थॉमस अल्वा एडिसन का जीवन परिचय Biography Of Thomas Alva Edison In Hindi

इस आर्टिकल Biography Of Thomas Alva Edison In Hindi में थॉमस अल्वा एडिसन का जीवन परिचय जानेंगे। थॉमस अल्वा एडिसन दुनिया के एक महान वैज्ञानिक थे जिन्होंने मानव जीवन को आसान बनाने के लिए हजारों आविष्कार किये। थॉमस एडिसन ने बल्ब का आविष्कार किया था। तो आइये दोस्तों, थॉमस एडिसन की जीवनी पर प्रकाश डालते है।

में असफल नही हुआ हूं। मेने 10000 हजार ऐसे तरीके खोज लिए है जो काम नही करते है। – एडिसन

thomas alva edison in hindi

थॉमस अल्वा एडिसन की जीवनी Biography Of Thomas Alva Edison In Hindi

दोस्तों, थॉमस अल्वा एडिसन (Thomas Alva Edison) एक महान वैज्ञानिक और आविष्कारक के साथ ही एक सफल व्यवसायी थे जिन्होंने अपनी तेज बुद्धि के फलस्वरूप 14 कम्पनियों की स्थापना की। थॉमस अल्वा एडिसन का जन्म 11 फरवरी, 1847 को अमेरिका के ओहियो राज्य के मिलन शहर में हुआ था। थॉमस अल्वा एडिसन बचपन से ही कुशार्ग बुद्धि के थे लेकिन लोग उन्हें मंदबुद्धि कहते थे क्योंकि उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा स्कूल से नही की थी।

थॉमस अल्वा एडिसन को पढ़ना अच्छा लगता था, इसलिये उन्होंने विज्ञान की कई किताबें पढ़ी थी। एडिसन जिज्ञासु परवर्ती के थे और वो हमेशा नई चीजें जानने का प्रयास करते थे। एडिसन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही कि थी और उनके माता पिता ही उनके गुरु थे। एडिसन कभी भी कॉलेज नही गए।

जीनियस में 1 फीसदी प्रेरणा और 99 फीसदी पसीना है। – एडिसन

एडिसन के परिवार की आर्थिक स्थिति सही नही थी, इसलिए एडिसन माता पिता का घर खर्च में हाथ बटाने के लिए अखबार बांटा करते थे। थॉमस एडिसन ने अपने स्ट्रगल के दिनों में टेलीफोन ऑपरेटर की नौकरी भी की थी। एडिसन बहरेपन का शिकार थे और अंतिम समय तक वो अपनी श्रवण शक्ति खो बेठे थे लेकिन थॉमस एडिसन को अपने इस बहरेपन का कोई मलाल नही था। एडिसन बहुत ही परिश्रमी थे और अपनी अथक मेहनत से उन्होंने दुनिया के महान आविष्कार किये थे।

थॉमस अल्वा एडिसन के आविष्कार और योगदान

थॉमस अल्वा एडिसन का प्रथम आविष्कार विधुत मतदान गणक था जिसको 1869 में एडिसन ने पेटेंट करवाया था। थॉमस एडिसन ने 1875 के वर्ष में इथरीय बल पर एक लेख लिखा। 1878 में एडिसन ने फोनोग्राफ़ मशीन का आविष्कार किया था। 21 अक्टूबर 1879 में थॉमस एडिसन ने महान आविष्कार विधुत बल्ब की खोज की और 1883 में एडिसन प्रभाव की खोज की थी।

आविष्कार करने के लिए आपको एक अच्छी कल्पना और कूड़े के ढ़ेर की जरूरत होती है। – एडिसन

थॉमस अल्वा एडिसन (Thomas Alva Edison) एक अमेरिकी वैज्ञानिक थे। विधुत के क्षेत्र में उनके आविष्कार दुनिया मे क्रांति लाये जिनमे विधुत बल्ब का आविष्कार एक महान आविष्कार है। विधुत बल्ब के आविष्कार के दौरान एडिसन 10000 हजार बार फैल हुए लेकिन उन्होंने हारनही मानी और आखिरकार सफल हुए थॉमस एडिसन ने डायनमो और मोटर में सुधार भी किये थे। एडिसन ने टेलीफोन में भी सुधार किए थे।

एडिसन ऐसे वैज्ञानिक थे जिन्होंने यंत्रो का मास प्रोडक्शन किया था और एक प्रयोगशाला बनाई जिसमे उनकी विशेष टीम काम करती थी। थॉमस अल्वा एडिसन के नाम हजारो आविष्कारों के पेटेंट थे जो पूरी दुनिया मे थे और केवल अमेरिका में ही एडिसन के 1093 पेटेंट थे। 18 अक्टूबर, 1931 को थॉमस अल्वा एडिसन ने दुनिया से अलविदा ली थी।

यह भी पढ़े – वैज्ञानिको की जीवनी 

थॉमस अल्वा एडिसन का जीवन परिचय Biography Of Thomas Alva Edison In Hindi के बारे में जानकारी कैसी लगी और “Information About Thomas Alva Edison In Hindi” अच्छी लगी हो तो शेयर करे।
Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “थॉमस अल्वा एडिसन का जीवन परिचय Biography Of Thomas Alva Edison In Hindi”

Leave a comment