ब्रह्माण्ड में सुपर अर्थ क्या है? What Is Super Earth In Hindi

What Is Super Earth In Hindi

सुपर अर्थ क्या है Information About Planets In Hindi

Super Earth ब्रह्माण्ड Universe में मोजूद वो ग्रह है जिन पर जीवन की संभावनाएं हो सकती है और जो अपनी धरती जैसे दिखते है याने की पृथ्वी जेसे गृह। What Is Super Earth In Hindi में ऐसे ही ग्रहों का अध्ययन करेंगे जो पृथ्वी जेसी कंडीशन रखते है और इनका द्रव्यमान पृथ्वी से ज्यादा होता है।

दोस्तो आप जानते ही है कि अपना Universe अनंत है और इसकी कोई सीमा नही है। इस अनन्त ब्रह्मांड में संभावनाए भी अनन्त है और इन्ही अनन्त संभावनाओं में से एक संभावना है की घरती के तरह ही किसी और ग्रह Planet पर भी जीवन फल फूल रहा हो।

मेने अपने पिछले आर्टिकल में बताया था कि Universe में अरबो आकाशगंगाए Galaxy है और इन अरबो आकाशगंगाओ का विस्तार और प्रत्येक आकाशगंगा में मौजूद करोड़ो सौरमण्डल यह बताने के लिए काफी है कि जीवन की संभावनाओं से इनकार नही किया जा सकता है।

What Is Super Earth In Hindi –

वर्तमान में हम काफी उन्नत हो चुके है और हमारे वैज्ञानिको के पास ऐसे दूरबीन मौजूद है जिनसे सुदूर ब्रह्मांड में भी देखा जा सकता है। ऐसा ही एक दूरबीन हबल टेलिस्कोप है जिसके कारण Universe के बारे में खोजे हो पाई है। हबल टेलिस्कोप के बारे में किसी अन्य आर्टिकल में बात करेंगे।

हबल टेलिस्कोप की मदद से Universe में ऐसे कुछ ग्रह मिले है जो धरती से समानता रखते है।

ब्रह्माण्ड में कितनी सुपर अर्थ है How Many Super Earth In Universe In Hindi-

अब तक करीब 3500 ग्रहों का पता लगाया जा चुका है जो घरती से समानता रखते है लेकिन इनमें से ज्यादातर ग्रह या तो बहुत ज्यादा ठंडे है या फिर बहुत ज्यादा गर्म और कई ग्रहों की उनके तारे से दूरी भी अत्यधिक है।
इन ग्रहों में से करीब 350 ग्रह ऐसे है जो पृथ्वी जैसे माने जा सकते है।

What Is Super Earth In Hindi – Information About Other Planets In Hindi –

  • फरवरी 2017 में ऐसे सौरमण्डल Solar System का पता लगा जो हमारे सौरमण्डल से काफी समानता रखता है जिसमे 7 ग्रह मौजूद है और वो अपने तारे का चक्कर लगाते है। इन सात ग्रहों में से तीन पर पानी मौजूद होने के संकेत मिले है। इस सौरमण्डल का तारा अपने सूरज से 10 गुना ज्यादा बड़ा है।
  • पृथ्वी से महज 14 प्रकाश वर्ष की दूरी पर वुल्फ 1061 सी नामक ग्रह का पता चला है जो कि पृथ्वी की तरह ही समानता रखता है। यह ग्रह पृथ्वी से 4 गुना बड़ा है।
  • ग्लीज 851 डी नामक ग्रह हमारी पृथ्वी से 20.3 प्रकाश वर्ष दूर है और इस ग्रह को पहली Super Earth कहा गया लेकिन बाद में की गयी खोजो से यह पता लगा कि यह ग्रह पूरा पानी से भरा हुआ है और यह पानी भी बहुत ठंडा है।
  • एक और ग्रह ग्लीज 667 सीसी नामक ग्रह धरती से 4 गुना भारी है और यह अपने तारे का एक चक्कर 28 दिन में पूरा करता है। 22 प्रकाश वर्ष दूर स्थित इस ग्रह पर पानी की संभावना भी बताई गई है।
  • ग्लीज 581 जी नामक ग्रह 2010 में खोजा गया था । यह ग्रह धरती से 20.5 प्रकाश वर्ष दूर है।
  • कैप्लर 22 बी अपने तारे की परिक्रमा 290 दिनों में करता है जो पृथ्वी से समानता रखती है। इस ग्रह का सूरज भी हमारे सूरज जैसा ही है । इस ग्रह पर विशाल समुन्द्र की मौजूदगी भी है और इस पर जमीन भी है। यह धरती से 620 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है लेकिन इस ग्रह का वजन पृथ्वी से 40 गुना ज्यादा है।

वैज्ञानिकों को नए ग्रहों की खोज क्यों है ? Why Scientist discovered new planets in Hindi

भविष्य में इस संभावना से इनकार नही कर सकते कि हमारी पृथ्वी पर जीवन हमेशा रहेगा। स्टीफन हॉकिन्स के अनुसार पृथ्वी पर खतरे बढ़ रहे है नई पृथ्वी की खोज करनी होगी ताकि वहां बसा जा सके। बढ़ती आबादी और जलवायु परिवर्तन जैसे कई खतरे है जिनकी वजह से हमे जीवन के लिए किसी और जगह की आवश्यकता पड़ेगी। एक अनुमान के तहत हमारी धरती आने वाले 1000 साल तक जीवन के अनुकूल रहेगी।
दो तरह की संभावनाएं तलाशी जा रही है कि किसी अन्य ग्रह पर धरती जैसा जीवन पहले से मौजूद हो या फिर इंसान को वहां जीवित रखने जैसा वातावरण हो।
अन्य ज्ञानवर्धक आर्टिकल – 

What Is Super Earth In Hindi आर्टिकल कैसा लगा, जरुर बताना दोस्तों ..

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

3 thoughts on “ब्रह्माण्ड में सुपर अर्थ क्या है? What Is Super Earth In Hindi”

Leave a comment