बनाये रखती थी।

7. भारत के गुजरात राज्य में नर्मदा नदी के पास डायनासोर Dinosaur का जीवाश्म मिला है जो 7 करोड़ साल पुराना है।

8. क्या आपको पता है की डायनासोर की कई प्रजातियां उड़ सकती थी।

9. अभी तक वैज्ञानिको ने जितना डायनासोर का अध्ययन किया है उसके अनुसार डायनासोर केवल मुंह बंद करके गुर्रा सकते थे याने की उनको दहाड़ना नही आता था।

10. भारत में 19 करोड़ साल पहले तक 19 प्रकार की डायनासोर प्रजातियां पाई जाती थी।

11. वैज्ञानिको के मुताबिक शाकाहारी डायनासोर ठंडे खून के थे और वो एक दिन में 1 हजार किलो तक  खाना खा लेते थे। मांसाहारी डायनासोर गर्म खून के थे और वो 10 हजार किलो तक मांस खा जाते थे।

12. सबसे तेज डायनासोर Ornithomimus प्रजाति के थे जिनकी रफ्तार 70 km/ घण्टा थी।

डायनासोर के अंडे?

डायनासोर अंडे देते थे। अब तक 40 प्रकार के अंडों के अवशेष खोजे गए है। इन खोजे गए अंडों में सबसे बड़ा अंडा 19 इंच का है और सबसे छोटा 3 सेमी का है।

एक बड़ा ही रोचक तथ्य है कि जब आप Offline होते हो तो गूगल क्रोम के सर्च इंजिन के ऊपर एक डायनासोर गेम आता है जिसका अर्थ है कि इंटरनेट के बिना अब आप डाइनासोर के युग मे रह रहे है।

Tyrannosaurus Rex डायनासोर कौन था?

1. अब तक खोजे गए डायनासोर (Dinosaur) में Tyrannosaurus Rex प्रजाति के डायनासोर सबसे बड़े और विशालकाय थे।

2. Tyrannosaurus Rex मांसाहारी थे और इनके पिछले पैर बड़े थे लेकिन आगे के पैर बहुत छोटे थे। यह डायनासोर 45 फ़ीट लंबा और 6350 किलो भारी था। इनका जबड़ा 4 फ़ीट लम्बा था जिसमें 50 से ज्यादा दांत थे।

3. Tyrannosaurus Rex को उस काल का राजा भी कहते है क्योंकि यह सबसे खतरनाक था। Jurassic Park की फिल्मों में सबसे ज्यादा इसी को बताया गया है।

पृथ्वी पर डायनासोर का पतन कैसे हुआ?

वैज्ञानिको ने डायनासोर (Dinosaur) के पतन और इंसानो की धरती पर शुरुआत को बड़े ही रोचक तरीके से बताया है। इनके अनुसार अगर धरती के इतिहास को 24 घण्टे का मान ले तो सुबह 4 बजे धरती पर जीवन की शुरुआत हुई, रात के 10 बजे पेड़ और पौधे उगने शुरू हुए। रात को 11:41 पर डायनासोर का अस्तित्व खत्म हो गया और 11 बजकर 58 मिनट 43 सेकंड पर इंसान का जन्म हुआ।

कुछ डायनासोरों के नाम – इनके बारे में आपने किताबो में पढ़ा होगा या फिर फिल्मो में देखा होगा।

Tyrannosaurus Rex, Velociraptor, Allosaurus, Spinosaurus, Apatosaurus । इन डायनासोरों में से Apatosaurus ही शाकाहारी थे।

डायनासोर के बारे में जानकारी (Information About Dinosaur In Hindi), डायनासोर का इतिहास (History of Dinosaur In Hindi) और पतन व Tyrannosaurus Rex, डायनासोर के अंडो पर लेख आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करे।
यह भी पढ़े – 
Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “Dinosaur In Hindi! डायनासोर की जानकारी और इतिहास”

Leave a comment