यूक्लिड का जीवन परिचय और योगदान Euclid Biography In Hindi

Euclid Biography In Hindi यूक्लिड का जीवन परिचय

यूक्लिड Euclid एक ग्रीक गणितज्ञ और महान शिक्षक थे जिनको ज्योमिति का जनक कहा जाता है। टॉलेमी प्रथम के समय यूक्लिड शिक्षा के केंद्र अलेग्जेडरिया राज्य में थे। यूक्लिड एक ग्रीक गणितज्ञ थे जिन्होंने गणित में प्रभावशाली कार्य किया। इस आर्टिकल Euclid Biography In Hindi में यूक्लिड के जीवन का अध्ययन करेंगे।
euclid biography in hindi
Euclid In Hindi

इस महान गणितज्ञ ने एलिमेंट्स नामक एक पुस्तक लिखी थी। इस किताब की रचना यूक्लिड ने 300 ईसा पूर्व की थी। यूक्लिड के जन्मस्थान और जन्मतिथि के बारे में इतिहास में कोई भी जानकारी दर्ज नही है। यूक्लिड के जीवन के बारे में भी कोई खास जानकारी उपलब्ध नही है। यूक्लिड की लिखी किताब एलिमेंट्स के बारे में ही जानकारी है। यूक्लिड की यह किताब सबसे ज्यादा बिकने वाली और पढे जाने वाली किताब है जिसके कई अनुवाद हो चुके है। 1570 में इस किताब का अंग्रेजी में भी अनुवाद हुआ था।

About Euclid In Hindi – यूक्लिड का जीवन परिचय

यूक्लिड को ज्योमिति का जनक कहा जाता है। यूक्लिड ने अपनी किताब में ज्योमिति के सभी ज्ञात तत्वों का संग्रह किया है। यूक्लिड ने पहले के गणितज्ञ थेलिज, पाइथागोरस, प्लेटो, थियोडोसिस जैसे गणितज्ञ की रचनाओं का संकलन किया था। यूक्लिड ने कोई नया फार्मूला नही दिया था उंसने सिद्ध किये हुए तथ्यों को इक्कठा करके नए तथ्यों को जोड़ा और प्रमाण विकसित किये यानके की यूक्लिड ने गणित को आसान शब्दो मे समझाया था। यूक्लिड ने सभी महान गणितज्ञों की रचनाओं का अध्ययन और संग्रह किया और ज्योमिति को ऐसे समझाया कि वो आसान लगे।

मिस्र में ज्योमिति का उपयोग जमीन का नाप लेने में किया जाता था। इसलिये मिस्र के लोग ज्योमिति का प्रभावशाली इस्तेमाल करते थे जिससे जमीन का मापन हो सके। मिस्रवासियों ने इसी ज्योमिति के सहारे बड़े बड़े पिरामिड बनाये थे। यूक्लिड ने मिस्रवासियों के इस ज्ञान को भी अपनी पुस्तक में संकलित किया था।

मिस्रवासियों के अलावा पाइथागोरस, थैलस जैसे गणितज्ञ की रचनाओं का भी अध्ययन किया और अपनी इस महान पुस्तक एलिमेंट्स में लिखा था।

Euclid Biography In Hindi यूक्लिड एलिमेंट्स बुक

यूक्लिड की इस महान किताब में प्रमेयों की संख्या बहुत है। यूक्लिड की यह रचना 13 खण्डों में है। यह ज्योमिति की प्रमुख पुस्तक है। यह पुस्तक ग्रीक भाषा मे लिखी गयी थी उसके बाद दुनिया की कई भाषाओं में इसका अनुवाद हुआ। अरबी, लैटिन, अंग्रेजी भाषाओ में इसका अनुवाद किया जा चुका है। इस किताब में ज्योमिति, अंकगणित, डिविजन जैसी रचनाए है।

एलिमेंट्स नामक इस ग्रन्थ के पहले खण्ड में वृत, त्रिभुज, रेखा, बिंदु के बारे में समझाया गया है। दूसरे खण्ड में बीजगणित के द्वारा रेखागणित की आकृतियां बनाना बताया गया है। तीसरे और चौथे खण्ड में वृत की जानकारी है। पांचवे और छठे खण्ड में अनुपात के सिद्धान्त है। सातवे, आठवें और नवे खण्ड में अंकगणित को समझाया है। बाकी के खण्ड ठोस ज्योमिति से सम्बंधित है जिसमे घन, पिरामिड की ज्योमिति समझाई गई है।

वेसे यूक्लिड एक महान शिक्षक थे जिन्होंने गणित को आसान भाषा मे समझाया। कई सौ सालों तक एलिमेंट्स पुस्तक गणित की प्रमुख पुस्तक रही। यूक्लिड की इस ज्योमितिय किताब से महान वैज्ञानिक आइंस्टीन भी काफी प्रभावित हुए थे। यूक्लिड की इस पुस्तक की बाइबिल के बाद सबसे ज्यादा प्रतियां बिकी है।

यह भी पढ़िए – गणितज्ञ की जीवनी 
Euclid Biography In Hindi से सबंधित कुछ प्रश्न हो आप पूछ सकते हो और Euclid In Hindi आर्टिकल अच्छा लगा हो तो शेयर करे।
Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment