गेंडा के बारे में रोचक जानकारी Rhinoceros Information In hindi

दोस्तो जिस प्राणी के नाक पर सिंग होता है इसे गेंडा Rhinoceros कहते है। गेंडा बड़ा ही अजीब और रोचक जानवर होता है। तो आइए इस आर्टिकल Rhinoceros In Hindi में गेंडा के बारे में बात करते है।

Rhinoceros In hindi
Rhinoceros Information In hindi

Rhinoceros In Hindi गेंडा के बारे में सामान्य जानकारी

1. गेंडा Rhinoceros एक स्तनधारी जीव है जो हाथी के बाद सबसे बड़ा और भारी जानवर होता है। वैज्ञानिक अनुमान के अनुसार गेंडा पिछले 5 करोड़ सालो से धरती पर मौजूद है।

2. Gainda की 5 प्रजाति दुनिया मे पायी जाती है। 3 प्रजाति एशिया में और 2 प्रजाति अफ्रीका में पायी जाती है। गेंडे की 5 प्रजाति के नाम इस प्रकार है – काला गेंडा, भारतीय गेंडा, सफेद गेंडा, सुमात्रन गेंडा और जावन गेंडा।

3. सफेद गेंडा अफ्रीका में पाया जाता है लेकिन यह पूरी तरह से सफेद ना होकर भूरा होता है।

4. भारतीय गेंडा आसाम के काजीरंगा नेशनल पार्क में प्रमुखता पाए जाते है। पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, यूपी और हिमालय के इलाकों में पाए जाते है। भारत के अलावा भारतीय गेंडा बर्मा, नेपाल, पाकिस्तान जैसे देशों में भी मिलते है।

5. जावन गेंडा इंडोनेशिया देश के जावा द्वीप मे पाये जाते है। वेसे ये गेंडा विलुप्ति के कगार पर है। सुमात्रन गेंडा इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मिलते है।

6. गेंडा Rhinoceros की खास बात उसका सिंग होता है जो बालो का एक गुच्छा होता है और यह सिंग काफी मजबूत होता है। सिंग टूट जाने पर वापस आ जाता है।

7. भारतीय गेंडा और जावन गेंडा के केवल एक सिंग होता है जबकि बाकी की तीनों प्रजातियों के दो सिंग होते है।

8. गेंडा 11 फुट लम्बा और 6 फुट ऊंचा जानवर होता है। गेंडा की उम्र 50 साल तक होती है।

Rhinoceros In Hindi

9. गेंडा का वजन लगभग 2 से 2.5 टन के आसपास होता है लेकिन कुछ गेंडे 3.5 टन से भी भारी होते है।

10. गेंडा की त्वचा बहुत मोटी होती है लेकिन सेंसिटिव होती है। इसलिये सूरज की गर्मी से बचने के लिए गेंडा कीचड़ में लौटता है।

11. गेंडा Rhinoceros शाकाहारी जानवर है जो घास, पत्तियां और वनस्पति खाते है।

12. भारी शरीर होने के बावजूद गेंडा 50 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से दौड़ जाते है।

13. Gainda की सुनने की और सूंघने की शक्ति अच्छी होती है लेकिन देखने की शक्ति कम होती है।

14. गेंडा के झुण्ड को क्रेश कहते है। गेंडे आपस में लड़ते रहते है जिससे इनकी मौत तक हो जाती है।

15. मादा गेंडा का गर्भकाल 14 से 18 महीनों का होता है और एक बार मे एक ही बच्चा जन्म लेता है। जन्म के समय गेंडा के बच्चे के सिंग नही होता है।

16. नर व मादा गेंडा के मिलन के समय मादा गेंडा अपना मूत्र छिड़क देती है जिससे नर गेंडा गंध से मादा की तरफ आकर्षित होता है। अगर एक से ज्यादा गेंडा आ जाते है तो फैसला लड़ाई से होता है।

यह भी पढ़े – 

गेंडा के बारे में यह रोचक जानकारी Rhinoceros In Hindi कैसी लगी और अच्छी लगी हो तो Rhinoceros Information In Hindi को शेयर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment