12 राशियों के नाम Zodiac Names In Hindi

यह पोस्ट Zodiac Names In Hindi राशियों के नाम (Rashiyo Ke Naam) पर है। हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम  के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशि है। इन राशियों में चार तत्व वायु, अग्नि, पृथ्वी और जल होते है। “राशि के नाम” के साथ उनकी संक्षिप्त जानकारी देने का प्रयास इस पोस्ट Zodiac Signs In Hindi में है।

Zodiac Names In Hindi

राशियों के नाम Zodiac Names In Hindi –

1. मेष राशि (Aries) – इस राशि का चिन्ह भेड़ होती है। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना गया था। अग्नि इस राशि के लोगो का तत्व है। जिन व्यक्तियों के नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ आते है, वो मेष राशि के होते है।

2. वृषभ राशि (Taurus) – वृषभ का चिन्ह बेल है। वृषभ का स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है। पृथ्वी तत्व वृष राशि में आता है। ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से शुरू हुआ नाम इस राशि में आता है।

3. मिथुन राशि (Gemini) – इसके चिन्ह में नर और नारी होते है। इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। वायु तत्व इस राशि में आता है। जिनका नाम का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, ह शुरू होता है, वो मिथुन राशि के होते है।

4. कर्क राशि (Cancer) – केकड़ा का चिन्ह इस राशि का होता है। कर्क का स्वामी चन्द्रमा है। कर्क राशि जल राशि में आती है। ही, हू, हे, हो, डा, डू, डी, डे, डो से शुरू हुआ नाम कर्क में आता है।

5. सिंह राशि (Leo) – इस राशि का चिन्ह सिंह होता है। इस राशि का स्वामी सूर्य है। सिंह राशि का तत्व अग्नि है। सिंह राशि में मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे अक्षर से शुरू हुए नाम आते है।

6. कन्या राशि (Virgo) – इस राशि का चिन्ह एक कन्या होती है। इसका स्वामी भी बुध है। पृथ्वी तत्व इस राशि में आता है। ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो से जिनके नाम शुरू होते है, वो कन्या राशि में आते है।

राशि के नाम Rashiyo Ke Naam –

7. तुला राशि (Libra) – एक पुरूष अपने हाथ में तराजू लिए होता है। इस राशि का स्वामी शुक्र है। वायु तत्व आता है। रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते अक्षर तुला राशि के है।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio) – इस राशि का चिन्ह बिच्छू है। वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल ग्रह है। यह जल राशि कहलाती है। इस राशि में तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू अक्षर आते है।

9. धनु राशि (Sagittarius) – धनु राशि के चिन्ह में पुरुष के हाथ में धनुष होता है। धनु राशि का स्वामी गुरु अर्थात बृहस्पति है। अग्नि तत्व इस राशि में आता है। ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ़ा, ढा, भे अक्षर से शुरू होने वाले लोग धनु में आते है।

10. मकर राशि (Capricorn) – हिरण का मुख इस राशि का चिन्ह है। मकर का स्वामी शनि ग्रह है। इस राशि का तत्व पृथ्वी है। इस राशि के अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी है।

11. कुंभ राशि (Aquarius) – इसके चिन्ह में एक पुरुष के कंधे पर कलश होता है। इस राशि का स्वामी भी शनि है। कुंभ राशि में वायु तत्व निहित है। कुंभ राशि में गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा अक्षर आते है।

12. मीन राशि (Pisces) – इस राशि के चिन्ह में दो मछलियां होती है। मीन राशि का स्वामी बृहस्पति है। इसको जल राशि भी कहते है। दी, दू, थ, ज्ञ, त्र, दे, दो, चा, ची अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग मीन राशि के होते है।

राशियों की जानकारी Zodiac Signs In Hindi –

ज्योतिष के मुताबिक ये राशियां तभी प्रभावी होती है, जब किसी व्यक्ति का नाम ग्रह नक्षत्र देखकर रखा जाता है। राशि के अनुसार व्यक्ति का चरित्र और स्वभाव भी मालूम होता है।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट Zodiac Names In Hindi में राशियों के नाम (Rashiyo Ke Naam) पर जानकारी कैसी लगी। यह पोस्ट “राशि के नाम Zodiac Signs In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “12 राशियों के नाम Zodiac Names In Hindi”

Leave a comment