शेर के बारे में रोचक जानकारी | Information About Lion In Hindi

जंगल के राजा शेर से जुडी रोचक जानकारी इस लेख Information About Lion In Hindi में देने का पूरा प्रयास है। हम बचपन से किस्से और कहानियों में पढ़ते आये है कि जंगल का राजा बब्बर शेर (Lion) होता है। वैसे शेर को जंगल का राजा यू ही नही कहा जाता है।

शेर बहुत ताकतवर प्राणी है और इसकी एक दहाड से पूरा जंगल कांप उठता है। इसलिए इसे जंगल का राजा कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी। आइये दोस्तों, शेर के बारे में जानकारी पढ़ते है।

Information About Lion In Hindi
Lion Information In Hindi

शेर के बारे में सामान्य जानकारी Information About Lion In Hindi

1. एक शेर (Lion) का वजन 190 किलोग्राम तक होता है और शेरनी का वजन 130 किलोग्राम तक होता है।

2. शेर की दहाड़ इतनी जोरदार तेज होती है की यह 7 किलोमीटर तक सुनी जा सकती है।

3. दुनिया में शेर की दो प्रजाति मुख्यतयः पायी जाती है –

  • एशियाई प्राजाति – यह प्रजाति एशिया महाद्वीप में मिलती है, इसलिए इन्हे एशियाई शेर कहा जाता है। भारत के गुजरात स्थित गिर राष्ट्रीय पार्क में यह प्रजाति पायी जाती है।
  • अफ्रीकी प्रजाति – अफ्रीकी शेर अफ्रीका महाद्वीप में मिलते है।

4. क्या आप जानते है कि शेर एक बार मे 50 से अधिक बार मैथुन करते है।

5. हाथी या जंगली भेंसे जैसे बड़े जानवर का शिकार शेर अकेले नही करता है। वो इनका शिकार झुंड में करता है जिससे उसे शिकार में आसानी रहती है।

 

6. शिकार शेरनी करती है और शेर का कार्य परिवार की रक्षा करना होता है। यानिकि परिवार के लिए भोजन का प्रबंध मादा ही करती है।

7. शेर के दौड़ने की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घण्टा की होती है।

8. एक बड़ी रोचक बात है कि दुनिया में शेरो से ज्यादा उनकी मूर्तिया है। शेरों का शिकार नहीं रोका गया तो भविष्य में केवल मुर्तिया ही मिलेगी। इसलिए “Save Lion”।

9. शेर दिन में ज्यादातर समय सोकर गुजारता है, शेर पूरे 20 घण्टे तक सोता है। खासकर नर आलसी है जो सोता अधिक है क्यंकि परिवार के भोजन के प्रबंध की जिम्मेदारी उसकी नहीं होती है।

10. भारत देश का राष्ट्रीय चिन्ह जो कि अशोक स्तम्भ है, उसमे शेर का चित्र अंकीत है।

शेर की जानकारी हिंदी में (Lion Information And Facts)

11. शेर बिल्ली की प्रजाति में आता है। शेर का वैज्ञानिक नाम “Panthera Leo” है।

12. नर शेर की गर्दन पर बाल होते है लेकिन मादा की गर्दन पर बाल नही पाए जाते है।

13. वैसे तो शेर को जंगल का राजा कहते है लेकिन शेर जंगल मे ना रहकर घास के मैदानों में रहते है।

14. शेर कई देशों का राष्ट्रीय पशु है जिनमे अल्बानिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, इथोपिया, नीदरलैंड जैसे देश आते है। 1972 से पहले शेर भारत का राष्ट्रीय पशु था लेकिन बाद में बाघ को राष्ट्रीय पशु बना दिया गया।

15. शेर की सुनने की क्षमता बहुत तेज होती है और वो एक मील दूर से भी अपने शिकार की आवाज़ सुन लेते है।

16. शेर अफ्रीका में सबसे ज्यादा पाये जाते है और उसके बाद भारत मे गुजरात के गिर इलाके में मिलते है 2015 की गणना के अनुसार गिर में 523 शेर थे।

17. अफ्रीकन शेर, एशियाई शेरो से ज्यादा ताकतवर होते है।

18. आपको शायद पता ना हो कि शेर तैर भी सकता है।

19. शेर के पसंदीदा शिकारों में हिरण, नीलगाय जैसे पशु आते है।

20. ज्योतिष शास्त्र में सिंह (शेर) नामक राशि भी है।

21. शेर की उम्र 16 से 20 वर्ष के बीच होती है।

कभी लाखो की तादाद में शेर हुआ करते थे लेकिन अंधाधुंध शिकार के चलते इनकी संख्या में भारी कमी आयी है। वैसे अब इनके संरक्षण के लिए काफी कदम उठाए गए है। पिछले कुछ सालो से इनकी संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शेर से जुड़े कुछ सवाल – 

Q.1 World Lion Day कब मनाया जाता है?

Ans. 10 अगस्त

Q.2 जंगल का राजा कौन है?

Ans. शेर

Q.3 शेर का घर का नाम क्या है?

Ans. गुफा, हालांकि भारत में शेर का घर “गिर राष्ट्रीय उद्यान” है।

तो दोस्तों शेर के बारे में जानकारी Information About Lion In Hindi कैसी लगी? यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे “Lion Information & Facts In Hindi” को शेयर जरुर करे। शेर पर आपके विचार सर्वोपरि है।

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “शेर के बारे में रोचक जानकारी | Information About Lion In Hindi”

Leave a comment