हाथी की रोचक जानकारी Information About Elephant In Hindi

इस पोस्ट Information About Elephant In Hindi में धरती के भारी और विशाल जानवर हाथी के बारे में जानकारी पर बात करेंगे। हाथी इस दुनिया का एक विशाल और ताकतवर जानवर है। थलचर प्राणियों में हाथी सबसे भारी जानवर है।

वैसे तो हाथी एक जंगली जानवर है लेकिन मनुष्यों के द्वारा हाथी को उचित ट्रेनिंग देकर सदियों से पालतू बनाया जाता रहा है। तो आइये दोस्तों, हाथी की रोचक जानकारी (Hathi Information) जानने का प्रयास करते है।

Information About Elephant In Hindi

हाथी की जानकारी – Information About Elephant In Hindi

1. धरती के सभी जानवरो में यह सबसे अलग प्राणी है। हाथी की पहचान उसकी लम्बी सूंड और उसके भारी शरीर से होती है।

2. हाथी (Elephant) के कान बहुत लम्बे और चौड़े होते है। एक छोटी पूँछ और हाथी के दो बड़े दांत भी होते है। हाथी के दांत मुंह से बाहर निकले होते है।

3. हाथी की सूंड की मांसपेशिया बहुत मजबूत होती है। इसकी सूंड बहुत ही उपयोगी है जो नहाने और खाना तोड़कर खाने में काम आती है। इसकी सूंड का वजन 130 किलोग्राम के आसपास होता है।

4. हाथी एक शाकाहारी प्राणी है जो पेड़ो की छोटी टहनियां, पत्तियां और फल खाते है। पालतू हाथी केले और गन्ने भी खाते है।

5. मनुष्य ने इस प्राणी को पालतू बनाकर बहुत ही उपयोगी बना दिया है। पुराने जमाने मे हाथी का उपयोग सेना में किया जाता था। युद्ध में यह जानवर किसी हथियार से कम नही होता था। राजा महाराजा अपनी सेना के बेड़े में घोड़ों के साथ हाथी भी रखते थे।

6. हाथी की उम्र 100 सालों से भी ज्यादा होती है। हाथी अपने भारी शरीर का वजन पैरों से उठाता है जो बहुत मजबूत होते है। हाथी 8 फ़ीट से भी ज्यादा ऊंचा होता है।

7. धरती पर हाथी की प्रजातियों को दो भागों में बांट सकते है। एक तो होता है एशिया का हाथी और दूसरा होता है अफ्रीका का हाथी

8. हाथी (Elephant) अफ्रीका, भारत, श्रीलंका, बर्मा जैसे देशों में पाये जाते है। थाईलैंड में सफेद हाथी भी पाया जाता है।

9. सबसे रोचक बात यह है की हाथी भारी भरकम शरीर का होते हुए भी पानी में तैर सकता है।

10. हाथी के शरीर में गर्मी बहुत ज्यादा होती है इसलिये हाथी अपने कान हिलाकर गर्मी बाहर निकालता है। अगर आपने कभी हाथी को अपने लम्बे कान हिलाते हुए देखा है तो समझ लेना की वह गर्मी बाहर निकाल रहा है।

अन्य जीवों की जानकारी

हाथी जानवर की रोचक जानकारी (Elephant Facts Information)

11. हाथी (Elephant) एक ऐसा जानवर है जो कूद नही सकता है। इसकी मुख्य वजह इसका भारी भरकम शरीर है जो उसे ऐसा करने से रोकता है।

12. हाथी पर कई बॉलीवुड हिट मूवीज बन चुकी है जैसे राजेश खन्ना की “हाथी मेरे साथी”।

13. हाथी की आंखों की रोशनी बहुत कम होती है। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि हाथी को तेज रोशनी में कम दिखाई देता है और कम रोशनी में तेज दिखाई देता है।

14. हाथी ज्यादातर समय खड़े होकर ही सोते है। क्यूंकि इस प्राणी को बैठने में दिक्क्त होती है और उससे ज्यादा दिक्क्त वापस खड़ा होने में होती है।

15. हाथी की चमड़ी 1 इंच मोटी होती है लेकिन इनकी त्वचा बहुत ज्यादा सवेंदनशील है। इसलिये हाथी मिट्टी और कीचड़ में लौटते है क्यूंकि इन्हे सूर्य की तपिश से त्वचा को बचाना रहता है।

16. अफ्रीका के हाथी का वजन 6000 किलो तक होता है जबकि भारतीय हाथियों का वजन 5000 किलो तक होता है।

17. हाथी दिनभर खाते ही रहते है और ये एक दिन में करीब 120 किलो तक भोजन चट कर जाते है।

18. हाथी (Elephant) के दांत से आभूषण और सजावट का सामान बनता है जिस कारण हाथियों का शिकार भी बहुत होता है। दोस्तों, Save Elephant

हाथी के बारे में जानकारी (Information about Elephant In Hindi) से सम्बन्धित यह लेख आपको कैसा लगा? हमे कमेंट के द्वारा जरुर बताना। यह पोस्ट “Elephant Facts & Information In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करे।

Frequently Ask Questions About Elephant

Q.1 हाथी का वजन कितना होता है?

Ans. भारतीय हाथी 5 टन जबकि अफ़्रीकी हाथी 6 टन

Q.2 हाथी के पर्यायवाची शब्द क्या है?

Ans. कुंजर, मतंग, करी, गज, हस्ती इत्यादि

Q.3 हाथी का भोजन क्या है?

Ans. बांस की टहनी, फूल, फल और पेड़ों की पत्तियां

यह भी पढ़िए –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment