जानिये छाते का विश्व इतिहास History About Umbrella In Hindi

About Umbrella In Hindi
About Umbrella In Hindi
About Umbrella In Hindi – दोस्तो, बारिश का मौसम हो और आपको छाता Umbrella याद ना आये। घर से किसी जरूरी काम से बाहर जाना है और अचानक बारिश शुरू हो जाये और फिर आपको छाता Umbrella याद ना आये। सावन और भादो में जब बारिश का आगमन हो और आपको छाता याद ना आये।
बारिश के मौसम में शरीर के अभिन्न अंग के तरह होता है छाता लेकिन दोस्तो क्या आपको पता है की पुराने जमाने मे छाते का उपयोग बारिश के पानी से बचने के लिए नही होता था। उस जमाने मे छाते का इस्तेमाल धूप से बचने के लिए किया जाता था।
यह कोई नही जानता कि छाता का आविष्कार कब और कहा हुआ लेकिन छाते का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। एक अनुमान के तहत सबसे पहले चीन के लोगो ने इसका इस्तेमाल किया था। पुराने जमाने मे Egypt और Babylon के राजा इसका इस्तेमाल छाया Shadow के लिए करते थे। छाता राजाओ में सम्मान Honor और शासन का प्रतीक था।
भारत में भी इसका इस्तेमाल राजे महाराजे अपनी शानो शौकत दिखाने के लिए करते थे। Greek के लोगो ने सबसे पहले छाते का इस्तेमाल धूप में छाया के लिए किया था। इसका आम इस्तेमाल ग्रीस में शुरू हुआ था और छाता आम लोगो के हाथ मे आया।

Umbrella History of  Europe in Hindi –

बारिश के पानी से बचने के लिए छाता का उपयोग प्राचीन रोम के लोगो ने सर्वप्रथम किया था। काफी समय बाद छाता वापस 1600 वी शताब्दी में इटली में इस्तेमाल होने लगा और इस समय भी यह ताकत और शासन का प्रतीक था। 1680 में यह फ्रांस और इंग्लैंड में उपयोग किया जाने लगा लेकिन अभी भी यह केवल छाया के लिए इस्तेमाल होता था। 1800 वी शताब्दी के आते आते यह पूरे यूरोप में बारिश में उपयोग किया जाने लगा।
अम्ब्रेला की स्टाइल इसकी शुरुआत से अभी तक भी चेंज नही हुई है लेकिन यह वजन में हल्का जरूर हुआ है। 2000 वी शताब्दी में Women के लिए भी अम्ब्रेला बनाये जाने लगे। यह छाते कई कलर्स में बनाये जाने लगे।

छाते से जुड़े कुछ रोचक तथ्य हिंदी में Interesting facts About Umbrella in Hindi

History Of Umbrella In Hindi
  • प्राचीन समय मे अम्ब्रेला लकड़ियों और हड्डियों के बनाये जाते थे।
  • Umbrella शब्द की उत्पति लेटिन भाषा के शब्द Umbera से हुई है जिसका अर्थ होता है छाया।
  • छाता का उपयोग प्राचीन समय मे धूप से बचने के लिए किया जाता था । बारिश के लिए छाता का प्रयोग प्राचीन रोम में किया गया।
  • 1800 वी शताब्दी में छाता महिलाओ के सौंदया उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा।
  • 10 फरवरी को पूरे विश्व मे अम्ब्रेला दिवस Umbrella  Day मनाया जाता है।
  • प्राचीन चीन के लोगो ने इस पर मोम की परत चढ़ा दी जिससे यह बारिश से बचाव में उपयोग किया जाने लगा।
  • एक समय पूरे यूरोप में छाता सज्जनता की पहचान बन गया था।
  • दुनिया की पहली दुकान जो छाता बेचने के लिए खुली थी उसका नाम जेम्स स्मिथ एंड संस् (James Smith and Son’s) था। यह उस समय अपने तरह की इकलौती दुकान थी।
  • इतना पुराना होने के बावजूद छाता आज भी पूरी दुनिया मे इस्तेमाल किया जाता है। आज भी दुनिया मे इसका चलन है।
  • छाते का फिल्मो में भी काफी इस्तेमाल किया गया है , आपको तो याद होगा ही ना राज कपूर साहब का Shree 420 Movie का कालजयी गाना ” प्यार हुआ इकरार हुआ ” जिसमे हीरो और हीरोइन अम्ब्रेला के नीचे रोमांस करते नजर आते है …..

दोस्तों काफी समय से कोई पोस्ट नहीं की थी … उसके कुछ व्यक्तिगत कारण थे लेकिन अब हर सप्ताह आपको पोस्ट मिलेगी वो भी रोचक ….. about Umbrella In Hindi

ज्ञान अर्जित करने के लिए ये भी पढ़ें –
Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment