चींटी से जुड़े रोचक तथ्य Information About Ant In Hindi

बारिश के दिनों में चींटी (Ant) अक्सर अपने मुंह में खाना दबाए ईधर उधर जाते हुए दिख जाती है। चींटी धरती के सबसे छोटे जीवो में आती है। इस लेख Information About Ant In Hindi में चींटी के बारे में कुछ रोचक बातो को जानेंगे। बच्चों के लिए चींटी की रोचक जानकारी निबंध (Essay On Ant) का विषय हो सकती है। तो आइये संक्षिप्त में चींटियों के बारे में जानने का प्रयास करते है।

Information About Ant In Hindi

चींटी के बारे में रोचक तथ्य Amazing Facts About Ant In Hindi

1. दुनियाभर में चींटी (Ant) की करीब 12000 प्रजातियां है।

2. यह भी बड़ी रोचक बात है कि चींटी अपने वजन से 20 गुना ज्यादा वजन उठा लेती है।

3. चींटियों में एक रानी चींटी होती है जिसका आदेश बाकी सभी चींटियों को मानना पड़ता है।

4. रोचक बात यह है कि चींटियों के कान नही होते है लेकिन वो जमीन के कम्पन से महसूस करती है।

5. चींटिया हमेशा एक लाइन में ही चलती है क्योंकि ये तरल प्रदार्थ छोड़ती है जिससे पीछे वाली चींटी उसके पीछे ही रहकर चलती है।

6. चींटी के फेफड़े भी नही होते है और वो सांस उसके शरीर पर बने सूक्ष्म छिद्रों से लेती है।

7. चींटियों की औसत आयु 28 वर्ष होती है लेकिन रानी चींटी 30 से भी ज्यादा वर्ष जी लेती है।

8. किसी भी चींटी के मरने पर एक केमिकल निकलता है जिसे सूंघ कर अन्य चींटियों को उसके मरने का पता चल जाता है।

9. मनुष्य और चींटी ही पूरी दुनिया में दो ऐसी प्रजाति है जो अपना भोजन इक्कठा करके रखते है।

10. चींटी का वजन बहुत हल्का होता है और उसके शरीर की बनावट भी ऐसी होती है कि अगर चींटी को किसी ऊंची बिल्डिंग से भी गिरा दे तो भी चींटी को कोई नुकसान नही पहुचता है।

11. आप यकीन नहीं करोगे की चींटियां पानी में भी पूरे 1 दिन जीवित रह सकती है।

12. क्या आप जानते है कि चींटी के दो पेट होते है जिसमे से 1 में वो अपना भोजन रखती है और दूसरे में किसी और का भोजन रखती है। है ना रोचक बात!

चींटी की जानकारी Information About Ant In Hindi

Amazing Facts About Ant In Hindi

13. डायनासोर के काल में भी चींटी का अस्तित्व था।

14. चींटिया (Ants) काली और लाल रंग की होती है लेकिन कुछ चींटिया हरे रंग की भी होती है।

15. चींटी लड़ाई भी करती है और लड़ाई में वो एक दूसरे को काट भी लेती है। लड़ाई तब तक खत्म नही होती जब तक कि दूसरी चींटी मर ना जाये।

16. अगर दुनिया में मौजूद चींटियों का टोटल वजन नापे तो वह इंसानो के टोटल वजन के बराबर होता है।

17. दुनिया की सबसे बड़ी चींटी अफ्रीका में पाई जाती है जिसकी लंबाई 3 सेमी है।

18. चींटिया भी इंसानो की तरह कॉलोनी बनाकर रहती है।

19. रानी चींटी (Ant) लाखो अंडे देती है और मैथुन के कुछ दिनों बाद नर चींटा मर जाता है।

20. चींटियों की कॉलोनी में कार्य एक व्यवस्था की तहत होता है जिसमे रानी चींटी का कार्य बच्चे पैदा करना होता है और वो बाकी की चींटिया उसके हुक्म को मानती है।

21. कुछ चींटिया कॉलोनी की और बच्चो की सुरक्षा करती है जिन्हें आर्मी चींटी कहते है बाकी चींटिया मजदूर होती है जो कॉलोनी के बाकी कार्य करती है यानीकि चींटियों में भी एक सामाजिक व्यवस्था होती है।

22. दोस्तो चींटियों पर एक बहुत ही मनोरंजक फ़िल्म बन चुकी है जिसका नाम Antz है।

23. चींटी के कुल 6 पैर होते है। पेट के निचले हिस्से थोरेक्स से जुड़े होते है।

ये तो हुई वो चींटिया जो कॉलोनी बनाकर रहती है। चींटियों में आर्मी चीटियां (Army Ant) भी होती है जो झुंड में रहकर शिकार करती है। इनके झुण्ड की संख्या 3 से 5 करोड़ तक होती है। ये चींटिया कभी नही रुकती है और चलती रहती है। आर्मी चींटी मांसाहारी होती है और अपने रास्ते मे आने वाले जीवों को यह हमला करके खा जाती है। इन जीवों में कीड़े और छोटे जानवर आते है। आर्मी चींटी गर्म प्रदेशो में रहती है जैसे की अफ्रीका, एशिया।

चींटी का जीवन चक्र (Life Cycle Of Ant)

1. चींटी का जीवन चक्र 4 अवस्था में होता है। पहली अवस्था मे यह एक अंडे के रूप में होती है और दूसरी अवस्था में लार्वा बनता है।

2. चींटियों की तीसरी अवस्था को प्यूपा कहते है और इसी अवस्था से वयस्क चींटी बनती है। वयस्क चौथी अवस्था होती है।

यह भी पढ़े – 

Note:- चींटी के बारे में जानकारी Information About Ant In Hindi के आर्टिकल पर अपने विचार जरुर बताइयेगा और इस पोस्ट “Amazing Facts Of Ant In Hindi” को शेयर जरूर करे …
Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment