मिकी माउस बनाने वाले वाल्ट डिज्नी की जीवनी Biography Of Walt Disney In Hindi

आज की इस पोस्ट Biography Of Walt Disney In Hindi में वाल्ट डिज्नी और मिकी माउस के बारे में बात करेंगे।दोस्तो, बचपन मे आप सब ने मिकी माउस Mickey Mouse का कार्टून तो देखा ही होगा और आज भी मिकी माउस के कार्टून आप देखते ही होंगे। इस हंसी के चलचित्र का हर बच्चा दीवाना है।

मिकी माउस अब तक का सबसे लोकप्रिय कार्टून है। मिकी माउस का को बनाने वाले का नाम वाल्ट डिज्नी Walt Disney था। वाल्ट डिज्नी एक निर्माता, निर्देशक और एनिमेटर थे। वाल्ट डिज्नी कंपनी जो हॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म मेकर कम्पनी है, वाल्ट डिज्नी ने ही बनाई थी।

Biography Of Walt Disney In Hindi

Walt Disney In Hindi – Story Of Mickey Mouse in Hindi

वाल्ट डिज्नी का जन्म 5 सितम्बर 1901 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुआ था। वाल्ट डिज्नी के परिवार की आर्थिक स्थिति सही नही थी। 16 वर्ष की आयु में वाल्ट डिज्नी Walt Disney ने घर घर अखबार बांटने का कार्य किया था। इस कार्य के साथ साथ वाल्ट डिज्नी ने पढ़ाई को भी जारी रखा। वाल्ट डिज्नी को बचपन से ही कार्टून बनाने का बहुत शोक था।

वाल्ट डिज्नी को कार्टून बनाने का पहला काम एक सैलून के मालिक ने दिया था। सैलून मालिक डिज्नी से रोज एक कार्टून बनवाता और उसे अपनी दुकान के बाहर लगा देता था। इस तरह की मार्केटिंग से सैलून में कस्टमर बढ़ गए। इन कार्टून को बनाने से डिज्नी को 25 सेंट मिलते थे जिससे उनकी पढ़ाई का खर्चा निकल जाता था।

द्वितीय विश्व युद्ध के समय वाल्ट डिज्नी ने रेडक्रॉस में ड्राइवर की नौकरी भी की थी लेकिन यह नौकरी भी छूट गयी। इसके बाद वाल्ट डिज्नी ने विज्ञापन कम्पनी में बतौर आर्टिस्ट नौकरी कर ली। इसी कम्पनी में कार्य करते हुए डिज्नी ने कार्टून बनाने शुरू किए थे और उनके बनाये कार्टून लोकप्रिय होना शुरू हो गए। यही वो समय था जब वाल्ट डिज्नी ने अपनी सफलता की शुरुआत की थी।

मिकी माउस बनने की कहानी Story Of Mickey Mouse In Hindi

इसके बाद वाल्ट डिज्नी ने हॉलीवुड जाकर कार्टून फ़िल्म बनाने की सोची। वाल्ट अपने भाई के साथ मिलकर कार्टून फिल्म्स बनाने लगा। हॉलीवुड ने वाल्ट को सफलता के नए पायदान दिखाए और यही पर जन्म हुआ मशहुर कार्टून कैरेक्टर मिकी माउस का जिसने पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया था।

मिकी माउस के बनने का किस्सा भी गजब का है। एक बार वाल्ट डिज्नी किसी कार्टून के बारे में सोच रहे थे, तब एक चूहा कमरे में आकर उछल कूद करने लग गया था। इसी चूहे को देखकर वाल्ट को यह आईडिया आया कि उनके कार्टून का चरित्र एक चूहा होना चाहिए लेकिन दोस्तो शायद आपको पता नही होगा कि चूहे का नाम मिकी माउस वाल्ट डिज्नी की पत्नी ने रखा था।

मिकी माउस पर बनी पहली मूवी का नाम स्टीम बोट विली था जो 1928 के वर्ष में रिलीज हुई थी और यह मूवी काफी सफल रही थी। इस मूवी के बाद वाल्ट डिज्नी काफी मशहूर हो गए थे। मिकी माउस के अलावा वाल्ट डिज्नी ने डोनाल्ड डक जैसी काफी कार्टून फिल्म्स भी बनाई। मिकी माउस पर वाल्ट डिज्नी ने करीब 200 फिल्म्स बनाई। मिकी माउस का कार्टून चरित्र लोगो में खासकर बच्चो में काफी लोकप्रिय हुआ था।

Story Of Mickey Mouse In Hindi – Biography Of Walt Disney In Hindi

1932 में वाल्ट ने पहली रंगीन कार्टून फ़िल्म लावर्स एंड ट्रीज बनाई थी। वाल्ट डिज्नी को अपने कैरियर के दौरान 7 निजी ऑस्कर अवार्ड मिले थे। 1955 में वाल्ट डिज्नी ने डिज्नीलैंड तैयार किया था।

इस महान शख्श की मृत्यु 15 दिसम्बर 1966 को हुई थी लेकिन इनके बनाये कार्टून कैरेक्टर आज भी लोगो के बीच जिंदा है।वाल्ट डिज्नी अपने जीवन मे कई बार असफल हुए लेकिन उन्होंने कभी हार नही मानी और हमेशा प्रयास करते रहे। इसलिये दोस्तो, अगर हार जाओ तो प्रयास करना मत छोड़ना क्योकि एक हार आपका भविष्य तय नही कर सकती और दोस्तो मेहनत करने वालो को सफलता जरूर मिलती है।

यह भी पढ़े – 

Note:- Biography Of Walt Disney In Hindi कैसी लगी और इसे Story Of Mickey Mouse In Hindi शेयर करे। Walt Disney In Hindi

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “मिकी माउस बनाने वाले वाल्ट डिज्नी की जीवनी Biography Of Walt Disney In Hindi”

Leave a comment