सबसे तेज प्राणी चीता | Information About Cheetah In Hindi

इस लेख Information About Cheetah In Hindi में दुनिया के सबसे तेज प्राणी चीता के बारे में जानकारी जानने का प्रयास करेंगे। चीता अपनी तेज रफ्तार के कारण दुनिया भर में जाना जाता है। बाजीराव मस्तानी मूवी का एक संवाद तो आपने सुना ही होगा ” चीते की चाल बाज की नज़र और बाजीराव की तलवार पर सन्देह नही करते, कभी भी मात दे सकती है “। तो आइये दोस्तों, चीते प्राणी की जानकारी (Cheetah Animals In Hindi) पर संक्षिप्त विवरण पढ़ते है।

Information About Cheetah In Hindi

चीता के बारे में जानकारी Information About Cheetah In Hindi

1. चीते को बहुत ज्यादा फुर्तीला जानवर माना गया है। वैसे इंसानो में सबसे ज्यादा तेज धावक हुसैन बोल्ट दौड़ता है जिसकी रफ्तार 44.72 किलोमीटर / घण्टा है । चीते की रफ्तार 100 किलोमीटर / घण्टा की है यानी कि दुनिया के सबसे तेज इंसान के दुगने से भी ज्यादा है।

2. चीते अपनी यह तेज रफ्तार केवल 3 सेकंड में प्राप्त कर लेते है लेकिन चीते ज्यादा समय तक लगातार दौड़ नही पाते है। इसलिए इनके पास शिकार के लिए केवल 20 सेकंड का समय होता है।

3. चीता का वैज्ञानिक नाम एसीनोनिक्स जुबेटस है।

4. चीते जानवर अफ्रीका में ज्यादातर पाए जाते है। ईरान देश में भी यह जानवर मिल जाता है।

5. चीता अपनी रफ्तार के कारण जाना जाता है और जब यह पूरी ताकत से दौड़ रहा होता है तो 7 मीटर तक कि छलांग लगा सकता है।

6. वेसे चीता बिल्ली की प्रजाति का माना जाता है। यह आकार में बड़ा होता है और शेर की तरह ही मांसाहारी खतरनाक जानवर है लेकिन यह शेर की तरह दहाड नही सकता है। यह बिल्ली की तरह गुर्राता है।

7. चीते अपना शिकार दिन में ही करते है क्योंकि उनको रात को नही दिखता है और इनका पेड़ पर चढ़ना भी मुश्किल होता है।

चीता की विलुप्ति के कारण Cheetah Is Vulnerable Animal

8. इनकी संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। दुनिया में कई जगहों से तो यह विलुप्त हो गए है। यह बहुत बड़ी चिंता का विषय है।

9. पहले चीते पूरे एशिया महाद्वीप में पाए जाते थे लेकिन अब केवल ईरान में ही अधिकतर बचे हुए है। भारत में भी पाए जाते थे लेकिन शिकार और जलवायु परिवर्तन के चलते ये भारत से खत्म हो गए है।

10. चीता के बच्चे बहुत ही मुश्किल से बच पाते है। यह चीतों की लगातार कम होती संख्या का मुख्य कारण रहा है। शिकारी जानवर जैसे शेर, लकड़बग्गे, इनके बच्चों का शिकार कर लेते है।

11. चीतों की तस्करी भी इनके घटने का एक कारण मानी गयी है। अरब देशो में चीतों के बच्चो को पालने शोक रहा है, इसलिए तस्कर चीतों को बेच देते है।

चीता के बारे में रोचक तथ्य Cheetah Information In Hindi

12. मादा चीता ही बच्चो को पालती है और उनके लिए भोजन का शिकार भी खुद करती है। नर तो हमेशा की तरह आलसी होता है।

13. संगमन के समय ही मादा और नर चीता आपस मे मिलते है और संगमन के बाद वो अलग हो जाते है। नर चीते झुंड बनाकर रहते है और शिकार करते है।

14. चीता की कमर बहुत पतली होती है और इसके शरीर पर काले और पीले रंग के धब्बे भी होते है।

15. मादा चीता 90 दिनों के लिए गर्भ धारण करती है और एक साथ 3 से 5 बच्चों को जन्म देती है।

16. जन्म के समय चीते के बच्चों को दिखाई नही देता है और करीब 10 दिनों बाद ही वो आंखे खोलते है।

17. चीते 12 साल तक जीवित रहते है और अगर उन्हें सही वातावरण मिले तो 20 साल तक भी जीवित रह सकते है। चीता का औसत जीवनकाल 15 वर्ष का होता है।

18. चीते झुंड में रहकर शिकार करते है जिससे उनकी ऊर्जा की खपत कम होती है।

19. चीता अपने शिकार को पूरा नही खा पाता है और यह इनके शिकार का 40 % ही होता है।

20. चीता पानी बहुत कम पीता है क्योंकि यह खाने के भोजन से ही पानी की पूर्ति कर लेता है।

21. यह माँसाहारी जानवर अपने पंजे बन्द नही कर सकता, यही कारण है की वह पेड़ों पर भी नही चढ़ पाता है।

दोस्तों, सबसे तेज प्राणी चीता के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी (Information about Cheetah In Hindi) आपको कैसी लगी? हमे कमेन्ट में जरुर बताना की “Cheetah Information In Hindi” से सबंधित आपके क्या प्रश्न है?

यह भी पढ़िए – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment