समुद्री घोड़ा की रोचक जानकारी Seahorse Information In Hindi

समुद्री घोड़ा के बारे में जानकारी Seahorse In Hindi

इस आर्टिकल Seahorse In Hindi में विचित्र सी दिखने वाली मछली के बारे ने रोचक बातें जानते है। दोस्तो, क्या आप जानते है की समुन्द्र में भी घोड़ा पाया जाता है। इस धोड़े को समुद्री घोड़ा Seahorse कहा जाता है। वेसे यह एक मछली है जो समुद्र में पाई जाती है और बिल्कुल घोड़े जैसी दिखती है।

seahorse in hindi

1. इस मछली का सिर घोड़े के सिर से काफी मिलता है और यह समुद्र में पाया जाता है इसलिये इसे समुद्री घोड़ा कहते है।

2. यह जीव हिप्पोकैम्पस प्राजाति का है। हिप्पोकैम्पस एक ग्रीक शब्द है जो हिप्पो और कोम्पस से मिलकर बनता है। हिप्पो का अर्थ घोड़ा और कोम्पस का अर्थ विचित्र समुंद्री जीव से है।

3. यह उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोपीयन, अटलांटिक समुन्द्रों में पाया जाता है।

4. समुद्री घोड़ा गलफड़ों से सांस लेता है इसलिए इसे मछली कहा जाता है और हा एक बात और इसके शरीर मे 1 भी हड्डी नही होती है सिवाय रीढ़ की हड्डी के।

5. इसके एक सांप जैसी पूँछ होती है। समुद्री घोड़ा किसी भी चीज को उसकी पूँछ की  सहायता से पकड़ता है।

6. समुद्री घोड़ा सफेद, पीला और लाल रंग का होता है।

7. इसकी लगभग 54 प्रजातिया पायी जाती है।

8. नर समुद्री घोड़ा के पेट पर कंगारू की तरह थैली होती है। मादा इसी थैली में अंडे देती है। अंडों से बच्चे निकलते है और इस क्रिया में 45 दिन का समय लगता है। इसके बाद नर थैली को खोलकर बच्चो को समुन्द्र में छोड़ देता है।

Seahorse In Hindi –

9. समुद्री घोड़ा Seahorse के बच्चो को फ्राई कहा जाता है।

10. समुद्री घोड़ा गर्मियों में ही समुद्र में दिखाई पड़ता है।

11. इस मछली के शत्रु शिकारी कम है क्यूंकि इसे कोई भी खाना पसंद नही करता है। फिर भी कुछ समुद्री शिकारी जीव इसे खाते है।

12. सी हॉर्स के दांत नही होते है और ना ही पेट होता है।

13. सी हॉर्स की दोनों आंखे अलग अलग दिशा में देखने के लिए स्वत्रंत होती है।

14. यह समुन्द्र में सबसे धीमी चलने वाली मछली होती है।

15. समुद्री घोड़ा Seahorse हमेशा जोड़ा बनाकर रहता है।

16. यह एक ऐसी मछली है जिसके गर्दन होती है।

यह भी पढ़िए – 
समुद्री घोड़ा की रोचक जानकारी Seahorse In Hindi अच्छी लगी होतो शेयर करे।
Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment