बिना आर्मी वाले 5 देशो के बारे में जानकारी Countries Without Army in Hindi

बिना आर्मी वाले 5 देश Country Without Army In Hindi

Countries Without Army in Hindi दुनिया में पूरे 195 देश है जिनमे से 193 देश स्टेट ऑफ़ यूनाइटेड नेशन्स State Of United Nations के सदस्य देश है और 2 देश स्टेट ऑफ फिलिस्तीन State Of Philistine और होली सी Holy See यूनाइटेड नेशन्स के सदस्य नहीं है।

countries without army in hindi
ज्यादातर देशो के पास सेना Army होती है जो युद्ध की स्थिति होने पर उस देश की रक्षा करती है लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ ऐसे देश भी है,जहाँ सेना नहीं है। जी हाँ हम सच कह रहे है। दुनिया World में कुछ देशों के पास सेना का अस्तित्व नहीं है। तो जरा गौर करिये की युद्ध के हालात होने पर या किसी दूसरे देश के आक्रमण करने पर उस देश की रक्षा कोन करता है? Army in hindi

 

इन देशों में आंतरिक सुरक्षा Internal Security के लिए तो पुलिस Police होती है लेकिन बाहरी आक्रमण से रक्षा के लिए ये देश अपने मित्र देशो ( जो की बड़े और विकसित देश है ) से संधि करते है। इस सन्धि में यह शर्त होती है कि युद्ध के हालात में वह देश उसकी रक्षा करेगा या फिर कई देशो की भौगोलिक स्तिथी इस तरह है कि उन्हें सेना की आवश्यकता नहीं पड़ती है और कुछ देश ऐसे भी है जिनमे सेना की कभी भी आवश्यकता नहीं पड़ी है।

अंडोरा,कोस्टारिका,ग्रेनाडा,किरीबत्ती,लीचंटेसटीन,मार्शल आइलैंड्स,फेडरेटिड स्टेट्स ऑफ़ माईक्रोनेशिया,नोरू, पलाऊ,सेंट लूसिया,सेंट विसेंट एंड द ग्रेनेडाइन्स,सामोआ,सोलोमन आइलैंड,टुवालो और वेटिकन सिटी। इन सभी देशों में बाहरी आक्रमण से लड़ने के लिए खुद की सेना नहीं है।

बिना सेना वाले देशो के बारे में जानकारी  No Army Countries In Hindi

1. अंडोरा – Andorra

अंडोरा के पास भी खुद की सेना नहीं है। उसने युद्ध के हालात से निपटने के लिए पडोसी देशो स्पेन और फ़्रांस से सन्धि की हुई है। यह एक छोटा देश है जिसकी राजधानी अंडोरा ला विले है।

2. कोस्टारिका – Costa Rica

यह एक मध्य अमेरिकी देश है जिसमे 1948 तक तो सेना थी लेकिन 1948 में हुए गृहयुद्ध के बाद सेना का अस्तित्व खत्म कर दिया गया था। सैन जोस इस देश की राजधानी है। बाहरी आक्रमण से रक्षा के लिए इस देश की अमेरिका से सन्धि है।

3. ग्रेनाडा – Grenada

यह एक आइलैंड है। इस देश के पास भी अपनी कोई सेना नहीं है। यह आइलैंड पूर्वी केरेबियन सागर में बसा हुआ है। 1983 में इस देश पर अमेरिका का हमला हुआ था जिसके बाद से ही सेना समाप्त कर दी गयी थी।

इस देश की रक्षा का जिम्मा रीजनल सिक्योरिटी सिस्टम (Regional Security System) पर होता है। यह एक ऐसी व्यवस्था होती है जिसके तहत केरेबियन सागर में मौजूद देशो की सुरक्षा होती है। ये देश एक खास कॉन्ट्रैक्ट के तहत बन्धे होते है। इस देश की राजधानी सेंट जॉर्ज है।

केरेबियन सागर में मौजूद और भी देश है जिनकी रक्षा रीजनल सिक्योरिटी सिस्टम के अंतर्गत होती है जैसे सेन्ट लूसिया आइलैंड है। army in hindi

4. किरिबाती द्वीप – Kiribati Island

दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर Pacific Ocean में 33 द्वीपो का एक समूह है जिसे किरिबाती द्वीप कहते है।इन द्वीपो के पास भी कोई सेना नहीं है। इनकी रक्षा का जिम्मा एक समझौते के तहत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे बड़े देशो ने ली हुई है। किरीबाती की राजधानी तरावा है।

5. सोलोमन आइलैंड – Salomon Island

यह देश प्रशांत महासागर Pacific Ocean में मौजूद है।यह देश भी सेना विहीन देशो की गिनती में आता है। इस देश की रक्षा का काम रामसी (RAMSI) व्यवस्था के तहत होता है। रामसी का मतलब है रीजनल असिस्टेंस मिशन फॉर सोलोमन आइलैंड (Regional Assistant Mission For Solomon Islands)। होनिआरा (Honiara) इस देश की राजधानी है। Army In Hindi
इन देशों के अलावा भी कई देश है जहाँ सेना नहीं है जैसे टुवालो, नोरू, जो की एक आइलैंड है जिसकी रक्षा की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया ने रखी है। एक और देश है, जो सेनाविहीन है समोआ। वेटिकन सिटी भी एक ऐसा ही देश है जिसमे सेना नहीं है और युद्ध के हालात में इटली इसकी रक्षा करती है। इन तमाम देशो में बाहरी सुरक्षा के लिए सेना तो नहीं है लेकिन आतंरिक सुरक्षा के लिए पुलिस जरूर होती है।
आपको हमारा यह आर्टिकल Countries Without Army In Hindi केसा लगा, हमे जरूर बताइयेगा।
Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment